श्रीजेश की जर्सी और मनु की पिस्टल पाकर गदगद हुए पीएम मोदी, ओलंपिक एथलीट्स से मिले प्रधानमंत्री
पेरिस ओलंमपिक 2024 में भारत के 117 एथलीट्स ने भाग लिया था। भारत की झोली में इस बार 6 मेडल आए हैं। ऐसे में आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात की।
- Written By: मृणाल पाठक
भारतीय एथलीटों के साथ प्रधानमंत्री मोदी (सौजन्यः पीएम मोदी- एक्स)
नई दिल्ली: पेरिस ओलंपिक 2024 का समापन हो गया है। भारत की झोली में इस बार 6 मेडल आए हैं। जिसने भी ओलंपिक में मेडल जीता उन सभी से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बात की। जिसके बाद अब खुद पीएम मोदी ने उन सभी खिलाड़ियों से मुलाकात की है, जिन्होंने पेरिस में भारत का झंडा गाड़ा है। जिसके हॉकी टीम, मनु भाकर भी शामिल हैं।
पेरिस ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम सेमीफाइनल तक पहुंचने में कामयाब हुई थी। हालांकि टीम को जर्मनी के हाथों हार का सामना करना पड़ा। लेकिन स्पेन के खिलाफ कांस्य पदक के मुकाबले में टीम इंडिया ने जीत दर्ज करके लगातार दो बार कांस्य पदक जीता है।
#WATCH | PM Narendra Modi meets the Indian contingent that participated in #ParisOlympics2024, at his residence. pic.twitter.com/XEIs5tHrrI — ANI (@ANI) August 15, 2024
सम्बंधित ख़बरें
PM मोदी के वीडियो विवाद पर मार्क जकरबर्ग ने माफी मांगी, सरकार ने दिया था 3 दिन का अल्टीमेटम
7 साल में बदली जम्मू-कश्मीर की तस्वीर… अनुच्छेद 370 पर PM नरेंद्र मोदी का बड़ा संदेश
मेटा पर लटकी कार्रवाई की तलवार…PM मोदी का वीडियो डिलीट करने पर संसदीय समिति सख्त, कहा- माफी मांगो वरना
PM मोदी ने 37 NDA सांसदों संग की बैठक, दिया बड़ा संदेश, राघव चड्ढा-नितिन नबीन समेत ये सांसद हुए शामिल
वहीं ओलंपिक मेडलिस्ट्स को छोड़कर पीएम मोदी ने अन्य खिलाड़ियों से भी मुलाकात की, जिसमें लक्ष्य सेन जैसे कई एथलीट्स भी शामिल है। हालांकि इस समारोह में नीरज चोपड़ा शामिल नहीं हुए थे, क्योंकि वह जर्मनी में अपनी चोट का इलाज करवा रहे थे।
जब एथलीट्स ने पीएम मोदी से मुलाकात की, तो उन्होंने पीएम को कई तरह के उपहार भी दिए। जैसे शूटर मनु भाकर ने प्रधानमंत्री को पिस्टल गिफ्ट की। वहीं भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने पीएम को अपनी टी-शर्ट तोहफे में दी। सोशल मीडिया पर एथलीट्स से पीएम मोदी की मुलाकात का वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें- सचिन तेंदुलकर से लेकर नीरज चोपड़ा तक खेल जगत के दिग्गजों ने यूं मनाया स्वतंत्रता दिवस
जानकारी के लिए बता दें कि पेरिस ओलंपिक 2024 में 6 भारतीय एथलीट्स ने मेडल जीते हैं। जिसमें 1 सिल्वर मेडल और 5 कांस्य पदक है। भारतीय भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने रजत पदक जीता। इसके अलावा मनु भाकर, मिक्स टीम में मनु भाकर और सरबजोत सिंह, अमन सहरावत और स्वप्निल कुसाले ने ब्रॉन्ज मेडल जीतने का कारनामा किया है।
