ACL सर्जरी के बाद ट्रैक पर गिरीं, फिर यूथ ओलंपिक में रचा इतिहास; 17 साल की शौर्या ने जीता कांस्य पदक

Shaurya Ambure Youth Olympics : घुटने की गंभीर चोट (ACL) और सर्जरी के दर्द से उबरकर धाविका शौर्या अंबुरे ने डकार यूथ ओलंपिक 2026 में 100 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है।
Shaurya Ambure Bronze Medal
धाविका शौर्या अंबुरेसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • 17 वर्षीय शौर्या अंबुरे ने यूथ ओलंपिक 2026 (डकार, सेनेगल) की 100 मीटर बाधा दौड़ में कांस्य पदक जीता।

  • उन्होंने 13.59 सेकंड का समय निकालकर अपना पर्सनल बेस्ट रिकॉर्ड बनाया।

  • इस पूरी प्रतियोगिता के ट्रैक एंड फील्ड इवेंट्स में वह भारत की एकमात्र खिलाड़ी थीं।

Shaurya Ambure Bronze Medal: कहा जाता है कि जब हौसले बुलंद हों तो किस्मत भी रास्ता बदल देती है। कुछ इसी तरह का वाक्या सामने आया है। सेनेगल की राजधानी डकार में आयोजित यूथ ओलंपिक 2026 में महाराष्ट्र की 17 साल की धाविका शौर्या अंबुरे ने इतिहास रच दिया है।

शौर्या ने महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ में 13.59 सेकंड का अपना पर्सनल बेस्ट यानी व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ समय निकालते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में शौर्या भारत की इकलौती ट्रैक एंड फील्ड एथलीट थीं।

सपनों का टूटना और 9 महीने का कड़ा रिहैब

दरअसल, शौर्या के लिए पोडियम तक पहुंचने का यह सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रहा। पिछले साल एशियन यूथ गेम्स में दो पदक जीतने के बाद वह फॉर्म में थीं, लेकिन तभी उनके घुटने का ACL यानी एंटीरियर क्रूसिएट लिगामेंट टूट गया।

इस गंभीर चोट के बाद उन्हें सर्जरी करानी पड़ी। शौर्या ने बताया कि एसीएल की चोट से उबरने में 9 से 10 महीने लगते हैं। मुझे लगा था मेरे सारे सपने बिखर गए, लेकिन मैंने हार नहीं मानी और कड़ा रिहैबिलिटेशन किया।

Shaurya Ambure Bronze Medal
IND vs NZ 3rd ODI Hamilton: सीरीज पर कब्जा करने उतरेगी भारतीय टीम, जानें पिच और संभावित Playing -11

वापसी के ट्रायल में गिरीं, फिर ऐसे पलटी किस्मत

आपको बता दें कि चोट से उबरने के बाद जब शौर्या राष्ट्रीय चयन ट्रायल में उतरीं, तो नौवीं बाधा से टकराकर गिर गई और रेस से बाहर हो गई। उनका चयन नहीं हो पाया। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। कुछ तकनीकी कारणों से बेंगलुरु में दोबारा ट्रायल आयोजित किया गया। शौर्या ने इस मौके को हाथ से जाने नहीं दिया, वहां जीत हासिल की और यूथ ओलंपिक का टिकट पक्का किया।

Shaurya Ambure Bronze Medal
IND A vs NZ A: बारिश ने बिगाड़ा तीसरे दिन का खेल, प्रसिद्ध कृष्णा ने झटके 2 विकेट, मैच ड्रॉ की ओर?

महज 0.02 सेकंड से चूका सिल्वर, पर रचा इतिहास

डकार में शौर्या ने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले सेमीफाइनल में 13.77 सेकंड का समय लेकर अपना रिकॉर्ड सुधारा। इसके बाद फाइनल में 13.59 सेकंड के साथ इतिहास रच दिया। इस रेस में चीन की झांग केई ने 13.17 सेकंड के साथ स्वर्ण और फ्रांस की अन्ना पीटर्स ने 13.57 सेकंड के साथ रजत पदक जीता।

शौर्या महज 0.02 सेकंड के मामूली अंतर से सिल्वर मेडल से चूक गई, लेकिन उनकी यह जीती हुई जंग किसी गोल्ड से कम नहीं है। पिछले 18 महीनों में वह एशियाई अंडर-18 चैम्पियनशिप और एशियन यूथ गेम्स में भी पदक जीत चुकी हैं।