दोहा में नीरज चोपड़ा के ऐतिहासिक प्रदर्शन से गदगद हुए पीएम मोदी, बोले- भारत को...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीरज चोपड़ा को 90 मीटर का आंकड़ा पार करने के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह उनके अथक समर्पण, अनुशासन और जुनून का नतीजा है।
दोहा में नीरज चोपड़ा के ऐतिहासिक प्रदर्शन से गदगद हुए पीएम मोदी, बोले- भारत को...
नीरज चोपड़ा (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक नया मुकाम हासिल किया। नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में 90.23 मीटर भाला फेंककर एक रिकॉर्ड बनाया। वह पहली बार 90 मीटर के आंकड़े को पार करने में सफल रहे हैं। हालांकि इसके बाद भी वो दूसरे नंबर पर हैं। नीरज चोपड़ा के इस प्रदर्शन को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डायमंड लीग में शानदार प्रदर्शन करने पर बधाई दी है। पीएम मोदी ने नीरज के इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए लिखा कि शानदार उपलब्धि! दोहा डायमंड लीग 2025 में 90 मीटर का आंकड़ा पार करने और अपना सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत थ्रो हासिल करने के लिए नीरज चोपड़ा को बधाई। यह उनके अथक समर्पण, अनुशासन और जुनून का नतीजा है। भारत को खुशी और गर्व है।

नीरज चोपड़ा का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

नीरज चोपड़ा का पिछला सर्वश्रेष्ठ थ्रो 89.94 मीटर था, जो उन्होंने 2022 में स्टॉकहोम डायमंड लीग में किया था। इस बार दोहा में उन्होंने पहले ही प्रयास में 88.44 मीटर से शुरुआत की और तीसरे प्रयास में 90.23 मीटर के ऐतिहासिक थ्रो से मैदान पर छा गए। इस इवेंट में किशोर जेना ने भी भाग लिया लेकिन वे शीर्ष पांच में नहीं आ सके। नीरज की यह जीत पेरिस ओलंपिक से पहले उनकी तैयारी को मजबूत संकेत देती है।

90 मीटर क्लब में शामिल पहला भारतीय एथलीट

नीरज चोपड़ा ने तीसरे प्रयास में 90.23 मीटर का थ्रो कर इतिहास रच दिया। यह पहला मौका है जब किसी भारतीय ने जैवलिन थ्रो में यह दूरी पार की है। इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ 89.94 मीटर था। नीरज की इस सफलता ने उन्हें डायमंड लीग के इस लेग में 8 अंक दिलाए। दूसरे स्थान पर जर्मनी के जूलियन वेबर रहे जिन्होंने 89.06 मीटर का थ्रो किया।

दोहा डायमंड लीग में ऐसा रहा खिलाड़ियों का प्रदर्शन

स्थान खिलाड़ी का नाम देश प्रदर्शन (मीटर में)
1 जूलियन वेबर जर्मनी 91.06
2 नीरज चोपड़ा भारत 90.23
3 एंडरसन पीटर्स ग्रेनाडा 85.64
4 केशोर्न वालकॉट त्रिनिदाद और टोबैगो 84.65
5 ओलिवर हेलैंडर फिनलैंड 79.61
6 मोहम्मद हुसैन अहमद समेह मिस्र 79.42
7 जैकब वडलेच चेक गणराज्य 79.06
8 किशोर जेना भारत 78.60
9 जूलियस येगो केन्या 78.52
10 रोडरिक जी. डीन जापान 76.49
11 मैक्स डेहिंग जर्मनी 74.00
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com