Asian Games 2026 में भारत की बड़ी जीत, जापान को 3-0 से हराकर पुरुष बैडमिंटन टीम सेमीफाइनल में

Asian Games Badminton: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने जापान को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। लक्ष्य, सात्विक-चिराग और आयुष की जीत से पदक पक्का हुआ।
India Men's Badminton Team Medal Beats Japan
भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

India Men's Badminton Team Beats Japan: भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। क्वार्टर फाइनल में भारत ने जापान को 3-0 से हराया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने अपना कम से कम ब्रॉन्ज मेडल पक्का कर लिया है।

भारत की शुरुआत लक्ष्य सेन और जापान के कोडाई नारोका के मुकाबले से हुई। लक्ष्य को पहले गेम में 11-21 से हार मिली, लेकिन उन्होंने शानदार वापसी करते हुए दूसरा गेम 21-5 से जीत लिया।

लक्ष्य की शानदार वापसी

निर्णायक गेम में नारोका ने शुरुआत में बढ़त बनाई और एक समय पांच अंकों से आगे थे। लक्ष्य ने इसके बाद वापसी की और स्कोर 19-19 से बराबर कर दिया। उन्होंने लगातार अगले दो अंक जीतकर गेम 21-19 से अपने नाम किया।

लक्ष्य ने ये मुकाबला 11-21, 21-5, 21-19 से जीता और भारत को 1-0 की बढ़त दिलाई।इसके बाद सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की दुनिया की नंबर-5 जोड़ी कोर्ट पर उतरी। उनका सामना जापान की ताकुरो होकी और युगो कोबायाशी की नंबर-9 जोड़ी से हुआ।

सात्विक और चिराग ने जीत पक्की की

सात्विक और चिराग ने पहला गेम 21-18 से जीता। दूसरे गेम में जापानी जोड़ी ने तीन मैच प्वाइंट बचाते हुए स्कोर 20-20 कर दिया, लेकिन भारतीय जोड़ी ने दबाव में संयम बनाए रखा और 24-22 से गेम जीतकर भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी।

भारत के लिए जीत पक्की करने की जिम्मेदारी युवा आयुष शेट्टी पर थी। उन्होंने कोकी वातानाबे के खिलाफ पहला गेम 21-10 से जीता। दूसरे गेम में भी आयुष ने अच्छी बढ़त बनाए रखी और 21-19 से गेम जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।

India Men's Badminton Team Medal Beats Japan
जापान को हराकर भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, 200 T20 मैच जीतने वाली पहली टीम बनी

कौन-कौन सी टीम से होगा मुकाबला

इस जीत के साथ भारत ने क्वार्टर फाइनल 3-0 से जीतकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। भारत ने एशियन गेम्स में अपने अभियान की शुरुआत राउंड ऑफ 16 में बांग्लादेश को 3-0 से हराकर की थी।

अब सेमीफाइनल में भारत का सामना चीन और दक्षिण कोरिया के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल के विजेता से होगा। पिछले एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने सिल्वर मेडल जीता था और फाइनल में चीन से हार गई थी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com