Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वेंकट दत्ता के साथ आज सात फेरे लेंगी पीवी सिंधु, शाही अंदाज में उदयपुर में होगी शादी

भारत की टॉप बैडमिंटन प्लेयर जो भारत के लिए कई इतिहास रच चुकी है। आज वे अपने जिंदगी का नया सफर शुरू करने जा रही है। रविवार को उदयपुर के आलीशान रिसॉर्ट रैफल्स में अपने मंगेतर वेंकट दत्ता के साथ विवाह बंधन में बंधेंगी।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Dec 22, 2024 | 03:22 PM

पीवी सिंधु और वेंकट दत्ता (सौजन्य-एक्स)

Follow Us
Close
Follow Us:

उदयपुर: भारत की टॉप खिलाड़ियों में से एक जानी-मानी बैडमिंटन प्लेयर आज अपने जिंदगी एक नए सफर की शुरुआत करने जा रही है। भारत की टॉप बैडमिंटन प्लेयर पीवी सिंधु रविवार को उदयपुर में झीलों के बीच आलीशान रिसॉर्ट रैफल्स में अपने मंगेतर वेंकट दत्ता के साथ विवाह बंधन में बंधने जा रही हैं।

शादी के बाद, 24 दिसंबर को सिंधु के होम टाउन हैदराबाद में नवविवाहित जोड़े द्वारा एक रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया जाएगा। इनका 20 दिसंबर को संगीत हुआ था और अगले दिन हल्दी, पेलिकुथुरु और मेहंदी की रस्में हुईं।

खिताब के सूखे को किया खत्म

हाल ही में, सिंधु ने लखनऊ में सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में चीन की वू लुओ यू को हराकर बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (बीडब्ल्यूएफ) वर्ल्ड टूर के अपने दो साल से अधिक के सूखे को समाप्त किया। 47 मिनट तक चले खिताबी मुकाबले में सिंधु ने लुओ यू को दो सीधे गेमों में 21-14, 21-16 से हराया।

सम्बंधित ख़बरें

PV Sindhu ने फिर रचा इतिहास, महिला बैडमिंटन में यह ‘महारिकॉर्ड’ बनाने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं

Indian Open 2026: पीवी सिंधू बाहर, किदांबी श्रीकांत ने बनाई दूसरी राउंड में जगह

India Open 2026 की शुरुआत 13 जनवरी से, भारतीय खिलाड़ियों के साथ दुनिया के टॉप प्लेयर्स भी लेंगे हिस्सा

Year Ender 2025: लक्ष्य सेन ने जीता खिताब, तन्वी-आयुष ने बिखेरी चमक, ऐसा रहा भारतीय बैडमिंटन का साल

खेल जगत से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

जुलाई 2022 में सिंगापुर ओपन खिताब के बाद यह सिंधु का पहला BWF वर्ल्ड टूर खिताब था, जो कि BWF सुपर 500 टूर्नामेंट था, जबकि सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल, जो कि BWF सुपर 300 टूर्नामेंट है। 2023 और इस साल, वह स्पेन मास्टर्स और मलेशिया मास्टर्स के फाइनल में पहुंची थी, लेकिन खिताब जीतने में असफल रही।

पीवी सिंधु ने रचे कई इतिहास

अपने शानदार करियर के दौरान, सिंधु ने BWF विश्व चैंपियनशिप में पांच पदक जीते हैं, इस उपलब्धि को हासिल करने वाली वह चीन की झांग निंग के साथ केवल दो महिलाओं में से एक हैं। 2016 के रियो ओलंपिक में, वह ओलंपिक फ़ाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बनीं, उन्होंने स्पेन की कैरोलिना मारिन के खिलाफ़ कड़े मुकाबले के बाद रजत पदक अर्जित किया।

उन्होंने 2020 के टोक्यो ओलंपिक में इतिहास बनाना जारी रखा, जहां उन्होंने कांस्य पदक जीता, दो ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। पीवी सिंधु की उपलब्धियों ने बैडमिंटन में एक प्रमुख व्यक्ति के रूप में उनकी स्थिति को मजबूत किया है, जिसने भारत और दुनिया भर में अनगिनत युवा एथलीटों को प्रेरित किया है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Pv sindhu will tie knot with her fiance venkata datta today in udaipur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 22, 2024 | 03:22 PM

Topics:  

  • PV Sindhu

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.