IND vs NZ 3rd ODI Hamilton: सीरीज पर कब्जा करने उतरेगी भारतीय टीम, जानें पिच और संभावित Playing -11

IND vs NZ Playing 11 : भारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मंगलवार, 10 नवंबर को हैमिल्टन में खेला जाएगा। आइए जानते है पिच रिपोर्ट के साथ ही मौसम का हाल और दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 के बारे में।
Team India
टीम इंडिया सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • शुरुआती दोनों मैच जीतकर भारतीय टीम 5 मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 से आगे है।

  • पहले दोनों मुकाबलों में बारिश की बाधा के बाद भारत ने डकवर्थ लुईस (DLS) नियम से जीत दर्ज की।

  • हैमिल्टन में होने वाला तीसरा मैच भारत के लिए सीरीज जीतने और न्यूजीलैंड के लिए करो या मरो का मुकाबला है।

Hamilton Weather Forecast 10 November: न्यूजीलैंड और भारत के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला कल यानी मंगलवार, 10 नवंबर को हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जाएगा। सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबलों में बारिश ने खलल डाला, जहां भारतीय टीम ने डकवर्थ लुईस नियम (DLS) के तहत शानदार जीत दर्ज की।

फिलहाल टीम इंडिया सीरीज में 2-0 से आगे है और उसकी नजरें तीसरा मैच जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने पर होगी। वहीं, मेजबान न्यूजीलैंड की टीम इस करो या मरो के मुकाबले में दमदार वापसी करना चाहेगी।

वनडे में भारत का पलड़ा भारी, लेकिन...

वनडे क्रिकेट के इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 125 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 65 मैचों में भारतीय टीम ने बाजी मारी है, जबकि 52 मैचों में न्यूजीलैंड को जीत मिली है। वहीं, 7 मुकाबले बेनतीजा (टाई-1) रहे हैं।

हालांकि, अगर न्यूजीलैंड की धरती पर रिकॉर्ड की बात करें तो यहाँ कीवी टीम का पलड़ा भारी है। न्यूजीलैंड में दोनों टीमों के बीच 47 मुकाबले हुए हैं, जिसमें से मेजबान टीम ने 26 मैच जीते हैं और भारतीय टीम के हिस्से सिर्फ 16 जीत आई हैं। 4 मैच बेनतीजा और एक मैच टाई रहा है।

Team India
PAK vs SL 1st Test: आज से पाकिस्तान-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज, जानें कब और कहां देखें लाइव मैच?

क्या फिर विलेन बनेगी बारिश?

एक्यूवेदर के पूर्वानुमान के मुताबिक, मैच के दिन हैमिल्टन में मौसम का मिजाज बिगड़ा रह सकता है। दोपहर में आसमान में 85-90 प्रतिशत तक बादल छाए रहने की संभावना है। टॉस और मैच के शुरुआती ओवरों के दौरान लगातार बारिश खेल में बाधा डाल सकती है।

वहीं मंगलवार को पूरे दिन 25 मिमी से अधिक बारिश होने का अनुमान है, जिससे एक बार फिर डकवर्थ लुईस नियम (DLS) की भूमिका अहम हो सकती है।

बल्लेबाजों को मिलेगी मदद या गेंदबाज मचाएंगे धमाल?

हैमिल्टन के सेडन पार्क की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। यहाँ अच्छी उछाल और गति मिलने से बल्लेबाजों को अपने स्ट्रोक्स खेलने में आसानी होती है। हालांकि, आसमान में बादल छाए रहने के कारण तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में स्विंग और अतिरिक्त उछाल से काफी मदद मिल सकती है।

इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर करीब 245-250 रन है। यहाँ लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों का रिकॉर्ड बेहतर रहा है, ऐसे में टॉस जीतने वाला कप्तान पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकता है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन -11

भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बरार और अर्शदीप सिंह।

न्यूजीलैंड टिम: साइफर्ट, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी और क्रिस्टियन क्लार्क।

Team India
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए राजस्थान टीम घोषित, दीपक चाहर कप्तान और मानव सुथार बने उप-कप्तान

कब और कहां देखें लाइव मैच?

तारीख और समय: 10 नवंबर, भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे से।

वेन्यू: सेडन पार्क, हैमिल्टन

लाइव टेलीकास्ट व स्ट्रीमिंग: भारत में इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर देखी जा सकती है।