PSG की जीत के बाद पेरिस में हिंसा (सोर्स- सोशल मीडिया) 
खेल

फेवरेट टीम ने जीता मैच..तो सड़को पर उतरे हजारों फैंस और जश्न में फूंक दिया पूरा शहर, सामने आए डराने वाले VIDEO

PSG UEFA Champions League Win: PSG की चैंपियंस लीग जीत के बाद पेरिस में जश्न ने लिया हिंसा का रूप। आर्सेनल को हराने के बाद सड़कों पर उतरे 20,000 फैंस, तोड़फोड़ और आगजनी के बाद दर्जनों लोग हिरासत में।

अक्षय साहू

Violence in Paris After PSG Win: फ्रांस की राजधानी पेरिस से हिंसा की खबरें आ रही हैं। यहां पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) की दूसरी यूईएफए चैंपियंस लीग जीतने के बाद हजारों लोग जश्न मानने के लिए सड़कों पर उतर आए। लेकिन देखते ही देखते जीत के जश्न ने हिंसा का रूप ले लिया। जिसके चलते पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और दर्जनों लोगों को हिरासत में लिया गया।

हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में PSG ने पेनल्टी शूटआउट में आर्सेनल को हराकर खिताब अपने नाम किया। मैच खत्म होने के तुरंत बाद पेरिस में जश्न का माहौल बन गया। हजारों फैंस शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल आर्क डी ट्रायम्फ और चैंप्स-एलिसीज के आसपास इकट्ठा हुए। फैंस ने फ्लेयर जलाए, गाड़ियां लेकर सड़कों पर निकले और लगातार हॉर्न बजाकर अपनी खुशी का इजहार किया।

जीत का जश्न मनाने पहुंचे 20,000 लोग

पुलिस के मुताबिक, लगभग 20,000 लोग चैंप्स-एलिसीज क्षेत्र में जमा हुए थे। हालांकि अधिकांश लोग शांतिपूर्ण तरीके से जश्न मना रहे थे, लेकिन कुछ छोटे समूहों ने स्थिति बिगाड़ने की कोशिश की। इन लोगों पर दुकानों में तोड़फोड़ करने, आगजनी करने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप हैं। कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया, जबकि एक पुलिस अधिकारी भी घायल हो गया।

पेरिस पुलिस प्रीफेक्चर ने बताया कि शहर के पॉश 8वें एरोंडिसमेंट इलाके में स्थित एक पुलिस स्टेशन पर धावा बोलने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए भीड़ को तितर-बितर कर दिया। इसके अलावा, कुछ प्रदर्शनकारियों ने पेरिस की मुख्य रिंग रोड को भी अस्थायी रूप से बाधित कर दिया था, जिसे बाद में पुलिस ने खाली कराया।

बेकरी और रेस्तरां को भारी नुकसान

अधिकारियों ने यह भी बताया कि एक बेकरी और एक रेस्तरां को नुकसान पहुंचाया गया। वहीं, PSG के स्टेडियम के पास 16वें एरोंडिसमेंट में करीब 1,000 लोगों की भीड़ को नियंत्रित किया गया और सड़कों पर लगाए गए अस्थायी बैरिकेड्स हटाए गए।

PSG की जीत पर पहले भी हुई थी हिंसा

पिछले साल PSG की पहली यूईएफए चैंपियंस लीग जीत के बाद हुई व्यापक हिंसा को देखते हुए इस बार प्रशासन पहले से सतर्क था। पूरे पेरिस में लगभग 8,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

LPU में फिर मचा बवाल! बेकाबू भीड़ ने की तोड़फोड़, कई वाहनों को किया आग के हवाले

मुंबई पुलिस ने अभिजीत दीपके को दिखाया ठेंगा! प्रोटेस्ट की नहीं मिली इजाजत, CJP प्रमुख ने बताया अगला प्लान

CEC Resignation Rule: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के बाद कैसे चलता है चुनाव आयोग? VIDEO

देश को मिली पहली LNG ट्रेन! गृहमंत्री ने साबरमती स्टेशन से दिखाई हरी झंडी, रेलमंत्री को लेकर दिया बड़ा बयान

Ambala Building Collapse: अंबाला में भरभराकर गिरी निर्माणाधीन इमारत, 4 मजदूरों की मौत; कई मलबे में दबे