Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 27 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आज राष्ट्रपति भवन में होगा खेल प्रतिभाओं का सम्मान, मनु भाकर-डी गुकेश समेत इन खिलाड़ियों को मिलेंगे ये अवार्ड, देखें पूरी लिस्ट

भारत सरकार ने ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर और शतरंज की विश्व चैंपियन डी गुकेश और पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता प्रवीण कुमार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार देने की घोषणा की है।

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Jan 17, 2025 | 10:12 AM

(फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क: भारत सरकार के खेल मंत्रालय ने इस साल खिलाड़ियों के लिए मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार 2024 विजेता, मौलाना अबुल कलाम आजाद (एमएकेए) ट्रॉफी, और राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए नामों की घोषणा कर दी है। आज राष्ट्रपति द्वारा खिलाड़ियों को इन अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान समारोह सुबह 11 बजे राष्ट्रपति भवन में शुरू होगा।

भारत सरकार ने ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर और शतरंज की विश्व चैंपियन डी गुकेश, भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता प्रवीण कुमार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार देने की घोषणा की है। हॉकी, शतरंज, एथलेटिक्स, पैरा तीरंदाजी, पैरा एथलेटिक्स, कुश्ती, स्क्वैश जैसे खेलों के खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

इतना ही नहीं खेल रत्न पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ियों को 25 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा उन्हें एक पदक और एक प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा। 2020 तक खेल रत्न पाने वाले खिलाड़ी को सिर्फ 7.5 लाख रुपये मिलते थे, लेकिन मोदी सरकार ने इसे बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दिया है। किस खिलाड़ी को कौन सा पुरस्कार

सम्बंधित ख़बरें

अर्जुन से द्रोणाचार्य अवॉर्ड तक, पिता से मिली विरासत को जसपाल राणा ने पहुंचाया बुलंदियों पर; जानें रिकॉर्ड्स

राष्ट्रपति भवन में कार्तिक आर्यन का खास पल, बोले- ‘2025 के कैलेंडर में ये तारीख हमेशा याद रहेगी

इन्हें मिलेगा ‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार’

खिलाड़ी का नाम खेल का प्रकार
गुकेश डी शतरंज
हरमनप्रीत सिंह हॉकी
प्रवीण कुमार पैरा एथलेटिक्स
मनु भाकर शूटिंग

इन खिलाड़ियों को मिलेगा ‘अर्जुन अवार्ड’

खिलाड़ी का नाम खेल का प्रकार
ज्योति याराजी एथलेटिक्स
अन्नु रानी एथलेटिक्स
नीतु बॉक्सिंग
स्वीटी बॉक्सिंग
वंतिका अग्रवाल शतरंज
सलीमा टेटे हॉकी
अभिषेक हॉकी
संजय हॉकी
जरमनप्रीत सिंह हॉकी
सुखजीत सिंह हॉकी
राकेश कुमार पैरा-आर्चरी
प्रीति पाल पैरा एथलेटिक्स
सचिन सरजेराव खिलारी पैरा एथलेटिक्स
धर्मबीर पैरा एथलेटिक्स
प्रणव सूरमा पैरा एथलेटिक्स
एच होकातो सेमा पैरा एथलेटिक्स
सिमरन पैरा एथलेटिक्स
नवदीप पैरा एथलेटिक्स
थुलासिमाती मुरुगेसन पैरा बैडमिंटन
नित्या श्री सुमाथी सिवान पैरा बैडमिंटन
मनीषा रामदास पैरा बैडमिंटन
कपिल परमार पैरा जूडो
मोना अग्रवाल पैरा शूटिंग
रुबीना फ्रांसिस पैरा शूटिंग
स्वप्निल सुरेश कुसाले शूटिंग
सरबजोत सिंह शूटिंग
अभय सिंह स्क्वैश
साजन प्रकाश तैराकी
अमन सहरावत कुश्ती

इन्हें मिलेगा ‘अर्जुन पुरस्कार’ (लाइफटाइम)

खिलाड़ी का नाम खेल का प्रकार
सुचा सिंह एथलेटिक्स
मुरलीकांत राजाराम पेटकर पैरा तैराक

‘द्रोणाचार्य पुरस्कार’ 2024 विजेता (रेगुलर कैटेगरी)

कोच का नाम खेल का प्रकार
सुभाष राणा पैरा शूटिंग
दीपाली देशपांडे शूटिंग
संदीप सांगवान हॉकी

यहां ‘द्रोणाचार्य पुरस्कार’ 2024 विजेता (लाइफटाइम)

कोच का नाम खेल का प्रकार
एस मुरलीधरन बैडमिंटन
अरमांडो एगनेलो कोलाको फुटबॉल

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार

  • फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन ऑफ इंडिया

खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

मौलाना अबुल कलाम आजाद (एमएकेए) ट्रॉफी

  • चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (विजेता)
  • लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (प्रथम उपविजेता)
  • अमृतसर गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (द्वितीय उपविजेता)

Sports players will be honored by president droupadi murmu d gukesh and manu bhaker khel ratna 2024

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 17, 2025 | 10:10 AM

Topics:  

  • Arjuna Award

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.