Paris Olympic: आज भारत का मेडल पक्का, विनेश के साथ मीराबाई चानू पर होगी नज़र, जानें पूरा शेड्यूल
पेरिस ओलंपिक Day 12 में जब विनेश फोगाट कुश्ती के सेमीफाइनल में उतरेगी तब भारत के लिए मेडल आना तो पक्का है। इनके साथ आज मीराबाई चानू भी एक्शन में होगी। इसके अलावा आज भारतीय खिलाड़ी एथलेटिक्स, टेबल टेनिस, गोल्फ आदि खेलों में अपना दमखम दिखाने उतरेंगे। जानिए पेरिस ओलंपिक में 7 अगस्त का भारत का पूरा शेड्यूल...
- Written By: प्रिया जैस
पेरिस ओलंपिक (सौजन्य-एक्स)
पेरिस: पेरिस ओलंपिक में जहां भारत के खाते में अब तक 3 कांस्य पदक आ चुके है। वहीं मंगलवार को कुश्ती में विनेश फोगाट की जबरदस्त दावेदारी के साथ भारत के खाते में एक और स्वर्ण या सिल्वर मेडल का आना पक्का हो गया है। तो वहीं दूसरी ओर भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने अपने पहले ही थ्रो में 89.34 मीटर के साथ जैवलीन थ्रो के फाइनल में अपनी जगह बना ली।
हालांकि मंगलवार को भारतीय हॉकी टीम अपना जलवा दिखाने में नाकाम रही। लेकिन, अब भी हॉकी टीम के पास भारत के लिए ब्रॉन्ज जीतने का एक अवसर बचा हुआ है। जिसे पाने के लिए हॉकी टीम जल्द ही स्पेन के खिलाफ मैदान में उतरेगी।
तो वहीं आज पेरिस ओलंपिक में एथलेटिक्स में भारतीय खिलाड़ी अपना दबदबा बनाने मैदान में उतरेंगे। साथ ही वेटलिफ्टिंग में मेडल राउंड में भारत की मीराबाई चानू भी अपना जलवा दिखाने उतरेगी। इसी के साथ आज भारत का पेरिस ओलंपिक में प्रतियोगिताओं के 12वें दिन बुधवार का कार्यक्रम इस प्रकार है। .
सम्बंधित ख़बरें
विनेश फोगाट के बाहर होते ही मचा बवाल, पति सोमवीर राठी ने WFI को घेरा, मंशा पर खड़े किए बड़े सवाल
विनेश फोगाट को सेमीफाइनल में मिली हार, मीनाक्षी से नहीं पा सकीं पार; टूट गया एशियन गेम्स में खेलने का सपना
विनेश फोगाट को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, एशियन गेम्स 2026 के ट्रायल में मिल गई एंट्री; WFI को लगा बड़ा झटका
दिल्ली हाईकोर्ट से विनेश फोगाट को मिली राहत पर संकट, रेसलिंग फेडरेशन ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका
एथलेटिक्स:
मिश्रित मैराथन पैदल चाल रिले (पदक चरण): प्रियंका गोस्वामी और सूरज पंवार – सुबह 11.00 बजे।
पुरुष ऊंची कूद (क्वालीफिकेशन): सर्वेश कुशारे – दोपहर 1.35 बजे।
महिला भाला फेंक (क्वालीफिकेशन): अन्नू रानी – दोपहर 1.55 बजे।
महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ (पहला चरण): ज्योति याराजी (हीट चार) – दोपहर 2.09 बजे।
पुरुषों की ट्रिपल जंप (क्वालीफिकेशन): प्रवीण चित्रवेल और अब्दुल्ला अबूबकर नारंगोलिंटेविडा – रात 10.45 बजे।
पुरुषों की 3,000 मीटर स्टीपलचेज: अविनाश साबले – देर रात 1.13 बजे (बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात)।
Day 1⃣2⃣ schedule of 🇫🇷#ParisOlympics2024 is HERE ✔️ A busy day awaits for #TeamIndia at #Paris2024 tomorrow. The Indian contingent has a lot to play for as there are 4 medal matches lined up. Don't miss out on any action from Day 12, let's cheer for #TeamIndia🇮🇳 and… pic.twitter.com/C6oxSK5vG0 — SAI Media (@Media_SAI) August 6, 2024
गोल्फ:
महिला व्यक्तिगत : अदिति अशोक और दीक्षा डागर – दोपहर 12.30 बजे।
टेबल टेनिस:
महिला टीम (क्वार्टर फाइनल): भारत (श्रीजा अकुला, मनिका बत्रा और अर्चना गिरीश कामथ) बनाम जर्मनी – दोपहर 1.30 बजे।
कुश्ती:
महिला फ्रीस्टाइल 53 किग्रा (प्री-क्वार्टर फाइनल): अंतिम पंघाल बनाम येनेप येटगिल – दोपहर 3.05 बजे।
महिला फ्रीस्टाइल 50 किग्रा (पदक मुकाबला): विनेश फोगाट- रात 12:20 बजे के बाद।
भारोत्तोलन:
महिला 49 किग्रा (पदक चरण): सैखोम मीराबाई चानू – रात 11.00 बजे।
यह भी पढ़ें- विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक में दिखाया दबदबा; पक्का किया सिल्वर, स्वर्णिम हुईं भारत की उम्मीदें
