Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • बुध, 5 अगस्त 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाला टी–20 का मुकाबला रांची के जेएससीए स्टेडियम में होगा

  • Written By: दिपक.पांडे
Updated On: Sep 20, 2021 | 09:32 PM
Follow Us
Follow Us:

ओमप्रकाश मिश्र

रांची. भारत (India) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच आगामी इंटरनेशनल क्रिकेट मैच (International Cricket Match) टी–20 का मुकाबला, रांची (Ranchi) के जेएससीए स्टेडियम (JSCA Stadium) में होगा। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टी–20 मुकाबले के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। आगामी 19 नवम्बर 2021 का टी–20 भारत और न्यूजीलैंड के बीच रांची स्थित झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए)  स्टेडियम में खेला जाएगा। इस स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच के लिए न्यूजीलैंड की टीम रांची का दौरा करेगी।

दो वर्षों बाद झारखंड वासियों को अपने गृह स्टेडियम में इंटरनेशनल क्रिकेट मैच देखने का मौका मिलेगा। इस स्टेडियम में इसके पहले पिछला टी–20 मैच भारत और आस्ट्रेलिया के बीच 7 अक्तूबर 2017 को खेला गया था, जबकि वर्ष 2019 में इस स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जमकर मुकाबला हुआ था।  भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को आगामी 19 नवम्बर को खेले जाने वाले टी–20 का सूची जारी कर दी है।

सम्बंधित ख़बरें

अजीत अगरकर का भविष्य अधर में! BCCI में नए मुख्य चयनकर्ता को लेकर मंथन, वीवीएस लक्ष्मण का नाम सबसे आगे

रिटायरमेंट के बाद पूर्व क्रिकेटरों को BCCI से कितनी मिलती है पेंशन? जानिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड का नियम

ईरान-ओमान के बीच Hormuz Strait पर फीस वसूलने की डील, भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर पड़ेगा असर

आसाराम की मेडिकल जमानत पर SC में सुनवाई; AIIMS रिपोर्ट के विरोधाभास पर उठाए सवाल, 6 अगस्त को अगली सुनवाई

न्यूजीलैंड की टीम भारत का दौरा करेगी

झारखंड वासी दो साल बाद रांची में इंटरनेशनल क्रिकेट मैच का आनंद ले सकेंगे। पहला टी-20 मैच जयपुर में होगा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा जारी सूची के अनुसार इस वर्ष (2021) नवम्बर में न्यूजीलैंड की टीम भारत का दौरा करेगी। इस दौरे में टी-20 के तहत तीन मुकाबले के साथ दो टेस्ट मैच आयोजित किए जाएंगे। दौरे का पहला टी-20 मैच 17 नवम्बर को जयपुर में, दूसरा टी-20 मुकाबला 19 नवम्बर को रांची के (जेएससीए) स्टेडियम में जबकि तीसरा टी–20 का मैच  21 नवम्बर को कोलकाता में खेला जाएगा।

The t20 match between india and new zealand will be held at the jsca stadium in ranchi

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 20, 2021 | 09:32 PM

Topics:  

  • BCCI
  • India
  • International Cricket Match
  • New Zealand

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.