Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

PKL 12 का शानदार आगाज, तमिल थलाइवाज ने जीत के साथ की शुरुआत; तेलुगू टाइटंस को दी मात

Pro Kabaddi League-12: प्रो कबड्डी लीग सीजन-12 की शुरुआत हो चुकी है। पहला मुकाबला तमिल थलाइवाज और तेलुगू टाइटंस के बीच खेला गया। जिसमें तमिथ थलाइवाज ने जीत हासिल की।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Aug 29, 2025 | 09:50 PM

तमिल थलाइवाज (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Pro Kabaddi League-12: प्रो कबड्डी लीग के सीजन 12 की शानदार शुरुआत हो चुकी है, जिसमें पहला मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। तमिल थलाइवाज ने कड़ी टक्कर के बाद तेलुगू टाइटंस को तीन अंकों से हराकर विजयी आगाज़ किया। तमिल थलाइवाज ने पूरे मैच में 38 अंक जुटाए, जबकि तेलुगू टाइटंस 35 अंकों तक ही पहुंच पाए।

पीकेएल-12 की शुरुआत 29 अगस्त से हुई है और पहला चरण विशाखापत्तनम के विश्वनाथ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेला जा रहा है। लीग के उद्घाटन मैच में ही तमिल थलाइवाज और तेलुगू टाइटंस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली, जिसने दर्शकों को जबरदस्त रोमांच का अनुभव कराया।

तमिल थलाइवाज को कुल 38 पॉइंट्स मिले

इस मैच में तमिल थलाइवाज ने कुल 38 अंक हासिल किए, जिनमें 21 रेड पॉइंट्स, 11 टैकल पॉइंट्स, 4 एक्स्ट्रा पॉइंट्स और ऑल आउट से 2 अंक शामिल थे। वहीं तेलुगू टाइटंस ने मुकाबले में कुल 35 अंक बनाए। इसमें उन्हें 18 रेड पॉइंट्स, 11 टैकल पॉइंट्स, 4 एक्स्ट्रा पॉइंट्स और ऑल आउट से 2 अंक मिले। दोनों टीमों ने खेल के हर पहलू में दमखम दिखाया, लेकिन अंत में तमिल थलाइवाज थोड़ी बढ़त बनाकर जीत दर्ज करने में सफल रही।

सम्बंधित ख़बरें

पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर संकट, The Hundred में 4 टीमों ने किया PAK प्लेयर्स को बैन, जानिए क्या है कारण?

जादरान का तूफान-नबी की फिरकी, अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रनों से हराया, T20 WC में जीत के साथ किया खूबसूरत अंत

IPL 2026: गुजरात टाइटंस के लिए बड़ी खुशखबरी, मैदान पर लौटा सबसे घातक मैच विनर, विरोधी टीमों में खौफ

बर्तन मांजने का सच बताया तो मिली सजा! पाक हॉकी कप्तान पर 2 साल का बैन, पड़ोसी देश में मचा घमासान

अर्जुन देशवाल ने लगाया सुपर-10

तमिल थलाइवाज की जीत में अर्जुन देशवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-10 लगाया। उन्होंने कुल 12 अंक जुटाए, जबकि पवन सेहरावत ने 9 अंक का योगदान दिया। दूसरी ओर, तेलुगू टाइटंस की ओर से भरत ने सबसे अधिक 11 अंक अर्जित किए। विजय मलिक ने 6 अंक, और शुभम शिंदे ने 4 अंक बनाए। तमिल थलाइवाज के लिए यह जीत सीजन की सकारात्मक शुरुआत है, जबकि तेलुगू टाइटंस को अगले मुकाबलों में सुधार करना होगा।

यह भी पढ़ें: हरभजन सिंह ने डिप्टी CM एकनाथ शिंदे से की मुलाकात, युवा खिलाड़ियों को बढ़ावा देने पर दिया जोर

पुणेरी पलटन और बेंगलुरु बुल्स के बीच मुकाबला

शुरुआती मुकाबले से ही साफ हो गया है कि सीजन 12 में फैंस को जबरदस्त मुकाबले देखने को मिलेंगे। इस मुकाबले के बाद पुणेरी पलटन और बेंगलुरु बुल्स के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। जिसमें दोनों टीमों ने शानदार शुरुआत की है। शुरुआत के 10 मिनट के बाद दोनों टीमों का स्कोर 7-7 की बराबरी पर है।

PKL 12 की की पॉइंट्स टेबल

स्थान टीम का नाम खेले गए मैच (P) जीत (W) हार (L) स्कोर अंतर फॉर्म अंक (Pts)
1 तमिल थलाइवाज 1 1 0 +3 W 2
2 बंगाल वॉरियर्स 0 0 0 0 – 0
3 बेंगलुरु बुल्स 0 0 0 0 – 0
4 दबंग दिल्ली के.सी. 0 0 0 0 – 0
5 गुजरात जायंट्स 0 0 0 0 – 0
6 हरियाणा स्टीलर्स 0 0 0 0 – 0
7 जयपुर पिंक पैंथर्स 0 0 0 0 – 0
8 पटना पाइरेट्स 0 0 0 0 – 0
9 पुणेरी पलटन 0 0 0 0 – 0
10 यू मुम्बा 0 0 0 0 – 0
11 यूपी योद्धा 0 0 0 0 – 0
12 तेलुगू टाइटंस 1 0 1 -3 L 0

Pro kabaddi league season 12 started tamil thalaivas won against telugu titans

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 29, 2025 | 09:43 PM

Topics:  

  • Pro Kabaddi League
  • Sports
  • Sports News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.