Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पेरिस पैरालंपिक 2024: बैडमिंटन में नितेश दिलाएंगे गोल्ड मेडल, शानदार जीत के साथ की फाइनल में एंट्री

शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी नितेश कुमार ने रविवार को यहां पेरिस पैरालिंपिक के सेमीफाइनल में जापान के डेसुके फुजिहारा पर सीधे गेम में शानदार जीत के साथ पुरुष एकल एसएल3 श्रेणी के फाइनल में प्रवेश किया और पदक पक्का किया।

  • Written By: अभिषेक सिंह
Updated On: Sep 02, 2024 | 06:04 PM

सेमी फाइनल में फुजिहाा के खिलाफ खेलते हुए नितेश कुमार (सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

पेरिस: शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी नितेश कुमार ने रविवार को यहां पेरिस पैरालिंपिक के सेमीफाइनल में जापान के डेसुके फुजिहारा पर सीधे गेम में शानदार जीत के साथ पुरुष एकल एसएल3 श्रेणी के फाइनल में प्रवेश किया और पदक पक्का किया। नितेश (29) ने एसएल3 श्रेणी के सेमीफाइनल में 48 मिनट तक चले सेमीफाइनल में फुजिहारा पर 21-16, 21-12 से जीत दर्ज करके दबदबा बनाया। 2009 में एक दुर्घटना में उनका पैर हमेशा के लिए बेकार हो गया था। आईआईटी मंडी से स्नातक नितेश ने इस तरह सुनिश्चित किया कि भारत एसएल3 श्रेणी से पदक जीतकर लौटे।

प्रमोद भगत ने तीन साल पहले तोक्यो में पैरा बैडमिंटन में स्वर्ण पदक जीता था। एसएल3 वर्ग के खिलाड़ी निचले अंगों की विकलांगता के साथ प्रतिस्पर्धा करते हैं। नितेश का सामना सोमवार को फाइनल में ब्रिटेन के डेनियल बेथेल से होगा जिन्होंने दूसरे सेमीफाइनल में थाईलैंड के बन्सन मोंगखोन को 21-7, 21-9 से हराया। तोक्यो पैरालंपिक में प्रमोद भगत के बाद दूसरे स्थान पर रहे बेथेल अब नितेश के लिए एक मजबूत प्रतिद्वंद्वी हैं। नितेश की खेल यात्रा की शुरुआत बचपन में फुटबॉल के प्रति जुनून के साथ शुरू हुई।

यह भी पढ़ें:- तीरंदाज राकेश कुमार ने पैरालंपिक क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, शूटऑफ में दर्ज की जीत

सम्बंधित ख़बरें

17 मार्च का इतिहास : दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाली हरियाणा की दो बेटियों का जन्मदिन

HBD Saina Nehwal: बैडमिंटन में भारत का परचम लहराने वाली महिला चैंपियन, ओलंपिक पदक जीत बनीं करोड़ों की प्रेरणा

दुबई में फंसीं पीवी सिंधू, ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में नहीं ले पाएंगी हिस्सा! ईरान-इजराइल युद्ध ने बिगाड़ा खेल

वो बैडमिंटन खिलाड़ी जो बना था वर्ल्ड नंबर-1, कैसे तय किया था फर्श से अर्श तक का सफर; जानें उनकी कहानी

उन्हें हालांकि विशाखापत्तनम में एक दुर्घटना के कारण महीनों तक बिस्तर पर रहना पड़ा। इस दुर्घटना में उनका पैर स्थायी रूप से क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बावजूद, खेलों में उनकी रुचि बनी रही। आईआईटी-मंडी में पढ़ाई के दौरान उन्होंने बैडमिंटन में गहरी रुचि विकसित की। नित्या सिवन सुमति महिला एसएच6 श्रेणी के क्वार्टर फाइनल में पोलैंड की ओलिविया स्जमीगील को 21-4, 21-7 से हराया। सेमीफाइनल में उनके सामने चीन के लिन शुआंगबाओ की चुनौती होगी। चीन की इस खिलाड़ी ने ग्रुप चरण के करीबी मुकाबले में नित्या को शिकस्त दी थी।

महिला एकल में मेडल पक्का

इससे पहले मनीषा रामदास ने एसयू5 वर्ग में महिलाओं के एकल सेमीफाइनल में जगह बनाई जहां उनका सामना हमवतन तुलसीमति मुरुगेसन से होगा जिससे भारत का इस स्पर्धा में पदक पक्का हो गया। मनीषा के दाहिने हाथ में जन्म से ही विकार था। इस 19 वर्षीय खिलाड़ी को क्वार्टर फाइनल में जापान की मामिको टोयोडा को 21- 13 21-16 से हराने में कोई परेशानी नहीं हुई। दूसरी वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी ने अपनी गैरवरीय प्रतिद्वंद्वी को केवल 30 मिनट में बाहर का रास्ता दिखाया। अंतिम चार में मनीषा का मुकाबला शीर्ष वरीयता प्राप्त तुलसीमति से होगा, जिन्होंने शनिवार को ग्रुप ए में पुर्तगाल की बीट्रिज़ मोंटेइरो को हराया था।

यह भी पढ़ें:- पेरिस पैरालंपिक में पक्का हुआ एक और पदक, बैडमिंटन सेमीफाइनल में भिंड़ेंगी ये दोनों भारतीय खिलाड़ी

एसएल4 वर्ग में पुरुष एकल सेमीफाइनल में दो भारतीय खिलाड़ी सुहास यतिराज और सुकांत कदम आमने-सामने होंगे। इस तरह से इन दोनों ने बैडमिंटन में भारत का पहला पदक पक्का किया था। इससे पहले मनदीप कौर और पलक कोहली क्वार्टर फाइनल से आगे बढ़ने में नाकाम रही।

एसएल3 वर्ग में खेल रही मनदीप नाइजीरिया की तीसरी वरीयता प्राप्त बोलाजी मरियम एनियोला के सामने किसी तरह की चुनौती पेश नहीं कर पाई और 23 मिनट में 8-21, 9-21 से मुकाबला हार गई। मनदीप की एनियोला के खिलाफ यह लगातार दूसरी हार है। इससे पहले वह ग्रुप चरण में भी नाइजीरियाई खिलाड़ी से हार गई थी। एसएल4 वर्ग में पैरा विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता पलक इंडोनेशिया की खलीमातुस सादियाह से 28 मिनट में 19-21, 15-21 से हार गईं।

-एजेंसी इनपुट के साथ

Paris paralympics 2024 nitesh will get gold medal in badminton

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 01, 2024 | 10:32 PM

Topics:  

  • Badminton

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.