Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

रोहन बोपन्ना ने 43 साल की उम्र में रचा इतिहास, बने टेनिस में सबसे उम्रदराज ग्रैंड स्लैम जीतने वाले खिलाड़ी

  • By मृणाल पाठक
Updated On: May 28, 2024 | 11:55 AM

रोहन बोपन्ना (PIC Credit: X)

Follow Us
Close
Follow Us:

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: रोहन बोपन्ना (Rohan Bopanna) पुरुष युगल ग्रैंड स्लैम (Grand Slam) ख़िताब जीतने वाले तीसरे भारतीय बने। मैथ्यू एबडेन (Matthew Ebden) के साथ ऑस्ट्रेलियाई ओपन (Australian Open 2024) के चैम्पियन बने। बोपन्ना और ऑस्ट्रेलिया के एबडेन की जोड़ी ने फाइनल में इटली के सिमोन बोलेली और एंड्रिया वावस्सोरी की जोड़ी को 7-6, 7-5 से हराया। 

MISSION ACCOMPLISHED 🏆@mattebden and @rohanbopanna win their first Grand Slam title as a team!#AusOpen pic.twitter.com/nsioO6qF3S — #AusOpen (@AustralianOpen) January 27, 2024

रोहन बोपन्ना 43 साल की उम्र में पुरुष टेनिस में सबसे उम्रदराज ग्रैंड स्लैम चैंपियन बने हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड नीदरलैंड्स जीन-जूलियन रोजर के नाम था, जिन्होंने 40 साल और नौ महीने की उम्र में मार्सेलो अरेवोला के साथ मिलकर 2022 के फ्रेंच ओपन में पुरुष युगल खिताब अपने नाम किया था। 

Doubles delight 🏆🏆@rohanbopanna 🇮🇳 and @mattebden 🇦🇺 defeat Italian duo Bolelli/Vavassori 🇮🇹 7-6(0) 7-5. @wwos • @espn • @eurosport • @wowowtennis pic.twitter.com/WaR2KXF9kp — #AusOpen (@AustralianOpen) January 27, 2024

फाइनल मैच में इटली के खिलाड़ियों ने बोपन्ना-एब्डेन को शानदार टक्कर दी। पहला सेट टाई-ब्रेकर तक खिंचा। टाईब्रेकर में बोपन्न-एब्डेन ने एक भी गेम नहीं गंवाया और पहला सेट जीता। दूसरा सेट भी काफी रोचक था। हालांकि उस सेट के 11वें गेम में इटली के खिलाड़ियों की सर्विस ब्रेक हो गई, जिसने बोपन्ना-एब्डेन के पक्ष में मैच को डाल दिया। फाइनल मैच 1 घंटा और 39 मिनट तक चला। 

जानकारी के लिए बता दें कि रोहन बोपन्ना का ये पहला ग्रैंड स्लैम डबल्स खिताब है. इससे पहले मेन्स डब्ल्स में बोपन्ना का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन साल 2010 और 2023 में था, उस समय रोहन ने यूएस ओपन के फाइनल में जगह बनाई थी। इसके अलावा बोपन्ना फ्रेंच ओपन (2022) और विम्बलडन (2013, 2015, 2023) में सेमीफाइनल तक भी पहुंच चुके हैं। 

Rohan bopanna grand slam winner australia open 2024

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 27, 2024 | 06:22 PM

Topics:  

  • Australian Open

सम्बंधित ख़बरें

1

लक्ष्य सेन ने जीता ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब, 2025 में जीती पहली ट्रॉफी; जापान के युशी तनाका को हराया

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.