Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अर्जुन से द्रोणाचार्य अवॉर्ड तक, पिता से मिली विरासत को जसपाल राणा ने पहुंचाया बुलंदियों पर; जानें रिकॉर्ड्स

Indian Shooter Jaspal Rana: अर्जुन पुरस्कार, पद्मश्री और द्रोणाचार्य पुरस्कार जैसे बड़े पुरस्कारों से सम्मानित पूर्व निशानेबाज और मनु भाकर के कोच जसपाल राणा अब इस दुनिया में नहीं रहें।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jun 12, 2026 | 11:58 AM

जसपाल राणा (सौजन्य-एक्स@rajnathsingh)

Follow Us
Follow Us:

Shooter Jaspal Rana Record: निशानेबाजी में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को पहचान दिलाने वाले जसपाल राणा नहीं रहें। उन्होंने एशियाई खेलों, एशियाई चैंपियनशिपस और कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का नाम रौशन किया और कई मेडल जीते। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने अगली पीढ़ी को भी अपने अनुभव से नई ओलंपिक में मेडल जीताने में अहम भूमिका निभाई।

भारत के पूर्व शूटर और दिग्गज शूटिंग कोच जसपाल राणा का शुक्रवार को 49 साल की उम्र में निधन हो गया। जसपाल एशियाई खेलों के पूर्व गोल्ड मेडलिस्ट थे और ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर की सफलता में भी उनका अहम योगदान रहा।

जसपाल राणा का जन्म 28 जून 1976 को उत्तराखंड के एक गढ़वाली परिवार में हुआ था। उनके पिता नारायण सिंह राणा सेना के पूर्व अधिकारी थे, जो कि बाद में उत्तराखंड के पहले खेल मंत्री भी बने। जसपाल राणा को निशानेबाजी विरासत में मिली थी। 12 साल की छोटी-सी उम्र में ही उन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था। उनके इस सफर में उनके पिता ही उनके पहले कोच बने थे।

सम्बंधित ख़बरें

IndiGo विमान को बम से उड़ाने की मिली धमकी, लखनऊ से दिल्ली जा रही थी फ्लाइट, 180 यात्री थे सवार

दिल्ली में चौथी मंजिल से कूदी विदेशी महिला, संदिग्ध ‘ड्रग्स लैब’ का भंडाफोड़; भारी मात्रा में MDMA बरामद

दिल्ली में 10 दिनों के अंदर दूसरा बड़ा अग्निकांड, अब तुगलकाबाद में लगी भीषण आग, 3 की लोगों की जलकर मौत- VIDEO

‘पुष्पा’ झुकेगा नहीं…पर हाफ पैंट में सड़क पर घूमेगा, पुलिस ने निकाली TMC नेता की हेकड़ी; VIDEO वायरल

जसपाल राणा का करियर

जसपाल राणा ने अपने करियर के दौरान एशियाई खेलों, कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियाई चैंपियनशिप में कई मेडल जीते और भारत के दमदार शूटर के तौर पर विश्व में अपनी पहचान बनाई। उन्होंने अपने शानदार करियर में कॉमनवेल्थ गेम्स के चार संस्करणों- 1994, 1998, 2002 और 2006 में भारत का प्रतिनिधित्व किया और कुल 15 पदक जीते।

जसपाल राणा ने भारत के लिए जीते 15 पदक

इनमें 9 गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल शामिल रहे। इसके अलावा उन्होंने एशियन गेम्स में भी देश के लिए कई मेडल जीते। 1994, 1998 और 2006 के एशियन गेम्स में उन्होंने कुल 8 मेडल हासिल किए।

पदक का प्रकार संख्या
🥇 गोल्ड मेडल 9
🥈 सिल्वर मेडल 4
🥉 ब्रॉन्ज मेडल 2
कुल पदक 15

खिलाड़ी के साथ-साथ उनका योगदान बतौर कोच भी यादगार रहा। उन्होंने अपनी अगुवाई में भारत को कई बड़े शूटर दिए, जिन्होंने विश्व स्तर पर देश का परचम लहराया। जसपाल को एनआरएआई द्वारा 25 मीटर पिस्टल इवेंट के लिए हाई परफॉर्मेंस कोच नियुक्त किया गया था। इस खेल में कड़ी ट्रेनिंग रूटीन को शुरू करने का श्रेय जसपाल को दिया जाता है।

जसपाल राणा को मिले सम्मान

निशानेबाज जसपाल राणा को खेल के क्षेत्र में कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है।

  • अर्जुन पुरस्कार (1994)
  • पद्मश्री (1997)
  • द्रोणाचार्य पुरस्कार (2020 में कोचिंग के लिए)

मां को अपना द्रोणाचार्य अवार्ड देते जसपाल राणा (सौजन्य-इंस्टाग्राम jaspal_rana_2806)

जसपाल राणा ने मनु भाकर को दी ट्रेनिंग

जसपाल राणा की देखरेख में पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल्ड मेडल जीते थे। मनु यह कारनामा करने वाली पहली भारतीय शूटर बनी थीं। जसपाल को बतौर कोच उनके योगदान के लिए साल 2020 में द्रोणाचार्य अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था।

मनु भाकर के साथ कोच जसपाल राणा (सौजन्य-IANS)

उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत देश के दिग्गजों ने शोक जताया। भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) के अध्यक्ष कलिकेश नारायण सिंह देव ने आईएएनएस के साथ बातचीत करते हुए जसपाल के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा, “यह बहुत बड़ी क्षति है। वह न केवल एक चैंपियन शूटर थे, बल्कि एक बेहतरीन मेंटर भी थे। वह हमेशा हमारी यादों में रहेंगे।”

यह भी पढ़ें – मशहूर अंतरराष्ट्रीय शूटर और मनु भाकर के कोच Jaspal Rana का 49 साल की उम्र में दिल्ली में निधन

भारत के लिए बड़ा झटका

जसपाल राणा का निधन भारतीय शूटिंग के लिए बहुत बड़ा झटका है। अपने करियर के दौरान उन्होंने इस खेल को भारत में पहचान दिलाई और युवा पीढ़ी को शूटिंग में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया। निशानेबाज मनु भाकर उन्हीं की ट्रेनिंग का एक नमूना है, जिन्होंने ओलंपिक में भारत के लिए मेडल जीता था।

रिपोर्ट्स के अनुसार, जसपाल म्यूनिख में हुए ISSF वर्ल्ड कप के बाद जर्मनी से लौट रहे थे और इस दौरान उनकी अचानक से तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह मौजूदा समय में भारतीय पिस्टल निशानेबाजों के हाई परफॉर्मेंस कोच के रूप में काम कर रहे थे। उनकी अगुवाई में भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में दो गोल्ड और दो सिल्वर मेडल जीतने में सफल रही थी।

Legendary indian shooter coach jaspal rana passes away 49 manu bhaker coach

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 12, 2026 | 11:47 AM

Topics:  

  • Arjuna Award
  • Latest News
  • Padma Shri Award
  • Uttarakhand
  • Uttarakhand News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.