चहल ने फिर मचाया तहलका! बेन स्टोक्स को ऐसी गेंद पर किया बोल्ड, 4 विकेट लेकर पलट दिया मैच; देखें वीडियो

Rothesay County Championship 2026: नॉर्थम्पटनशायर से खेलते हुए युजवेंद्र चहल ने काउंटी चैंपियनशिप में 4 विकेट झटके। चहल ने बेन स्टोक्स को शानदार स्पिन गेंद पर बोल्ड कर मैच पलट दिया।
Chahal wreaks havoc again! Bowled Ben Stokes with a stunning delivery; turned the match around by taking 4 wickets.
युजवेंद्र चहल (सोर्स - सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Yuzvendra Chahal Dismisses Ben Stokes: भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल ने काउंटी चैंपियनशिप में अपनी गेंदबाजी का दम दिखाते हुए धमाल मचा दिया। नॉर्थम्पटनशायर की ओर से खेलते हुए चहल ने डरहम के खिलाफ मैच में 4 विकेट झटके और अपनी टीम को 20 रन की बढ़त दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

चहल ने एलेक्स लीस, बेन स्टोक्स, केसी एल्ड्रिज और मैथ्यू पॉट्स को अपना शिकार बनाया। उनकी गेंदबाजी के सामने डरहम के बल्लेबाज खुलकर नहीं खेल सके।

स्टोक्स को ऐसी गेंद पर किया बोल्ड

चहल की सबसे ज्यादा चर्चा बेन स्टोक्स के विकेट को लेकर हो रही है। उन्होंने स्टोक्स को ऐसी गेंद पर बोल्ड किया, जिसने ऑफ स्टंप के बाहर से अंदर की ओर तेजी से घूमते हुए सीधे स्टंप उड़ा दिए। चहल की इस शानदार गेंद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। गेंद का टर्न देखकर बल्लेबाज के पास बचने का कोई मौका नहीं था।

कई खिलाड़ी काउंटी में दिखा रहे दम

युजवेंद्र चहल के अलावा कई भारतीय खिलाड़ी भी इस समय काउंटी चैंपियनशिप में खेल रहे हैं। इनमें कुलदीप यादव, आकिब नबी और राहुल चाहर जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। चहल का ये प्रदर्शन ऐसे समय आया है, जब उनकी गेंदबाजी को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है।

Chahal wreaks havoc again! Bowled Ben Stokes with a stunning delivery; turned the match around by taking 4 wickets.
Asian Games 2026: टीम इंडिया आइची-नागोया के लिए तैयार; जानिए पूरी जानकारी और देखें अहम शेड्यूल

क्या बोले कप्तान अर्शदीप?

हाल ही में भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपने पसंदीदा 5 भारतीय गेंदबाजों की सूची बताई थी। इसमें चहल को चौथे स्थान पर रखा गया था। अर्शदीप ने एक यूट्यूब चैनल पर बताया कि उनकी सूची में अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार पहले नंबर पर हैं।

उन्होंने कहा कि भुवनेश्वर उनके पसंदीदा गेंदबाज हैं, इसलिए इस चुनाव में उनका थोड़ा व्यक्तिगत झुकाव भी है। अर्शदीप ने मोहम्मद शमी को दूसरे और कुलदीप यादव को तीसरे नंबर पर रखा। उन्होंने कुलदीप की बाएं हाथ की खास स्पिन गेंदबाजी को दुर्लभ कौशल बताया।

इसके बाद उन्होंने चहल को चौथे नंबर पर जगह दी और कहा कि वो पंजाब टीम में उनके साथी रहे हैं और चहल का विकेट लेने का रिकॉर्ड भी शानदार है। आर अश्विन को अर्शदीप ने पांचवें स्थान पर रखा। उन्होंने मजाकिया अंदाज में अश्विन से इसके लिए माफी भी मांगी और कहा कि मुलाकात होने पर वह खुद माफी मांगेंगे या उन्हें संदेश भेजेंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com