साजिश का शिकार हुईं विनेश फोगाट! पेरिस ओलंपिक में डिसक्वालीफाई होने पर परिवार ने लगाया बड़ा आरोप
पेरिस ओलंपिक 2024 में विनेश फोगाट कुश्ती प्रतियोगिता 50 किलोग्राम भार वर्ग से डिसक्वालीफाई हो चुकी हैं। जिसके बाद अब उनके डिसक्वालीफाई होने पर परिवार का रिएक्शन सामने आया है।
- Written By: प्रिया जैस
विनेश फोगाट (सौजन्य-एक्स)
पेरिस: पेरिस ओलंपिक 2024 में विनेश फोगाट कुश्ती प्रतियोगिता 50 किलोग्राम भार वर्ग से डिसक्वालीफाई हो चुकी हैं। जिसके बाद अब उनके डिसक्वालीफाई होने पर परिवार का रिएक्शन सामने आया है। विनेश के परिवार ने फेडरेशन पर आरोप लगाया है कि वह फेडरेशन ने उनके खिलाफ साजिश रची।
विनेश फोगाट के परिवार से ससुर राजपाल राठी ने कहा कि 100 ग्राम वजन कितना ज़्यादा होता है। उन्होंने कहा कि 100 ग्राम का वजन सर के बाल से भी बढ़ जाता है। इसके अलावा उनके आरोप थमे नहीं और उन्होंने सरकार और भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह पर भी गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि विनेश के डिसक्वालीफाई होने में सरकार और बृज भूषण शरण सिंह का हाथ है।
राजपाल राठी ने एक बात साफ कर दी है कि वे पूरी तरह से इस फैसले के खिलाफ है और किसी भी रूप से इस फैसले का समर्थन नहीं करते। वे नहीं मानते कि विनेश का इस मौके पर वजन बढ़ना कोई आम बात है। वे मानते है कि इसके पीछे किसी की साजिश है।
सम्बंधित ख़बरें
पेरिस में टूटा सपना, LA में होगा पूरा! विनेश फोगाट का संन्यास से यू-टर्न, ओलंपिक पर होगी नजरें
IOA ने पेरिस ओलंपिक पदक विजेताओं को किया सम्मानित, जानिए किसे मिला कितना इनाम
ओलंपिक सफर का कसक भरा अंत, 29 साल की उम्र में लिया संन्यास, जज़्बे की मिसाल बनीं विनेश फोगाट
हरियाणा आ रहे बृजभूषण, किसानों ने दी चेतावनी…दादरी में ‘दंगल’ की आशंका
चाचा ने कहा देश दुखी है
विनेश के डिस्क्वालिफाई होने पर उनके चाचा महावीर फोगाट ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी। ये खबर सुनने के बाद महावीर फोगाट की आंखों में आंसू आ गए। उन्होंने कहा कि अब कोई मेडल नहीं आएगा। फेडरेशन के बारे में उन्होंने कहा कि मेरी फेडरेशन से कोई मांग नहीं है। इस समय पूरा देश दुखी है। फेडरेशन जो चाहेगा वो करेगा।
आज फाइनल में उतरने वाली थी विनेश
जानकारी के लिए बता दे, विनेश ने मंगलवार को कुल तीन राउंड पार कर फाइनल में अपनी जगह बनाई थी। मंगलवार को सबसे पहले विनेश ने जापान की युई सुसाकी को 3-2 से अगले राउंड में युक्रेन की ओकसाना लिवाच को 7-5 से और फिर सेमीफाइनल में विनेश ने गुजमैन लोपेज को 5-0 से हराकर शानदार जीत हासिल की थी। आज विनेश को देर रात 12:30 बजे 8 अगस्त को कुश्ती का फाइनल मैच खेलना था।
यह भी पढ़ें- बृजभूषण के बेटे करण ने विनेश फोगाट के डिसक्वालिफाई होने पर दी प्रतिक्रिया, जानें क्या कुछ कहा
