अलग फॉर्मेट के लिए अलग कप्तान पर क्या थी ‘कैप्टेन कूल’ की राय? अब जाकर हुआ खुलासा, लेकिन बोर्ड के फ़ैसले का इंतज़ार
- Written By: नवभारत डेस्क
ICC T20 World Cup-2021 के ख़त्म होते ही, भारतीय T20 टीम की कप्तानी से इस्तीफा देने के बाद BCCI ने वनडे टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी छीन ली और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तान बना दिया था। भारतीय टीम के चयनकर्ताओं की ओर से लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट टीम, ODI Team और T20 Team, के लिए अलग-अलग कप्तान नहीं रखने का निर्णय लिया गया था।
इसके ठीक बाद साउथ अफ्रीका के दौरे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 से मिली हार के बाद टेस्ट टीम के रेगुलर कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli Captain SA vs IND Test Series, 2021-2022) ने भारत की टेस्ट की कप्तानी से भी इस्तीफा दे दिया था। हालांकि, आपको याद दिला दूं कि उस सीरीज के पहले मैच में विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को हराया था। दूसरे मैच में अजिंक्य रहाणे ने और आखिरी टेस्ट में विराट कोहली ने कप्तानी की थी।
अब श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान की नियुक्ति की जानी है। खेलप्रेमियों के साथ-साथ क्रिक्रेटपंडितों को भी इस बात का बेसब्री से इंतज़ार है कि भारतीय टीम के सिलेक्टर्स और BCCI अलग-अलग फॉर्मेट की टीम के लिए अलग कप्तान रखना चाहते हैं या रोहित शर्मा (Rohit Sharma Captain Team India) वनडे टीम और T20 के साथ टेस्ट टीम के भी कप्तान बनाए जाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Rohit Sharma:कैसे बने विश्व क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाज? देखें 10 तस्वीरों में पूरा सफर
भारत सीरीज से पहले जिम्बाब्वे की बड़ी कमजोरी आई सामने, 7 कैच छोड़ शर्मनाक फील्डिंग से हारे जीता हुआ मैच
रोहित शर्मा के संन्यास की खबरों पर BCCI का बड़ा बयान, सचिव देवजीत सैकिया ने अफवाहों को किया खारिज
वेस्ट इंडीज के महान क्रिकेटर गैरी सोबर्स का निधन, 89 की उम्र में ली अंतिम सांस, क्रिकेट जगत में शोक की लहर
क्या था कैप्टेन कूल का मानना
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने एक न्यूज़ एजेंसी से अपनी ख़ास बात करते हुए खुलासा किया कि पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का मानना था कि भारतीय क्रिकेट के अलग अलग फॉर्मेट की टीम के लिए कप्तान भी अलग नियुक्त करना मुश्किल है। दिनेश कार्तिक ने कहा, “मुझे याद है कि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने इस मामले पर स्पष्ट कहा था कि भारत में क्रिकेट के अलग मायने हैं। और, यहां अलग-अलग फॉर्मेट की टीम के लिए अलग कप्तान रखना बड़ा कठिन है।”
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व गबरू जवान धाकड़ कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के कप्तानी छोड़ने के निर्णय पर दिनेश कार्तिक ने कहा, “इस बात पर कुछ कहना मेरे लिए बड़ा कठिन होगा।उन्होंने कप्तानी क्यों छोड़ी, इस बात का जवाब सिर्फ विराट कोहली ही बेहतर जानते हैं। यह उनका
फैसला है। में मानता हूं कि उन्होंने ठोस वजह के मद्देनजर ही फैसला लिया होगा। मैं उनके साथ खेल चुका हूं, और मुझे मालूम है कि वे मैदान पर हमेशा अपना 100 प्रतिशत कोशिश करते हैं।”
ICCC T20 World Cup, 2007 की विजेता भारतीय टीम के मेंबर रहे दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने कहा कि विराट कोहली (Virat Kohli) भारत के महान टेस्ट कप्तानों में गिने जाते हैं। उन्होंने हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसी की ज़मीन पर टेस्ट सीरीज में धूल चटाई थी। और वह भारत की ऐतिहासिक जीत थी।
– विनय कुमार
