एक ओलंपिक में दो इतिहास रचने वाली पहली खिलाड़ी बनी मनु भाकर, मिक्स्ड 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता एक और ब्रॉन्ज

मनु भाकर ने इतिहास रचते हुए पेरिस ओलंपिक 2024 में दूसरा मेडल अपने नाम कर लिया है। उन्होंने सरबजोत सिंह के साथ पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में ब्रॉन्ज जीता। वह एक ओलंपिक में हो मेडल जीतने वालीं पहली भारतीय बन गई हैं।
paris olympics 2024 Manu Bhaker First Indian to win two medals at a single Olympic
मनु भाकर (सौजन्य: एक्स)
Published on
Updated on

पेरिस: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारत की बेटा मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है। वह एक ओलंपिक में दो मेडल जीतने वालीं पहली भारतीय बन गई हैं। उन्होंने सरबजोत सिंह के साथ पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में दक्षिण कोरिया को हराकर भारत को एक और कांस्य पदक दिलाया है। वह आजादी के बाद पहली भारतीय बन गई हैं जिन्होंने एक ओलंपिक में दो मेडल जीतने का कारनामा किया है।

मुन भाकर और सरबजोत सिंह की जोड़ी ने कोरिया की वोन्हो और ओह ये जिन की जोड़ी को रोमांचक मुकाबले में करारी शिकस्त दी। मुकाबले में भारतीय निशानेबाजों ने 16-10 के स्कोर से जीत दर्ज की। जिसके साथ ही भारत के झोली में यह दूसरा मेडल है। जबकि मनु का भी यब दूसरा ही मेडल है।

जानकारी के लिए बता दें कि मनु भाकर ने रविवार को महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भारत को कांस्य पदक दिलाया। ओलंपिक में पदक जीतने वाली वह पहली भारतीय महिला निशानेबाज बनीं। भारत को उन्होंने ओलंपिक की निशानेबाजी रेंज पर 12 साल बाद पदक दिलाया।

गौरतलब है कि ओलंपिक खेलों में शूटिंग में भारत अब तक छह पदक जीत चुका है। 2004 के एथेंस ओलंपिक में राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने रजत पदक जीता था। जबकि 2008 में बीजिग ओलंपिक में अभिनव बिंद्रा इस इवेंट का इकलौता स्वर्ण पदक जीता था। इसके बाद 2012 में भारत के हिस्से में दो पदक आए। तब विजय कुमार ने रजत और गगन नारंग ने कांस्य पदक जीता था। उसके बाद 2016 रियो ओलंपिंक और 2020 टोक्यों में कोई पदक नहीं मिल सका था। जबकि अब मनु भाकर ने एक ओलंपिक में दो मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com