-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- When You Win No One Cares About Your Mistakes Lalit Yadav
जब आप जीतते हैं तो आपकी गलतियों पर भी कोई ध्यान नहीं देता: ललित यादव
- Written By: मृणाल पाठक

File Photo
मुंबई: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) के पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक ऑलराउंडर ललित यादव (Lalit Yadav) का मानना है कि जीत हमेशा सकारात्मक माहौल पैदा करती है, भले ही आपने इस बीच गलतियां ही क्यों न की हों।
कोविड-19 से प्रभावित दिल्ली ने बुधवार को पंजाब किंग्स को 57 गेंद शेष रहते हुए नौ विकेट से करारी शिकस्त दी। ललित ने गेंदबाजी में योगदान दिया तथा 11 रन देकर दो विकेट लिये। इनमें शिखर धवन का विकेट भी शामिल है। ललित ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ शुक्रवार को होने वाले मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘यह पूरी तरह से अलग माहौल था। आपको पता होता है जब आप जीत दर्ज करते हैं तो सब कुछ सकारात्मक लगता है। तब यह मायने नहीं रखता कि हमने कितनी गलतियां की हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
IND vs SL Test Series: श्रीलंका दौरे से पहले बिगड़ा टीम इंडिया का गणित, धाकड़ बल्लेबाज हुआ टीम से बाहर
क्रिकेट का दिलचस्प संयोग: जिस ओडिशा के खिलाफ हुआ था रणजी डेब्यू, अब उसी टीम के लिए खेलेंगे ललित यादव
रेड-बॉल क्रिकेट में गदर मचाने को तैयार वैभव सूर्यवंशी! नागपुर में आरआर हाई परफॉर्मेंस सेंटर में बहा रहे पसीना
IPL 2027 में ऑस्ट्रेलियाई सितारों की एंट्री पर संकट? 20 टेस्ट के भारी शेड्यूल ने बढ़ाई चिंता
उन्होंने कहा, ‘‘यह टीम के लिये वास्तव में बहुत अच्छी बात है, विशेषकर तब जबकि हमें दो दिन में अगला मैच खेलना है। हमने जो लय हासिल की वह वास्तव में महत्वपूर्ण है। हम अगले मैच में अधिक आत्मविश्वास के साथ उतरेंगे।” दिल्ली की टीम में कोविड-19 के छह मामले पाये गये थे जिससे मैच को लेकर अनिश्चितता बन गयी थी लेकिन ललित ने कहा कि खिलाड़ियों का पूरा ध्यान मैच पर केंद्रित था।
उन्होंने कहा, ‘‘हमने सिर्फ खेल का आनंद लेने और अपना शत प्रतिशत योगदान देने पर बात की। हम केवल मैच पर ध्यान केंद्रित कर रहे थे। हमने दूसरे दिन अभ्यास भी किया, इसलिए ऐसा नहीं था कि हमने अभ्यास नहीं किया हो।” ललित ने कहा, ‘‘हमें केवल बस यह पक्के तौर पर पता नहीं था कि मैच होगा या नहीं, लेकिन हम अपनी क्षमताओं को लेकर आश्वस्त थे।”
अगले मैच के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘वह (राजस्थान की टीम) लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है और अच्छी क्रिकेट खेल रही है लेकिन हम अपने खेल पर ध्यान देंगे और अपनी रणनीति पर अच्छी तरह से अमल करने की कोशिश करेंगे।” (एजेंसी)
When you win no one cares about your mistakes lalit yadav
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Wardha News: वर्धा के स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों की कमी, 33 पीएचसी में 37 चिकित्सक ठेके पर
Aug 08, 2026 | 06:16 PMइंदौर में ‘द टेपेस्ट्री ऑफ जस्टिस’ कॉन्फ्रेंस की शुरुआत; CJI सूर्यकांत और CM मोहन यादव ने किया उद्घाटन
Aug 08, 2026 | 06:12 PMNick Jonas Desi Food: भारतीय खाने के दीवाने हुए प्रियंका चोपड़ा के पति निक, भाई संग पापड़-भजिया का लिया मजा
Aug 08, 2026 | 06:07 PM‘200 अश्लील क्लिप्स, 40 से अधिक बच्चे शिकार’, नंदुरबार में दिल दहला देने वाले यौन शोषण कांड का पर्दाफाश
Aug 08, 2026 | 05:59 PMYavatmal News: FDA के निशाने पर अब यवतमाल के बोगस डॉक्टर, जांच के दिए निर्देश
Aug 08, 2026 | 05:58 PMPM मोदी से मिलेंगे शरद पवार गुट के 8 सांसद, सुप्रिया सुले ने खोला राज! महाराष्ट्र की सियासत में हलचल तेज
Aug 08, 2026 | 05:57 PMस्मार्ट सिटी की सड़क का हाल बेहाल; चार महीने में धंसी करोड़ों की सड़क; एक महीने में दूसरी बार बना गहरा गड्ढा
Aug 08, 2026 | 05:51 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM














