ACC ODI Asia Cup में इस मामले में Virat Kohli से काफ़ी आगे हैं Rohit Sharma, जानिए वनडे एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ़ टॉप-5 रनबाज़
- Written By: नवभारत डेस्क
-विनय कुमार
एशिया कप 2023 वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा। इस फॉर्मेट में इस टूर्नामेंट के इतिहास में 350 रन के आंकड़े को छूने वाले बल्लेबाज़ों में एशियाई देशों का सिर्फ़ एक खिलाड़ी है। उस खिलाड़ी का नाम है-रोहित शर्मा।
गौरतलब है कि एशिया कप साल 1984 में आरंभ हुआ। और, अब तक कुल 15 सीजन खेले जा चुके हैं। जिसमें से 13 वनडे और 2 T20I फॉर्मेट में खेला गया है। अब तक खेले गए कुल 13 वनडे एशिया कप टूर्नामेंट में सिर्फ 5 खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ़ 205+ रन बनाए हैं। और, सिर्फ़ 1 खिलाड़ी ने 350+ रन के आंकड़े को छुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
विराट कोहली के प्रेमानंद महाराज से मिलने जाने को पर मोहम्मद शमी ने दिया दिल जीतने वाला जवाब, कहा-आपत्ति नहीं..
अजीत अगरकर का भविष्य अधर में! BCCI में नए मुख्य चयनकर्ता को लेकर मंथन, वीवीएस लक्ष्मण का नाम सबसे आगे
टी दिलीप का भारतीय टीम के साथ पांच साल का सफर हुआ खत्म, रोहित शर्मा हुए भावुक कहा- आप पर्दे के पीछे के…
World Cup 2027 Venues: अफ्रीका में विराट कोहली का बल्ला उगलता है आग, जानिए 12 वेन्यू पर कैसा है रिकॉर्ड
आइए जानें ACC ODI Asia Cup के इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ़ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 रनबाज़ों के नाम और उनके आंकड़े-
1. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) : 7 मैचों में 367 रन
2. कुमारा संगकारा (Kumar Sangakkara) : 6 मैचों में 306 रन
3. मार्वन अटापट्टू (Marvan Atapattu) : 4 मैचों में 261 रन
4. लाहिरू थिरिमाने (Lahiru Thirimane) : 3 मैचों में 210 रन
5. विराट कोहली (Virat Kohli) : 3 मैचों में 206 रन
