-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Viswanathan Anand Hikaru Nakamura Rahul Gandhi Praises Indian Chess Team For Gold In 45th Chess Olympiad
चेस ओलंपियाड में भारत ने दिखाया हैरतअंगेज खेल – विश्वनाथ आनंद, नाकामुरा समेत कई राजनेताओं ने दी बधाई
- Written By: प्रिया जैस
45वें शतरंज ओलंपियाड में भारत ने पहली बार दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए है। भारतीय शतरंज टीम की इस उपलब्धि पर भारत के महान शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथ आनंद, अमेरिका के ग्रैंडमास्टर हिकारु नाकामुरा, खेल मंत्री, राहुल गांधी और कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित दिग्गज राजनेताओं ने भारतीय शतरंज टीम को बधाई दी।

शतरंज ओलंपियाड (सौजन्य-एक्स @FIDE_chess)
नई दिल्ली: 45वें शतरंज ओलंपियाड में भारत ने नया किर्तीमान स्थापित किया, जिसके बाद सभी भारत के शतरंज दल को राजनेता बधाई दे रहे है और उनकी प्रशंसा कर रहे है। इस बीच शतरंज के महान खिलाड़ी भारत के विश्वनाश आनंद भी भारतीय दल की प्रशंसा करते नहीं थक रहे हैं।
दिग्गज खिलाड़ी और पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने शतरंज ओलंपियाड में पहली बार स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की पुरुष और महिला टीमों को बधाई देते हुए इसे हैरतअंगेज खेल का नतीजा बताया। भारतीय पुरुष टीम ने बुडापेस्ट में खेली जा रही प्रतियोगिता में रविवार को स्लोवेनिया को हराकर ओपन वर्ग में पहली बार पहला स्थान हासिल किया जबकि महिला टीम ने अजरबेजान को मात देकर यह उपलब्धि हासिल की।
विश्वनाथ आनंद ने किया पोस्ट
आनंद ने एक्स पर पोस्ट किया,‘‘भारतीय पुरुष टीम को ओलंपियाड में एक दौर शेष रहते हुए जीत दर्ज करने पर बधाई। ऐतिहासिक प्रदर्शन। निश्चित तौर पर हैरतअंगेज खेल।”
सम्बंधित ख़बरें
‘पार्ट-टाइम राजनीति से नहीं जीत सकते चुनाव’, शर्मिष्ठा मुखर्जी का राहुल पर बड़ा हमला; कांग्रेस को दी ये नसीहत
ग्वालियर में प्रहलाद पटेल का राहुल गांधी पर निशाना, बोले- संविधान की बात करने वालों का इतिहास देश जानता है
राहुल गांधी को बड़ी राहत, कार्तिकेय चौहान की ओर से मानहानी केस को बंद करने की प्रार्थना; मामला हुआ क्लोज!
यूपी में इंसानियत शर्मसार! बंधक मजदूरों की खौफनाक दास्तान सुन कांप उठेगी रूह, राहुल गांधी ने मांगा न्याय
Congrats to Team India for winning the last round as well! Sensational @DGukesh and @ArjunErigaisi, but also congrats to @viditchess on an impressive result. Great captaincy by @srinathchess.@FIDE_chess https://t.co/RYQsUT4zYw — Viswanathan Anand (@vishy64theking) September 22, 2024
उन्होंने कहा,‘‘ डी गुकेश और अर्जुन एरिगेसी को व्यक्तिगत सफलता के लिए बधाई।” आनंद ने महिला टीम को बधाई देते हुए दिव्या देशमुख और वंतिका अग्रवाल का विशेष रूप से जिक्र किया जिन्होंने अजरबेजान के खिलाफ आसान जीत दर्ज की।
आनंद ने महिला टीम को सराहा
आनंद ने कहा,‘‘भारतीय महिला टीम को बधाई। पूरी टीम और कप्तान अभिजीत कुंटे ने शानदार परिणाम हासिल किया। विशेष रूप से दिव्या देशमुख और वंतिका अग्रवाल को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई।”
Congrats to India's Women's team. Great result by the whole team and captain @chessgmkunte. and a special mention to @DivyaDeshmukh05 and to @vantikachess for her performance.@FIDE_chess https://t.co/k8ZUCP1YdH — Viswanathan Anand (@vishy64theking) September 22, 2024
खेल मंत्री ने दी बधाई
खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने भी इस ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना की। मांडविया ने ट्वीट किया,‘‘भारत ने शतरंज में इतिहास रचा। हमारी शतरंज टीमों को शतरंज ओलंपियाड में स्वर्ण पदक जीतने पर बहुत-बहुत बधाई। यह इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारत की पहली जीत है। शतरंज के हमारे नायकों ने वैश्विक मंच पर अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत का प्रदर्शन करके भारत को गौरवान्वित किया है।”
India makes History in Chess! Huge congratulations to our Men's Chess team – @DGukesh, @ArjunErigaisi, @praggchess, @viditchess, and @HariChess for winning GOLD at the Chess Olympiad This is India's FIRST-EVER win in this prestigious event! Our chess heroes have made India… pic.twitter.com/TBBEBYfIPW — Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) September 22, 2024
नाकामुरा ने भारतीय टीम की सराहना की
