Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Paris Olympic: पीवी सिंधु और मनिका बत्रा पर आज होगी भारत की नज़र, जानें 31 जुलाई का पूरा शेड्यूल

पेरिस ओलंपिक में भारत ने अब तक दो कांस्य पदक अपने नाम कर लिए है। इसी के साथ भारत ओलंपिक मेडल टैली में 33वें स्थान पर है। ओलंपिक में आज पांचवे दिन भारतीय खिलाड़ी एक बार फिर अपना दमखम दिखाने उतरेंगे। आज 31 जुलाई को ओलंपिक में भारतीयों का पूरा शेड्यूल जानिए।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Jul 31, 2024 | 09:12 AM

पेरिस ओलंपिक (सौजन्य-एक्स)

Follow Us
Close
Follow Us:

पेरिस: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत ने 2 ब्रॉन्ज के साथ मेडल का खाता खोल लिया है। जिसमें दोनों ही मेडल निशानेबाजी में भारत ने हासिल किए है। निशानेबाजी में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर निशानेबाज मनु भाकर ने अपने नाम दो कांस्य पदक किए है।

मनु भाकर ने पहला मेडल महिला 10 मीटर एयर पिस्टल के सिंगल इवेंट में तो दूसरा मेडल 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम में सरबजोत सिंह के साथ जीता। अब आज ओलंपिक के पांचवे दिन 31 जुलाई  को भारत के खाते में एक और मेडल आने की उम्मीद है।

ओलंपिक में आज भारत की नज़रे बैडमिंटन में खिलाड़ी पीवी सिंधु के साथ लक्ष्य सेन पर होगी। वहीं टेबल टेनिस में मनिका बत्रा, रोइंग में बलराज पंवार के अलावा आज तमाम भारतीय एथलीट्स अलग-अलग खेलों के ज़रिए एक्शन में दिखाई देंगे।

सम्बंधित ख़बरें

दुबई में घंटों फंसे रहने के बाद भारत लौटीं पीवी सिंधु, वापसी के बाद ल‍िखा भावुक पोस्ट, बताया कैसे हैं हालात

दुबई में फंसीं पीवी सिंधू, ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में नहीं ले पाएंगी हिस्सा! ईरान-इजराइल युद्ध ने बिगाड़ा खेल

इजरायल-ईरान जंग की जद में आई पीवी सिंधु…दुबई एयरपोर्ट पर घंटो से फंसी, सोशल मीडिया पर बताया कैसे हैं हालात

PV Sindhu ने फिर रचा इतिहास, महिला बैडमिंटन में यह ‘महारिकॉर्ड’ बनाने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनीं

31 जुलाई पेरिस ओलंपिक में भारत का शेड्यूल

निशानेबाजी

पुरूष में 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन:  ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, स्वप्निल कुसाले – दोपहर 12:30 बजे।

महिलाओं में ट्रैप क्वालिफिकेशन दूसरा दिन: श्रेयसी सिंह, राजेश्वरी कुमारी – दोपहर 12:30 बजे।

तीरंदाजी

महिलाओं के सिंगल राउंड ऑफ 64: दीपिका कुमारी बनाम रीना परनाट – दोपहर 3:56 बजे।

पुरूषों के सिंगल राउंड ऑफ 64: तरूणदीप राय बनाम टॉम हॉल – रात 9:28 बजे।

बैडमिंटन

महिलाओं के सिंगल ग्रुप एम: पीवी सिंधु बनाम क्रिस्टिन कुबा – दोपहर 12:50 बजे।

पुरूषों के सिंगल ग्रुप एल: लक्ष्य सेन बनाम जोनाटन क्रिस्टी – शाम 6:20 बजे।

पुरूषों के सिंगल ग्रुप के: एचएस प्रणॉय बनाम एलई डक फैट – रात 11:00 बजे।

Day 5️⃣ schedule of #ParisOlympics2024 is HERE! As #TeamIndia🇮🇳 gets ready for another action filled day, let's double up our intensity to #Cheer4Bharat😍🥳 Catch your favourite athletes in ACTION, only on DD Sports & Jio Cinema.#OlympicsOnJioCinema pic.twitter.com/FZ5Tn3Fa43 — SAI Media (@Media_SAI) July 30, 2024

यह भी पढ़ें-
एक ओलंपिक में दो इतिहास रचने वाली पहली खिलाड़ी बनी मनु भाकर, मिक्स्ड 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता एक और ब्रॉन्ज

घुड़सवारी

ड्रेसेज व्यक्तिगत ग्रुप स्टेज: अनुश अग्रवाल – दोपहर 1:58 बजे।

रोइंग

पुरूषों के सिंगल स्कल्स सेमीफाइनल सी/डी 1: बलराज पंवार – दोपहर 1:24 बजे।

मुक्केबाजी

महिलाओं में 75 किग्रा राउंड ऑफ 16: लवलीना बोरगोहेन बनाम सुन्निवा हॉफस्टेड – दोपहर 3:50 बजे।

पुरूषों में 71 किग्रा राउंड ऑफ 16: निशांत देव बनाम जोस गेब्रियल रोड्रिग्ज टेनोरियो – रात 12:18 बजे।

टेबल टेनिस

महिलाओं के सिंगल राउंड ऑफ 32: श्रीजा अकुला बनाम जियान ज़ेंग (SGP) – दोपहर 2:30 बजे।

महिलाओं के सिंगल राउंड ऑफ 16: मनिका बत्रा बनाम TBD – रात 8:30 बजे।

यह भी पढ़ें-
Paris Olympic: एथलेटिक्स खेलों में दम दिखाने पेरिस पहुंची भारतीय एथलेटिक्स टीम

Paris olympic 2024 india schedule in olympic day 5 pv sindhu lakshya sen and other will represent india

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 31, 2024 | 08:11 AM

Topics:  

  • Paris Olympics 2024
  • PV Sindhu

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.