Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सरफराज खान का फाइनल में शानदार शतक, मैदान पर सिद्धू मूसेवाला के अंदाज में मनाया जश्न- देखें वीडियो

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Jun 23, 2022 | 04:03 PM

Screengrab from Posted Video

Follow Us
Close
Follow Us:

बेंगलुरु: रणजी ट्रॉफी (Ranji Trophy) का फाइनल मुकाबला मुंबई और मध्य प्रदेश (Mumbai And Madhya Pradesh) के बीच खेला जा रहा है। जहां, मुंबई के मध्य क्रम के बल्लेबाज सरफराज खान (Sarfaraz Khan) अपनी शानदार फ्रॉम में नज़र आ रहे हैं। उन्होंने मुकाबले के दूसरे दिन शतक जड़ दिया है। जिसके बाद उनके जश्न का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर तेज़ी से वायरल (Viral Video) हो रहा है। 

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी फाइनल (Ranji Trophy 2022 Final) के दौरान सरफराज खान ने शतक जड़ने के बाद पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मुसेवाला का यूनिक स्टाइल मैदान पर कॉपी किया। दरअसल, सरफराज शतक पूरा करते ही सबसे पहले उन्होंने लंबी दौड़ लगाई और फिर बल्ले को हवा में लहराकर दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया। उसके बाद बीच मैदान सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala) का सिग्नेचर स्टाइल कॉपी किया। BCCI ने उनके जश्न का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है।

? for Sarfaraz Khan! ? ? His 4⃣th in the @Paytm #RanjiTrophy 2021-22 season. ? ? This has been a superb knock in the all-important summit clash. ? ? #Final | #MPvMUM | @MumbaiCricAssoc Follow the match ▶️ https://t.co/xwAZ13U3pP pic.twitter.com/gv7mxRRdkV — BCCI Domestic (@BCCIdomestic) June 23, 2022

बात करें सरफराज खान की तो रणजी ट्रॉफी 2022 में उनका कहर जारी है। इस सीजन के पिछले 5 मैचों में तीन शतक जड़ चुके हैं। उसके बाद अब फाइनल में भी उनका कहर जारी है। उनके इस शतक की बदौलत मुंबई की टीम पहली पारी में 350 रन पार हो सकी है। दूसरे दिन लंच के ठीक बाद मध्य प्रदेश के गेंदबाजों ने मुंबई की पहली पारी 374 रन पर समेट दी है। सरफराज ने 134 रन की शानदार पारी खेली। वहीं सरफराज खान इस सीजन के 6 मैचों की 8 पारियों में 2 बार नाबाद रहते हुए 900 से ज्यादा रन बना चुके हैं। इस रणजी सीजन में वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

T20 World Cup 2026: क्या फिर इतिहास दोहराएगा भारत? 2007 के ये संयोग दे रहे हैं जीत की बड़ी गवाही

T20 World Cup 2026 में श्रीलंका का सफर हुआ समाप्त, न्यूजीलैंड ने हराकर मेजबान को टूर्नामेंट से किया बाहर

आमिर ने भारत नहीं पाकिस्तान टीम पर की भविष्यवाणी, कहा- T20 वर्ल्ड कप के बाद सलमान आगा नहीं रहेंगे कप्तान

Ranji Trophy Final: BCCI ने पारस डोगरा पर लिया बड़ा एक्शन, लगा दिया 50 प्रतिशत का जुर्माना; जानें पूरा मामला

Ranji trophy final 2022 sarfaraz khans brilliant century in the final celebrated in the style of sidhu musewala on the field watch video

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 23, 2022 | 04:03 PM

Topics:  

  • BCCI
  • Cricket News
  • Sidhu Moose Wala
  • Sports

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.