अमेरिका के ग्रैंडमास्टर हिकारु नाकामुरा ने भी भारतीय टीमों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आनंद की विरासत सुरक्षित है। नाकामुरा ने पोस्ट किया,‘‘भारतीय टीमों ने जिस तरह से पूरी प्रतियोगिता में दबदबा बनाए रखा वह सराहनीय है। विश्वनाथन आनंद की विरासत सुरक्षित है।”
Wrapping up the Olympiad recaps and nothing but praise for both of India's teams dominating the event. @vishy64theking's legacy is secured! https://t.co/Bp8XOoLmjG — Hikaru Nakamura (@GMHikaru) September 22, 2024
यह भी पढ़ें- चेस ओलंपियाड 2024 में भारत का स्वर्णिम प्रदर्शन, डी गुकेश ने गोल्ड मेडल जीतकर रच दिया इतिहास
मल्लिकार्जुन खड़गे ने टीम को दी बधाई
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने स्वर्ण पदक जीतने पर पुरुष और महिला टीमों को बधाई दी और कहा कि इस स्वर्णिम जीत से देश को बहुत गर्व हुआ है। पुरुष टीम की जीत की सराहना करते हुए खड़गे ने कहा, ‘‘इतिहास रच दिया गया। शतरंज ओलंपियाड में ओपन वर्ग में अपना पहला स्वर्ण पदक हासिल करने पर टीम इंडिया को बधाई। ”
एक्स पर किया पोस्ट
उन्होंने कहा, ‘‘गुकेश, एरिगेसी, गुजराती, प्रज्ञानानंदा, पी हरिकृष्णा और श्रीनाथ नारायणन आपके असाधारण कौशल, रणनीतिक प्रतिभा और अटूट समर्पण ने भारत को पोडियम पर सही स्थान दिलाया। ”
Many congratulations to our women chess champions: Divya Deshmukh, R Vaishali, D Harika, Tania Sachdev, Vantika Agrawal, and Captain Abhijit Kunte. Your collective brilliance, teamwork, and remarkable ingenuity have scripted history, as India strikes double gold today! ♟️🇮🇳 You… pic.twitter.com/U3M0iPEjrt — Mallikarjun Kharge (@kharge) September 22, 2024
खड़गे ने महिला टीम को बधाई देते हुए कहा, ‘‘हमारी महिला शतरंज चैम्पियन दिव्या, वैशाली, हरिका, तानिया सचदेव, वंतिका अग्रवाल को बधाई। आपकी प्रतिभा, ‘टीम वर्क’ ने इतिहास रच दिया है जिससे भारत ने दोहरा स्वर्ण पदक जीता। ”
राहुल गांधी ने दी बधाई
वहीं राहुल गांधी ने कहा, ‘‘शतरंज ओलंपियाड में भारत के लिए दोहरा स्वर्ण पदक। हमारी चैंपियन दिव्या देशमुख, आर वैशाली, डी हरिका, तानिया सचदेव, वंतिका अग्रवाल, उनके कप्तान अभिजीत कुंटे और उनकी टीमों पर गर्व है। आप सभी को हार्दिक बधाई। ”
Double Gold for India at the Chess Olympiad! 🏆 Incredibly proud of our champions – Divya Deshmukh, R Vaishali, D Harika, Tania Sachdev, Vantika Agrawal, their Captain Abhijit Kunte and their teams. Heartfelt congratulations to each of you. Your brilliance, teamwork, and… pic.twitter.com/KVGUmtfomA — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 22, 2024
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘‘आपकी प्रतिभा, टीम वर्क और समर्पण ने इस जीत को संभव बनाया है। भारत की बेटियां क्या हासिल कर सकती हैं, आप इस बात का एक शानदार उदाहरण हैं और देश भर में लाखों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। ”
यह भी पढ़ें- इंडिया ए ने किया दलीप ट्रॉफी पर कब्जा, इंडिया सी को परास्त कर जीता खिताब
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Viswanathan anand hikaru nakamura rahul gandhi praises indian chess team for gold in 45th chess olympiad
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Siya Goyal Video: हाथ में बीयर की बोतल… सिया गोयल का नाइटक्लब में गाली देते हुए वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 02:09 PMEye Makeup Tips: अंडर-आई डार्क सर्कल्स छिपाने के लिए अपनाएं ये प्रो मेकअप ट्रिक्स, मिलेगा क्रीज-फ्री लुक
Jul 02, 2026 | 02:07 PMयवतमाल एचपी गैस एजेंसी की मनमानी के खिलाफ भाजपा का मोर्चा: शहर उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी से की शिकायत
Jul 02, 2026 | 02:04 PM13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
Jul 02, 2026 | 01:57 PMदतिया उपचुनाव का ऐलान: 30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे, दांव पर नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस की साख
Jul 02, 2026 | 01:50 PMनागपुर अंबाझरी तालाब में हर दिन जा रहा 8.29 MLD सीवर का पानी! परिणय फुके ने विधान परिषद में सरकार को घेरा
Jul 02, 2026 | 01:48 PMमुंबई में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार; लोकल ट्रेनें लेट और 79 रद्द, हवाई उड़ानें प्रभावित व हाईवे पर भारी जाम
Jul 02, 2026 | 01:45 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














