Olympic 2036 की तैयारी में तेलंगाना का बड़ा कदम, कोरिया की खेल यूनिवर्सिटी से हुआ समझौता

Olympic 2036 Telangana: तेलंगाना ने 2036 ओलंपिक की तैयारी के तहत दक्षिण कोरिया की कोरिया नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी यूनिवर्सिटी के साथ MoU किया। खिलाड़ियों को मिलेगी वर्ल्ड-क्लास ट्रेनिंग।
Telangana's Young India Physical Education and Sports University has signed a MoU
रेवंत रेड्डी और कोरिया नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Telangana Government Sports Training Development: तेलंगाना की यंग इंडिया फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी ने दक्षिण कोरिया की कोरिया नेशनल स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी (KNSU) के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किया है। मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साझेदारी का मकसद तेलंगाना में खेल प्रतिभाओं को बेहतर ट्रेनिंग देना और खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करना है। उन्होंने कहा कि तेलंगाना सिर्फ ओलंपिक की मेजबानी की तैयारी नहीं कर रहा, बल्कि ऐसे खिलाड़ी भी तैयार करना चाहता है जो देश का नाम रोशन कर सकें।

क्या बोले रेवंत रेड्डी?

रेवंत रेड्डी ने बताया कि यंग इंडिया स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी ने केएनएसयू के साथ समझौता किया है। उन्होंने केएनएसयू को हाई-परफॉर्मेंस स्पोर्ट्स के क्षेत्र में दुनिया के प्रमुख संस्थानों में से एक बताया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि अपनी पिछली दक्षिण कोरिया यात्रा के दौरान उन्होंने केएनएसयू के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की थी। इस दौरान यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष मून वॉन-जे भी मौजूद थे। दोनों संस्थानों के बीच खेल प्रशिक्षण और बेहतर सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई थी।

खिलाड़ियों को मिलेगी बेहतर ट्रेनिंग और तकनीक

रेवंत रेड्डी ने कहा कि ये साझेदारी सिर्फ एक समझौता नहीं है, बल्कि तेलंगाना की खेल प्रतिभाओं को दुनिया की बेहतर ट्रेनिंग और तकनीक से जोड़ने का एक रास्ता है। इसके तहत एथलीट ट्रेनिंग, खेल विज्ञान और हाई-परफॉर्मेंस शिक्षा के क्षेत्र में काम किया जाएगा।

मुख्यमंत्री के मुताबिक, केएनएसयू से ट्रेनिंग लेने वाले खिलाड़ियों ने पेरिस ओलंपिक में दक्षिण कोरिया के 32 पदकों में से 16 पदक जीतने में योगदान दिया था। अब तेलंगाना इसी तरह की खेल संस्कृति और ट्रेनिंग सिस्टम को राज्य में लाना चाहता है।

Telangana's Young India Physical Education and Sports University has signed a MoU
MPCA Annual Awards: खिलाड़ियों पर बरसी इनामों की बारिश, 2.94 करोड़ की पुरस्कार राशि से सम्मान

2036 ओलंपिक की तयारी शुरु

रेवंत रेड्डी ने कहा कि तेलंगाना के गांवों और कस्बों से लेकर ओलंपिक पोडियम तक खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। भारत की ओर से 2036 ओलंपिक की मेजबानी की कोशिशों के बीच तेलंगाना भी खुद को इसके लिए तैयार कर रहा है।

पिछले महीने मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा के साथ गाचीबोवली स्पोर्ट्स डिस्ट्रिक्ट और यंग इंडिया फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी का उद्घाटन किया था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com