-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Table Tennis Player Achanta Sharath Kamal Out Of Paris Olympics
Paris Olympics 2024: टेबल टेनिस पुरुष सिंगल्स में शरत कमल बाहर, मनिका बत्रा और श्रीजा शुक्ला ने दर्ज की जीत
- Written By: नवनीत कुमार भारद्वाज
भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरत कमल को पेरिस ओलंपिक की पुरुष एकल प्रतियोगिता से बाहर हो गए हैं। वहीं, मनिका बत्रा राउंड 32 में पहुंच चुकी हैं। जहां 31 जुलाई को उनका मुकाबला फ्रांस के प्रीथिका पवाडे से होगा।

बाई ओर अचंता शरत कमल और मनिका बत्रा (सोर्स - सोशल मीडिया)
पेरिस: भारत के स्टार टेबल टेनिस खिलाड़ी अचंता शरत कमल को पेरिस ओलंपिक की पुरुष एकल प्रतियोगिता से रविवार को बाहर हो गए हैं। जबकि स्टार महिला खिलाड़ी मनिका बत्रा ने राउंड 64 में अपनी प्रतिद्वंद्वी को 4-1 से हराकर अपना अभियान शुरू किया है। अपना पांचवा ओलंपिक खेल रहे 42 वर्षीय शरत को 53 मिनट तक चले मैच में अपने से 86 पायदान नीचे के प्रतिद्वंद्वी स्लोवेनिया के डेनी कोजुल से 2-4 (12-10, 9-11, 6-11, 7-11, 11-8, 10-12) से हार का सामना करना पड़ा।
राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन और विश्व रैंकिंग में 40वें स्थान पर काबिज शरत ने पहला गेम जीता लेकिन इसके बाद अगले तीन गेम में उन्हें हार झेलनी पड़ी। यह भारतीय खिलाड़ी जब पीछे चल रहा था तब उन्होंने पांचवा गेम जीत कर स्कोर 2-3 किया लेकिन आखिर में वह विश्व में 126वें नंबर के खिलाड़ी को जीत से नहीं रोक सके।
महिला एकल मैच में 29 साल की मनिका ने ब्रिटेन की अन्ना हर्से पर दबदबा बनाया। 2018 राष्ट्रमंडल खेलों की चैम्पियन और 18वीं वरीय मनिका ने 41 मिनट में हर्से को 11-8 12-10 11-9 9-11 11-5 से मात दी। इस तरह मनिका ने तोक्यो ओलंपिक की उपलब्धि की बराबरी की जिसमें वह एकल के राउंड 32 में पहुंचने वाली भारत की पहली महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी बनी थीं। दिल्ली की पैडलर ने 24 मिनट में 3-0 से बढ़त बना ली थी और 4-0 से जीतने की ओर बढ़ रही थी। लेकिन हर्से ने वापसी करते हुए चौथा गेम जीत लिया। पर मनिका ने अपने से निचली रैंकिंग की प्रतिद्वंद्वी को कोई मौका नहीं दिया और पांचवां गेम जीतकर मैच आसानी से जीत लिया।
सम्बंधित ख़बरें
Kajol Devgan Birthday: जब DDLJ को बताया था टपोरी! जानिए काजोल से जुड़े कुछ ऐसे किस्से, जो कम ही लोग जानते हैं
EV चार्जिंग में भारत की बड़ी छलांग, अब बिजली नहीं, एथेनॉल से चार्ज होंगी इलेक्ट्रिक गाड़ियां
Fire-Boltt की स्मार्टफोन मार्केट में धमाकेदार एंट्री, 25 अगस्त को लॉन्च होगा पहला Boltt Phone
Aaj Ka Rashifal: मेष को कोर्ट में सफलता, कन्या को प्रतियोगी परीक्षा में जीत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
अब मनिका का सामना 31 जुलाई को राउंड 32 मैच में फ्रांस की 12वीं वरीय प्रीथिका पवाडे से होगा। इससे पहले श्रीजा अकुला ने स्वीडन की क्रिस्टीना कल्बर्ग पर 4-0 की शानदार जीत के साथ राउंड ऑफ 32 में प्रवेश किया। डब्ल्यूटीटी कंटेंडर एकल खिताब जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनकर इतिहास रचने वाली श्रीजा ने स्वीडन की खिलाड़ी को 30 मिनट में 11-4, 11-9, 11-7, 11-8 से पराजित किया। भारतीय खिलाड़ी को पहला गेम जीतने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई लेकिन अगले तीन गेम में उन्हें थोड़ा संघर्ष करना पड़ा।
तीसरे गेम में एक समय स्कोर 7-5 था लेकिन इसके बाद भारतीय खिलाड़ी ने शानदार खेल दिखाकर कल्बर्ग को कोई मौका नहीं दिया। श्रीजा ने चौथे गेम में शुरू में अच्छा प्रदर्शन किया और एक समय वह 9-3 से आगे थी। भारतीय खिलाड़ी ने उसके बाद कुछ गलतियां की जिसका फायदा उठाकर कल्बर्ग ने स्कोर पहले 9-7 और फिर 10-8 कर दिया। श्रीजा ने हालांकि इसके बाद करारा शॉट जमा कर अगले दौर में प्रवेश किया।
Table tennis player achanta sharath kamal out of paris olympics
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Kajol Devgan Birthday: जब DDLJ को बताया था टपोरी! जानिए काजोल से जुड़े कुछ ऐसे किस्से, जो कम ही लोग जानते हैं
Aug 05, 2026 | 06:00 AMEV चार्जिंग में भारत की बड़ी छलांग, अब बिजली नहीं, एथेनॉल से चार्ज होंगी इलेक्ट्रिक गाड़ियां
Aug 05, 2026 | 06:00 AMFire-Boltt की स्मार्टफोन मार्केट में धमाकेदार एंट्री, 25 अगस्त को लॉन्च होगा पहला Boltt Phone
Aug 05, 2026 | 04:00 AMAaj Ka Rashifal: मेष को कोर्ट में सफलता, कन्या को प्रतियोगी परीक्षा में जीत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Aug 05, 2026 | 12:15 AMभोजपुरी बवाल में मचा बवाल, बीच में शो छोड़कर चले गए पवन सिंह, निरहुआ हुए भावुक, तेज प्रताप यादव भी रह गए हैरान
Aug 04, 2026 | 11:38 PMजाग गई कांग्रेस…दिल्ली में MP संगठन को लेकर हुई बैठक, 6 जिला अध्यक्षों की छुट्टी तय; इन नेताओं पर गिरेगी गाज
Aug 04, 2026 | 11:29 PMक्या आपका भी मोबाइल मेट्रो में छूट गया है? वापस पाने के लिए जरूर अपनाएं यह आसान तरीका
Aug 04, 2026 | 11:11 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM










