Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कौन है बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु के सपनों का शहजादा, जानिए किसके साथ हो रही शादी

पीवी सिंधु के पिता पीवी रमना ने सिंधु की शादी की खबर पर मौहर लगाई है। उन्होंने बताया है कि दोनों परिवार पहले से ही एक दूसरे को जानते थे, हालांकि ये रिश्ता सिर्फ एक महीने पहले ही तय हुआ है।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Dec 03, 2024 | 03:59 PM

पीवी सिंधु (सौजन्य : सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली : देश की सबसे बड़ी बैडमिंटन खिलाड़ी और दो बार ओलंपिक मेडल जीतने वाली पीवी सिंधु को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि पीवी सिंधु जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही है। राजस्थान के उदयपुर में 22 दिसंबर को बड़ी धूमधाम के साथ सिंधु विवाह करने वाली है। सूत्रों के अनुसार पता चला है कि सिंधु के होने वाले पति का नाम वेंकट दत्ता साईं है, जो एक सीनियर आईटी प्रोफेशनल और पॉसाइडेक्स टेक्नोलॉजीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर है।

पीवी सिंधु के पिता पीवी रमना ने सिंधु की शादी की खबर पर मौहर लगाई है। उन्होंने बताया है कि दोनों परिवार पहले से ही एक दूसरे को जानते थे, हालांकि ये रिश्ता सिर्फ एक महीने पहले ही तय हुआ है। पीवी सिंधु के पिता रमना ने पीटीआई को कहा है कि जनवरी के महीने में पीवी सिंधु का बैडमिंटन शेड्यूल काफी ज्यादा बिजी रहने वाला है, इसीलिए दोनों परिवारों ने मिलकर दिसंबर में शादी करने का फैसला लिया है। 22 दिसंबर को राजस्थान के उदयपुर में शादी होने वाली है और 24 दिसंबर को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन किया गया है। शादी के बाद सिंधु अपनी ट्रेनिंग पर वापस लौट जाएंगी, क्योंकि आने वाला सीजन उनके लिए काफी अहम होने वाला है।

स्पोर्ट्स की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

सम्बंधित ख़बरें

भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल तो दिल्ली पुलिस ने ली चुटकी, ‘U-Turn’ वाला तंज भरा पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल

11 फरवरी से होगा दिव्यांग चैलेंजर ट्रॉफी 2026 का आगाज, बिहार की धरती पर होगी दिव्यांग क्रिकेटरों की महाभिड़ंत

वो बैडमिंटन खिलाड़ी जो बना था वर्ल्ड नंबर-1, कैसे तय किया था फर्श से अर्श तक का सफर; जानें उनकी कहानी

Australian Open: अल्काराज ने जीता पहला खिताब, ग्रैंड स्लैम के 58 सीजन में किसका रहा दबदबा; देखें पूरी लिस्ट

कौन हैं सिंधु के होने वाले दूल्हे?

पीवी सिंधु के होने वाले पति का नाम वेंकट दत्ता साईं है। बताया जा रहा है कि वेंकट पोसाइडेक्स टेक्नोलॉजीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। साथ ही ये भी पता चला है कि वेंकट के पिता जी.टी. वेंकटेश्वर राव इस कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। इतना ही नहीं वो इंडियन रेवेन्यू सर्विस में अधिकारी भी रह चुके हैं। गौरतलब है कि पिछले ही महीने पीवी सिंधु के हाथों इस कंपनी का नया लोगो लॉन्च किया गया था।

कैसा रहा है सिंधु के पति का प्रोफेशनल सफर

वेंकट दत्ता साईं ने जेएसडब्ल्यू और सोलर एप्पल एसेट मैनजमेंट जैसी बड़ी कंपनियों में काम किया है। साल 2019 से वो पोसाइडेक्स टेक्नोलॉजीज में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनकी कंपनियों के द्वारा देश की कई बैंकों जैसे एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक के लिए सोल्यूशन तैयार करने का काम किया जाता है, जो फास्ट लोन प्रोसेसिंग और क्रेडिट स्कोर मैचिंग जैसी सुविधाएं देती हैं।

Pv sindhu husband name and details

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 03, 2024 | 12:42 PM

Topics:  

  • Badminton
  • PV Sindhu
  • Sports

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.