Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वर्ल्ड रिकॉर्ड से महज़ एक कदम दूर भारतीय टीम, पाकिस्तान को पीछे छोड़ आज इतिहास रचने की तैयारी

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Jan 17, 2024 | 05:33 PM

टीम इंडिया (PIC Credit: Social Media)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत डिजिटल डेस्क: भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का आखिरी मैच (IND vs AFG 3rd T20) आज खेला जाएगा। यह मुकाबला बेंगलुरु (Bengaluru) में शाम 7 बजे खेला जाना है। वैसे तो टीम इंडिया ने सीरीज के शुरुआती दो मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली है, लेकिन फिर भी टीम इंडिया (Team India) के लिए यह मुकाबला काफी अहम है। आज का मैच जीतकर भारत पाकिस्तान (Pakistan) को पीछे छोड़ विश्व रिकॉर्ड (World Record) में अपना नाम दर्ज कर लेगा। 

दरअसल, भारतीय टीम अगर आज अफगानिस्तान को तीसरे टी20 में हरा देती है तो वो टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा क्लीन स्वीप करने वाली टीम बन जाएगी। अभी तक यह वर्ल्ड रिकॉर्ड संयुक्त रूप से भारत और पाकिस्तान के नाम है। लेकिन अगर आज टीम इंडिया जीत जाती है तो वह यह रिकॉर्ड अपने नाम करने में कामयाब हो जाएगी। भारतीय टीम ने अब तक टी20 इंटरनेशनल में 8 बार क्लीन स्वीप किया है। पाकिस्तान भी 8 बार क्लीन स्वीप कर चुका है। 

टी20 में सबसे ज्यादा क्लीन स्वीप करने वाली टीमें

  • पाकिस्तान- 8
  • भारत- 8
  • इंग्लैंड- 4
  • ऑस्ट्रेलिया- 3
  • न्यूजीलैंड- 3
  • दक्षिण अफ्रीका- 3

जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय टीम का जून में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच है। इसके बाद टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ भारत में ही पांच मैच की टेस्ट सीरीज खेलेगी। उसके बाद खिलाड़ियों को आईपीएल में भाग लेते हुए देखा जाएगा। फिर आईपीएल के तुरंत बाद 2024 टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा, जिसमें कुल 20 टीमें भाग लेने वाली हैं। 

सम्बंधित ख़बरें

Celebrities Reaction India Win: अजय देवगन से महेश बाबू तक, टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत पर सितारों ने दी बधाई

कीवियों को धूल चटाने के बाद टीम इंडिया का ‘देसी’ जश्न, मैदान पर ही शुरू हुआ डांस, देखें PHOTOS

वर्ल्ड कप ट्रॉफी लेकर पैदल हनुमान मंदिर पहुंची टीम इंडिया, जश्न में डूबा पूरा देश, देखें VIDEO

India In Final: टीम इंडिया की जीत पर झूम उठा बॉलीवुड, फाइनल से पहले सितारों ने जताया भरोसा

Team india world record surpasses pakistan after beat afghanistan 3rd t20

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 17, 2024 | 05:33 PM

Topics:  

  • India vs Afghanistan
  • Team India

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.