सात्विक-चिराग का शानदार प्रदर्शन, डेनमार्क की स्टार जोड़ी को हराकर चाइना मास्टर्स के सेमीफाइनल में पहुंचे

China Masters 2026: सात्विक-चिराग ने चाइना मास्टर्स के सेमीफाइनल में जगह बनाई। डेनमार्क की स्टार जोड़ी को 21-13, 16-21, 21-18 से हराकर दर्ज की शानदार जीत।
Satwik and Chirag shine again! They reach the China Masters semi-finals after defeating the star Danish pair
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Satwik And Chirag Reaches Semi Finals: भारत के सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने चाइना मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारतीय जोड़ी ने शुक्रवार को क्वार्टर फाइनल में डेनमार्क के किम एस्ट्रुप और एंडर्स स्कारुप रासमुसेन को कड़े मुकाबले में 21-13, 16-21, 21-18 से हराया। सात्विक और चिराग ने मुकाबले की शुरुआत शानदार तरीके से की और पहला गेम आसानी से अपने नाम किया।

हालांकि, डेनमार्क की जोड़ी ने दूसरे गेम में जोरदार वापसी की और 21-16 से गेम जीतकर मुकाबला बराबरी पर ला दिया। इसके बाद मैच का फैसला तीसरे और निर्णायक गेम में हुआ। सात्विक-चिराग ने दबाव के बीच अपना संयम बनाए रखा और 21-18 से गेम जीतकर सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया।

2019 से चल रहा है सेमीफाइनल का सिलसिला

इस जीत के साथ चाइना मास्टर्स में भारतीय जोड़ी का शानदार रिकॉर्ड जारी रहा। सात्विक और चिराग 2019 से टूर्नामेंट के हर संस्करण में सेमीफाइनल तक पहुंचे हैं। भारतीय जोड़ी 2023 और 2025 में इस टूर्नामेंट की उपविजेता भी रही थी। डेनमार्क की एस्ट्रुप-रासमुसेन जोड़ी के खिलाफ चाइना मास्टर्स में ये सात्विक-चिराग की दूसरी जीत है। इससे पहले उन्होंने 2024 के क्वार्टर फाइनल में भी इस जोड़ी को हराया था।

श्रीकांत का सफर क्वार्टर फाइनल में खत्म

दूसरी ओर, किदांबी श्रीकांत का चाइना मास्टर्स में सफर क्वार्टर फाइनल में खत्म हो गया। उन्हें हांगकांग के ली चेुक यियू ने 21-16, 21-16 से हराया। तीन साल में ये श्रीकांत का किसी बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 750 या उससे बड़े टूर्नामेंट में पहला क्वार्टर फाइनल था। इस हार के साथ ली के खिलाफ श्रीकांत की लगातार हार का सिलसिला 4 मैचों तक पहुंच गया।

हालांकि, श्रीकांत ने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। प्री-क्वार्टर फाइनल में उन्होंने कनाडा के दुनिया के नंबर 9 खिलाड़ी और हालिया विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता विक्टर लाई को 21-18, 21-19 से हराकर बड़ा उलटफेर किया था। इससे पहले शुरुआती दौर में उन्होंने चीनी ताइपे के दुनिया के नंबर 21 खिलाड़ी ची यू-जेन को 21-16, 21-15 से हराया था।

Satwik and Chirag shine again! They reach the China Masters semi-finals after defeating the star Danish pair
चहल ने शानदार स्पिन से बेन स्टोक्स को किया बोल्ड, 4 विकेट लेकर पलटा मैच; देखें VIDEO

तन्वी और ध्रुव-तनीषा भी बाहर

भारत की महिला एकल खिलाड़ी तन्वी शर्मा का सफर भी टूर्नामेंट में खत्म हो चुका है। उन्हें जापान की तोमोका मियाजाकी ने 21-17, 18-21, 21-16 से हराया था। वहीं, मिश्रित युगल में ध्रुव कपिला और तनीषा क्रास्टो को दूसरे दौर में हार मिली।

चीनी ताइपे की लियू कुआंग-हेंग और सू यिन-हुई की जोड़ी ने उन्हें सीधे गेमों में 21-18, 21-18 से मात दी। अब चाइना मास्टर्स में भारतीय उम्मीदें मुख्य रूप से सात्विक-चिराग की जोड़ी पर टिकी हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com