- Hindi News »
- Sports »
- Satwiksairaj Rankireddy Father Died Due To Heart Attack
भारतीय बैडमिंटन के स्टार खिलाड़ी पर टूटा दुखों का पहाड़, दिल का दौरा पड़ने से पिता का हुआ निधन; टूर्नामेंट छोड़कर लौटे
भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी के पिता आर कासी विश्वनाथम का गुरुवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को दिलासा देते खिलाड़ी और कोच (फोटो-सोशल मीडिया)
Satwiksairaj Rankireddy’s father passed away: भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी के पिता आर कासी विश्वनाथम का गुरुवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। सात्विक इस समय दिल्ली में एक टूर्नामेंट में भाग ले रहे है। हालांकि अब वो टूर्नामेंट को बीच में छोड़कर घर लौट जाएंगे।
सात्विक इस समय 43वें पीएसपीबी अंतर इकाई बैडमिंटन टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में हैं। उन्हें गुरुवार को प्रतिष्ठित खेल रत्न पुरस्कार मिलना था। उनके पिता को भी इस समारोह में भाग लेना था लेकिन इससे पहले ही उनका निधन हो गया। उनके पिता सेवानिवृत्त फिजिकल इजुकेशन के शिक्षक थे।
हवाई अड्डे जाते हुए आया हार्ट अटैक
सात्विक के पिता कासी विश्वनाथम अपनी पत्नी रंगमणि और एक करीबी दोस्त के साथ कार में अमलापुरम से राजमुंदरी हवाई अड्डे जा रहे थे। बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के पूर्व सचिव के. सीएच. पुन्नैया चौधरी के अनुसार वो सात्विक को देखने के लिए दिल्ली जा रहे थे, जिन्हें इस सप्ताह के अंत में प्रतिष्ठित मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार मिलने वाला है। परिवार के एक करीबी सूत्र ने कहा कि यह बेहद दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है कि सात्विक के पिता का आज सुबह निधन हो गया। अमलापुरम का रहने वाला यह 24 वर्षीय खिलाड़ी आज दोपहर आंध्र प्रदेश में स्थित अपने घर के लिए रवाना हो जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
दुबई में फंसीं पीवी सिंधू, ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में नहीं ले पाएंगी हिस्सा! ईरान-इजराइल युद्ध ने बिगाड़ा खेल
वो बैडमिंटन खिलाड़ी जो बना था वर्ल्ड नंबर-1, कैसे तय किया था फर्श से अर्श तक का सफर; जानें उनकी कहानी
PV Sindhu ने फिर रचा इतिहास, महिला बैडमिंटन में यह ‘महारिकॉर्ड’ बनाने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं
साइना नेहवाल ने कंफर्म किया बैडमिंटन से रिटायरमेंट, एक इंजरी ने खत्म किया करियर, बताया क्यों नहीं की थी घोषणा
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सात्विक और चिराग की जोड़ी ने भारत को दिलाई है कई उपलब्धियां
सात्विक ने चिराग शेट्टी के साथ मजबूत पुरुष युगल जोड़ी बनाई है। इस जोड़ी ने 2022 में एशियाई खेल और राष्ट्रमंडल खेलों में तथा 2023 में एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। यह जोड़ी बीडब्ल्यूएफ विश्व रैंकिंग में नंबर एक स्थान हासिल करने और बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 1000 खिताब जीतने वाली एकमात्र भारतीय युगल जोड़ी है।
2023 में बनाया था गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
2023 में सात्विक ने 565 किमी/घंटा की रफ्तार से बैडमिंटन का सबसे तेज़ स्मैश मारा और एक पुरुष खिलाड़ी द्वारा सबसे तेज़ बैडमिंटन स्मैश का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके पिता गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड सर्टिफिकेट खोलते हुए दिख रहे थे।
Satwiksairaj rankireddy father died due to heart attack
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Women’s Day 2026: इस बार दें ऐसा गिफ्ट जो हर दिन आए काम, महिलाओं के लिए बेस्ट टेक गिफ्ट ऑप्शन
Mar 07, 2026 | 06:27 PMरणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने मचाई धूम, पेड प्रीव्यू शोज के लिए तेजी से हो रही टिकट बुकिंग
Mar 07, 2026 | 06:25 PMनांदेड़ में मेडिकल छात्रा ने हॉस्टल में दी जान, NCP नेता जीवन घोगरे पर आत्महत्या के लिए उकसाने आरोप, केस दर्ज
Mar 07, 2026 | 06:24 PMT20 World Cup 2026 के दौरान ICC ने इन 3 टीमों के लिए खास व्यवस्था की, अब चार्टर प्लेन से घर जाएंगे खिलाड़ी
Mar 07, 2026 | 06:22 PMभीगी हुई मूंगफली सेहत को देती है कई फ़ायदे, जानिए खाने का सही समय और सही तरीका
Mar 07, 2026 | 06:22 PMBJP को झटका देने की तैयारी में NCP, परभणी जिला परिषद में सत्ता के लिए शिवसेना को दिया बड़ा ऑफर!
Mar 07, 2026 | 06:13 PMरावण जैसा शक्तिशाली योद्धा भी नहीं बच सका अंत से, जानिए आखिर किसने किया था उसका अंतिम संस्कार
Mar 07, 2026 | 06:10 PMवीडियो गैलरी

राज्यसभा जाने को लेकर नीतीश के समर्थन में आए पप्पू यादव, बोले- वो वादों और सिद्धांतों के प्रति ईमानदार व्यक्ति
Mar 07, 2026 | 02:05 PM
एक सोशल मीडिया पोस्ट और…आधी रात को भड़क उठा खंडवा, पोलिस स्टेशन पर जमकर हुआ बवाल, जानें क्या है पूरा मामला
Mar 06, 2026 | 01:51 PM
Nitish Kumar के बाद कौन बनेगा बिहार का मुख्यमंत्री, भाजपा के इन तीन नामों की चर्चा तेज
Mar 05, 2026 | 10:09 PM
नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन पर मनोज झा का बड़ा बयान, बोले- नहीं जाना चाहते CM, दिल्ली से आया फरमान
Mar 05, 2026 | 01:41 PM
सेमीफाइनल में आज इंग्लैंड से लोहा लेने उतरेगा भारत, प्रयागराज में फैंस ने की मेन इन ब्लू के लिए विशेष पूजा
Mar 05, 2026 | 01:22 PM
होली के अवसर पर CM Yogi ने दिया एकता का संदेश, गोरखपुर में कही बड़ी बात
Mar 04, 2026 | 09:56 PM














