Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारत लौटते ही विनेश फोगाट को मिला 16 करोड़ से अधिक इनाम! पति सोमवीर राठी ने बताई पूरी सच्चाई

विनेश फोगाट जब से भारत वापस आई हैं, जब से सोशल मीडिया पर ये चर्चा हो रही है कि उन्हें इनाम के तौर पर 16 करोड़ से ज्यादा रुपए अब तक मिल चुके हैं। ऐसे में अब विनेश फोगाट के पति सोमवीर राठी ने पूरी सच्चाई बताई है।

  • By मृणाल पाठक
Updated On: Aug 19, 2024 | 04:08 PM

विनेश फोगाट (सौजन्य-एक्स)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत के 117 एथलीट्स गए थे। जहां सबने अपना बेहतरीन खेल दिखाया, लेकिन मेडल केवल 6 खिलाड़ी ही जीत पाए। हालांकि भारत को सातवां पदक गोल्ड या सिल्वर मिल सकता था, लेकिन भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट फाइनल मुकाबले से पहले ही डिस्क्वालीफाई हो गईं, जिसकी वजह से वह पदक जीतने से चूक गईं। लेकिन अब ऐसा दावा किया जा रहा है कि भारत लौटते ही उन्हें अब तक 16 करोड़ से ज्यादा की इनामी राशि मिल चुकी है। ऐसे में उनके पति सोमवीर राठी ने इसकी पूरी सच्चाई बताई है।

दरअसल, विनेश फोगाट का फाइनल मुकाबले से पहले 100 ग्राम वजन ज्यादा था, जिसकी वजह से उन्हें डिस्क्वालीफाई कर दिया गया था। हालांकि उन्होंने बाद में फिर कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट (CAS) में अपील की और मांग की थी कि उन्हें संयुक्त रजत पदक दिया जाए। लेकिन उनकी इस अपील को भी खारिज कर दिया गया। वह भले ही मेडल नहीं जीत पाईं, लेकिन जब वह पेरिस से भारत वापस लौटीं, तब उनका भव्य स्वागत हुआ। जिसके बाद यह भी कहा गया कि उन्हें करोड़ों रुपए इनाम में मिले हैं।

विनेश फोगाट जब से भारत वापस आई हैं, जब से सोशल मीडिया पर ये चर्चा हो रही है कि उन्हें इनाम के तौर पर 16 करोड़ से ज्यादा रुपए अब तक मिल चुके हैं। ऐसे में अब विनेश फोगाट के पति सोमवीर राठी ने पूरी सच्चाई बताई है। उन्होंने इस दावे का खंडन किया है और झूठी खबर फैलाने से बचने को कहा है।

सम्बंधित ख़बरें

पेरिस में टूटा सपना, LA में होगा पूरा! विनेश फोगाट का संन्यास से यू-टर्न, ओलंपिक पर होगी नजरें

IOA ने पेरिस ओलंपिक पदक विजेताओं को किया सम्मानित, जानिए किसे मिला कितना इनाम

ओलंपिक सफर का कसक भरा अंत, 29 साल की उम्र में लिया संन्यास, जज़्बे की मिसाल बनीं विनेश फोगाट

हरियाणा आ रहे बृजभूषण, किसानों ने दी चेतावनी…दादरी में ‘दंगल’ की आशंका

निम्नलिखित संस्थाओं, व्यापारियों, कंपनियों और पार्टियों द्वारा विनेश फोगाट को कोई धनराशि प्राप्त नहीं हुई है. आप सभी हमारे शुभचिंतक लोग हैं, कृपया झूठी खबरें न फ़ैलाएँ. इससे हमारा नुक़सान तो होगा ही. सामाजिक मूल्यों का भी नुक़सान होगा. यह सस्ती लोकप्रियता पाने का साधन मात्र है. pic.twitter.com/ziUaA8ct1W — Somvir Rathee (@somvir_rathee) August 18, 2024

सोमवीर राठी ने एक्स पर लिखा, ”निम्नलिखित संस्थाओं, व्यापारियों, कंपनियों और पार्टियों द्वारा विनेश फोगाट को कोई धनराशि प्राप्त नहीं हुई है। आप सभी हमारे शुभचिंतक लोग हैं, कृपया झूठी खबरें ना फ़ैलाएं। इससे हमारा नुकसान तो होगा ही। सामाजिक मूल्यों का भी नुकसान होगा।”

यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा बहुत चतुर…जानें क्यों पूर्व बल्लेबाज कोच विक्रम राठौड़ ने कहा ऐसा

जानकारी के लिए बता दें कि भारत के 6 एथलीट्स ने पेरिस ओलंपिक में मेडल दिलाए हैं। जिसमें से 1 सिल्वर मेडल और 5 कांस्य पदक हैं। नीरज चोपड़ा ने सिल्वर मेडल जीता, मनु भाकर ने कांस्य और मिक्स्ड में सरबजोत के साथ फिर से कांस्य, स्वप्निल कुसाले ने ब्रॉन्ज, अमन सहरावत ने भी ब्रॉन्ज और हॉकी टीम ने भी कांस्य पदक जीता है।

Vinesh phogat husband somvir rathee told truth about prize money of rs 16 crore received by vinesh

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 19, 2024 | 04:08 PM

Topics:  

  • Paris Olympics 2024
  • Vinesh Phogat

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.