Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दुनिया की 100 प्रभावशाली महिलाओं में 3 भरतीयों का नाम, विनेश के अलावा इन 2 लोगों ने गाड़ा झंडा

बीबीसी( British Broadcasting Corporation) दुनिया की 100 प्रेरक और प्रतिभाशाली महिलाओं की सूची तैयार करता है। जिले 100।Women कहा जाता है। इस बार भी बीबीसी ने 100 महिलाओं की सूची जारी की है। इस लिस्ट तीन भारतीय महिलाओं

  • By Saurabh Pal
Updated On: Dec 10, 2024 | 06:51 AM

अरुणा राय, पूजा शर्मा, विनेश फोगाट (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डेस्कः बीबीसी( British Broadcasting Corporation) दुनिया की 100 प्रेरक और प्रतिभाशाली महिलाओं की सूची तैयार करता है। जिसे 100।Women कहा जाता है। ये सभी 100 महिलाएं अपने-अपने क्षेत्र में प्रेरणस्रोत कार्य करती हैं। इस लिस्ट में उनको रखा जाता है, जो अपने काम की वजह से साल पर खबरों में रहीं हो, जिन्होंने कुछ महत्वपूर्ण मुकाम हांसिल किया हो। इसमें यह जरूरी नहीं की उनपर खबर लिखी गई हो। उन्हें शामिल किया जाता है।

इस बार भी बीबीसी ने 100 महिलाओं की सूची जारी की है। इस लिस्ट तीन भारतीय महिलाओं का भी नाम है, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में प्रेरणस्रोत काम किए हैं। जिसमें 2 नाम ऐसे हैं जिन्हें कम ही लोग जानते हैं।

कौन हैं पूजा शर्मा दुनिया की 100 महिलाओं में किया गया शामिल

वहीं इस लिस्ट में पहला भारतीय नाम पूजा शर्मा का है। दिल्ली की रहने वाली पूजा शर्मा लवारिश शवों का अंतिम संस्कार करती हैं। पूजा शर्मा 4 हजार से अधिक लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कर चुकी हैं। 28 वर्षीय पूजा शर्मा का जन्म 7 जुलाई 1996 को दिल्ली में हुआ। 12 मार्च 2022 को पूजा शर्मा के सामने ही उनके भाई की हत्या कर दी गई। भाई के अंतिम संस्कार में किसी ने मदद नहीं की। इसके बाद पूजा ने अपने हाथों से भाई का अंतिम संस्कार किया। इस झकझोर देने वाले हत्याकांड के बाद पूजा ने लावारिस शवों के अंतिम संस्कार का बीड़ा उठाया।

रेसलर विनेश फोगाट का नाम भी लिस्ट में शामिल

इस लिस्ट में दूसरा भारतीय नान कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट का है। तीन बार की ओलंपियन विनेश फोगट भारत की सबसे सम्मानित पहलवानों में से एक हैं और खेलों में महिलाओं के प्रति लैंगिक भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाती रहीं हैं। फोगाट ने विश्व चैंपियनशिप, राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में पदक जीते हैं।

इस साल फोगट ओलंपिक फ़ाइनल में पहुंचने वाली भारत की पहली महिला पहलवान बनीं, लेकिन वजन मापने में विफल होने के बाद उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने संन्यास ले लिया और अपने सियासी सफर का आगाज किया। फिलहाल वह कांग्रेस की विधायक हैं। फोगाट ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के ख़िलाफ़ महीनों तक चले विरोध प्रदर्शन का चेहरा थीं। बृज भूषण सिंह पर महिला एथलीटों के यौन उत्पीड़न का आरोप है।

कौन हैं अरुणा राय 

वहीं तीसरी महिला अरुणा राय हैं। राय एक राजनैतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उन्होने सन् १९६८ से १९७५ तक भारतीय प्रशासनिक सेवा में कार्य किया। उनके योगदान के लिये उन्हें मैगससे पुरस्कार एवं मेवाड़ सेवाश्री आदि पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। वे राजस्थान के निर्धन लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिये किये गये प्रयास के लिये विशेष रूप से जानी जातीं हैं। भारत में सूचना का अधिकार लागू करने के लिये 6 अप्रैल 1995 को अजमेर के ब्यावर में आंदोलन की शुरुआत की, उनके प्रयत्न एवं योगदान उल्लेखनीय हैं। वे मेवाड़ के राजसमन्द जिले में स्थित देवडूंगरी गांव से सम्पूर्ण देश में संचालित मजदूर किसान शक्ति संगठन की संस्थापिका एवं अध्यक्ष भी हैं।

Vinesh aruna rai and pooja sharma included among influential women of world

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 10, 2024 | 06:51 AM

Topics:  

  • Delhi News
  • Vinesh Phogat

सम्बंधित ख़बरें

1

नितिन नबीन को दिल्ली में मिला टाइप-8 बंगला, किन लोगों को मिलता है ये बेहद खास आवास?

2

‘टीचर अब कुत्ते गिनेंगे?’ दिल्ली सरकार के आदेश पर बवाल, AAP ने पूछा- बच्चे पढ़ाएं या निगरानी करें?

3

केजरीवाल के कारनामे उजागर करेगी दिल्ली सरकार, CAG रिपोर्ट से खोलेगी शीशमहल का राज

4

न्यू ईयर का प्लान सोच-समझकर बनाएं, कल बंद रहेंगे दिल्ली-एनसीआर में ये रूट

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.