पेरिस पैरालंपिक में सुकांत, सुहास और तरूण का विजयी आगाज, मानसी और मंदीप हारीं
भारत के सुकांत कदम, सुहास यथिराज और तरूण ने बृहस्पतिवार को यहां पैरालम्पिक खेलों में बैडमिंटन पुरुष एकल एसएल4 ग्रुप मैचों में अलग अलग अंदाज में जीत हासिल की। हालांकि मंदीप कौर और मानसी जोशी को एसएल3 महिला एकल ग्रुप चरण मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा।
- Written By: मृणाल पाठक
सुहास यतिराज और मनदीप कौर (सौजन्यः सोशल मीडिया)
पेरिस: पेरिस पैरालंपिक 2024 की शुरुआत हो गई है। जहां भारत के सुकांत कदम, सुहास यथिराज और तरूण ने गुरुवार को बैडमिंटन पुरुष एकल एसएल4 ग्रुप मैचों में अलग अलग अंदाज में जीत दर्ज की। हालांकि मंदीप कौर और मानसी जोशी को एसएल3 महिला एकल ग्रुप चरण मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा।
सुकांत (31 वर्ष) ने ग्रुप बी के शुरूआती मैच में मलेशिया के मोहम्मद अमीन बुरहानुद्दीन पर एक गेम से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 17-21 21-15 22-20 से जीत हासिल की। टोक्यो पैरालंपिक के रजत पदक विजेता सुहास को इंडोनेशिया के हिकमत रामदानी को ग्रुप ए मैच में हराने में जरा भी पसीना नहीं बहाना पड़ा, उन्होंने महज 22 मिनट में 21-7 21-5 से जीत दर्ज की।
अपना दूसरा पैरालंपिक खेल रहे तरूण ने पुरुष एकल एसएल4 ग्रुप डी मैच में ब्राजील के ओलिवेरा रोजेरेयो जूनियर जेवियर को 21-17 21-19 से मात दी। एसएल4 में वो एथलीट प्रतिस्पर्धा करते हैं जिनके निचले अंग में कमजोरी होती है और जन्हें चलने या दौड़ने में संतुलन की मामूली समस्या होती है। नितेश कुमार और तुलसीमति मुरूगेसन ने हमवतन सुहास यथिराज और पलक कोहली को मिश्रित युगल (एसएल 3 . एसयू 5) के ग्रुप चरण के पहले मैच में हराया।
सम्बंधित ख़बरें
Birthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
बॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Kamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
यह भी पढ़ें- बांग्लादेश से मिली हार से बौखलाया पाकिस्तान, शान मसूद और शाहीन शाह अफरीदी के बीच मारपीट, रिजवान को भी लपेटा
नितेश और तुलसीमति ने ग्रुप ए का यह मुकाबला 31 मिनट में 21 . 14, 21 . 17 से जीता। हालांकि मंदीप कौर और मानसी जोशी को एसएल3 महिला एकल ग्रुप चरण मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा। मानसी ने ग्रुप ए में इंडोनेशिया की कोनिताह इख्तियार सयाकुरोह के खिलाफ पहला गेम जीत लिया लेकिन दबाव में आकर 21-16 13-21 18-21 से हार गई।
मंदीप को ग्रुप बी मैच में नाईजीरिया की मरियम इनियोला बोलाजी से 8-21 14-21 से शिकस्त मिली। शिवराजन सोलाइमलाइ और नित्या श्री की दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी मिश्रित युगल में एसएच6 ग्रुप मैच में अमेरिका के माइल्स क्राजेवस्की और जेसी सिमोन से सीधे गेम में हार गई। उन्हें अमेरिकी जोड़ी ने 35 मिनट में 23.21, 21.11 से हराया।
हरियाणा के करनाल के रहने वाले 29 वर्ष के नितेश और तमिलनाडु की तुलसीमति ने हांगझोउ पैरा एशियाई खेलों में मिश्रित टीम में कांस्य पदक जीता था। एसएल 3 खिलाड़ियों के शरीर के एक हिस्से में विकृति होती है जबकि एसयू 5 खिलाड़ियों के शरीर के ऊपरी हिस्से में विकृति होती है । एसएच 6 वर्ग बौने खिलाड़ियों के लिये है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
