MPCA Annual Awards: खिलाड़ियों पर बरसी इनामों की बारिश, 2.94 करोड़ की पुरस्कार राशि से सम्मान

Madhya Pradesh Cricket Association: इंदौर में आयोजित एमपीसीए वार्षिक पुरस्कार में खिलाड़ियों को ₹2.94 करोड़ की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया। समारोह में कई दिग्गज मौजूद रहे।
Players were honored with prize money totaling ₹2.94 crore at the MPCA
एमपीसीए (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

MPCA Annual Awards Winners List: मध्य प्रदेश क्रिकेट संगठन ने बुधवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में अपना वार्षिक पुरस्कार समारोह आयोजित किया। इस खास कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के पुरुष और महिला क्रिकेटरों को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ को कुल करीब 2.94 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि दी गई।

कार्यक्रम में कौन-कौन मौजूद था?

कार्यक्रम में पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर जवागल श्रीनाथ और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान सीनियर खिलाड़ियों के साथ-साथ जूनियर क्रिकेटरों और कोच को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

एमपीसीए के अध्यक्ष महाआर्यमन सिंधिया ने कहा कि वार्षिक पुरस्कार समारोह संगठन के लिए बेहद खास दिन होता है। इस मौके पर उन खिलाड़ियों, पूर्व खिलाड़ियों और अधिकारियों को सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने पूरे साल क्रिकेट के लिए मेहनत की है। उन्होंने कहा कि जो टीमें पूरे साल ट्रेनिंग करती हैं और मैदान पर जीत हासिल करती हैं, उनके लिए यह सम्मान का बड़ा मंच है।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने क्या कहा?

पूर्व भारतीय क्रिकेटर जवागल श्रीनाथ ने भी एमपीसीए के काम की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पिछले पांच सालों में एमपीसीए का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। उन्होंने मध्य प्रदेश के रणजी ट्रॉफी जीतने और नॉकआउट दौर तक पहुंचने का भी जिक्र किया। श्रीनाथ ने कहा कि राज्य में अंडर-19 क्रिकेट की मजबूत नींव तैयार हो रही है और कई युवा खिलाड़ी आगे बढ़ रहे हैं।

वहीं, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जवागल श्रीनाथ को देश और क्रिकेट की शान बताया। उन्होंने कहा कि श्रीनाथ का करियर खिलाड़ियों के लिए मैदान के अंदर और बाहर दोनों जगह प्रेरणा है।

Players were honored with prize money totaling ₹2.94 crore at the MPCA
सोनल दिनुषा का ऐतिहासिक शतक, भारत के खिलाफ लगातार 2 टेस्ट में सेंचुरी जड़कर दिग्गजों के एलीट क्लब में जुड़े

भारतीय क्रिकेट को मिले नए सितारे

सिंधिया ने एमपीसीए के खिलाड़ियों के प्रदर्शन की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की अंडर-19 टीम, पुरुष टीम और सीनियर महिला टीम ने अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि एमपीसीए इसी तरह भारतीय क्रिकेट को नए सितारे देता रहेगा।

समारोह में खिलाड़ियों को सम्मान मिलने के साथ एमपीसीए ने राज्य में क्रिकेट के बढ़ते स्तर और युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की अपनी कोशिशों को भी सामने रखा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com