भारत-पाक तनाव के बीच नीरज चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी, बोले- अरशद और मैं कभी भी...

भारत के स्टार एथलीट नीरज चोपड़ा ने पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम के साथ रिश्तों को लेकर कहा कि वो कभी भी करीबी दोस्त नहीं थे। अब आतंकी हमले के बाद स्थिति पहले जैसी नहीं रहेगी।
भारत-पाकिस्तान के तनाव बीच अरशद नदीम के साथ रिश्तों पर खुलकर बोले नीरज चोपड़ा, कहा- हम कभी भी...
नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

दोहा: दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने कहा कि पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम से कभी भी करीबी दोस्ती नहीं थी और अब आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच चीजें पहले जैसी नहीं रहेगी। नीरज चोपड़ा ने दोहा में डायमंड लीग के दौरान ये बाते कही।

नीरज चोपड़ा ने डायमंड लीग शुरू होने से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में नदीम को लेकर खुलकर जवाब दिया। नदीम ने 2024 के ओलंपिक में गोल्ड जीता था। वहीं नीरज ने 2020 के ओलंपिक में गोल्ड जीता था।

नीरज चोपड़ा ने अरशद नदीम के साथ रिश्तों पर किया खुलासा

चोपड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों से कहा कि सबसे पहले मैं यह स्पष्ट करना चाहूंगा कि मेरा नदीम के साथ बहुत मजबूत रिश्ता नहीं है। हम कभी भी करीबी दोस्त नहीं रहे हैं। लेकिन अब भारत और पाकिस्तान के बीच हुए तनाव के चलते अब हमारे बीच बातचीत भी पहले जैसी नहीं रहेगी। हां अगर कोई मुझसे सम्मान से बात करता है तो मैं भी सम्मान से ही बात करता हूं। उन्होने कहा कि बतौर खिलाड़ी हमें बातचीत करनी होगी। दुनिया भर में खेल समुदाय में मेरे कुछ अच्छे दोस्त हैं जो सिर्फ भाला फेंक में ही नहीं हैं बल्कि अन्य खेलों में भी हैं। अगर कोई मुझसे सम्मानपूर्वक बात करता है तो मैं भी उससे पूरे सम्मान के साथ बात करूंगा। भाला फेंक में बहुत छोटा समुदाय है और हर कोई अपने देश के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहा है और हर कोई अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहता है।

नीरज चोपड़ा को एनसी क्लासिक में आमंत्रण भेजना पड़ा था भारी

पेरिस खेलों के रजत विजेता स्टार ने पहले कहा था कि नदीम को उनके सम्मान में आयोजित टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा करने के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर अपमानजनक पोस्ट में उनके और उनके परिवार की ईमानदारी पर सवाल उठाए जाने से उन्हें बहुत दुख हुआ।

चोपड़ा ने तब स्पष्ट किया था कि एनसी क्लासिक के लिए निमंत्रण पहलगाम आतंकी हमले से एक दिन पहले भेजे गए थे जिसमें 26 लोग मारे गए थे। चोपड़ा ने दिग्गज जान जेलेंजी को अपना कोच बनाया है और उन्होंने कहा कि शुरुआत में कुछ चुनौतियों का सामना करने के बाद वह तीन बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता चेक गणराज्य दिग्गज के साथ अच्छी तरह से घुलमिल गए हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com