Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इस पैरा एथलीट ने दिलाया था भारत को पहला गोल्ड मेडल, पर्दे पर नज़र आ चुकी है इनकी कहानी

पेरिस पैरालंपिक 2024 शुरू होने में अब बस दो दिन का समय ही बचा है। जिसमें हिस्सा लेने के लिए भारतीय पैरा एथलीटों का जत्था पेरिस के लिए रवाना हो चुका है और अभ्यास कर रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पैरालंपिक में भारत को अपना पहला गोल्ड मेडल कब मिला था और वो किसने दिलाया था। नहीं जानते है तो हम बताते है।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Aug 26, 2024 | 02:37 PM

मुरलीकांत पेटकर (सौजन्य-एक्स)

Follow Us
Close
Follow Us:

पेरिस: पेरिस पैरालंपिक 2024 शुरू होने में अब बस दो दिन का समय ही बचा है। जिसमें हिस्सा लेने के लिए भारतीय पैरा एथलीटों का जत्था पेरिस के लिए रवाना हो चुका है और अभ्यास कर रहा है।

पेरिस पैरालंपिक 2024 खेलों की शुरुआत 28 अगस्त से होगी जो 8 सितंबर तक चलेंगे। जिसके लिए भारतीय दल पूरी तरह से तैयार है। इस बार भारत को 20 से ज्यादा मेडल की उम्मीदें है। इससे पहले टोक्यो में हुए पैरालंपिक में भारत ने कुल 19 मेडल अपने नाम किए थे। इनमें 5 गोल्ड, 8 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल शामिल थे।

भारत को दिलाया पहला गोल्ड

लेकिन क्या आप जानते हैं कि पैरालंपिक में भारत को अपना पहला गोल्ड मेडल कब मिला था और वो किसने दिलाया था। नहीं जानते है तो हम बताते है, इस बारे में कम ही लोग हैं। भारत के मुरलीकांत पेटकर वो शख्स है जिन्होंने भारत को पहला पैरालंपिक गोल्ड मेडल जिताया था।

सम्बंधित ख़बरें

Horoscope Prediction: 13 जनवरी से इन राशियों का शुरू होगा ‘गोल्डन पीरियड’, सुख-सुविधाओं में होगी अपार वृद्धि

अब पेट्रोल की टेंशन खत्म! Suzuki का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, जानिए कीमत

जब के जे येसुदास ने अवॉर्ड लेने से कर दिया था साफ इनकार, जानें दिग्गज गायक की पूरी कहानी

अब AI का भविष्य दिल्ली से तय होगा! भारत करेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की नई दिशा तय

यह भी पढ़ें- पैरा एथलीटों के दर्द को समझने आया एक्सेसिबिलिटी पार्टनर ‘स्वयं’

1972 के हीडलबर्ग पैरालंपिक में भारत के मुरलीकांत पेटकर 50 मीटर तैराक के रूप में पैरालंपिक में भारत की ओर से शामिल हुए थे। जहां उन्होंने 50 मीटर फ्रीस्टाइल 3 इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था। मुरलीकांत पेटकर पद्मश्री से भी सम्मानित किए जा चुके है।

तैराक के साथ मुक्केबाज भी है

आपको बताते चलें कि मुरलीकांत पेटकर भारतीय सेना के एक जवान थे। वे तैराकी तो करते ही थे लेकिन उससे पहले वह मुक्केबाजी भी किया करते थे। जब वे भारतीय सेना में थे तब देश की रक्षा के करने के दौरान वे 1965 में हुए भारत-पाकिस्तान के युद्ध में शामिल हुए थे।

यह भी पढ़ें- बुची बाबू क्रिकेट टूर्नामेंट 2024 के जरिए टेस्ट मैच में वापसी करेंगे ये खिलाड़ी

इस युद्ध के दौरान मुरलीकांत पेटकर को कई गोलियां लगी थीं, जिसके कारण वह पैरालाइज्ड हो गए। युद्ध के दौरान एक गोली उनकी रीढ़ की हड्डी में भी लगी थी, जो आज तक नहीं निकली है।

इनके सफर पर बनी चंदू चैंपियन

युद्ध में गंभीर रूप से घायल होने के बाद मुरलीकांत पेटकर 18 महीने तक कोमा में रहे। होश में आने के बाद उन्हें पता चला कि उनका निचला हिस्सा पैरालाइज हो गया। जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें तैराकी करने की सलाह दी थी। जिसे उन्होंने अपनाया और तैराकी में वे इतने आगे बढ़ गए कि फिर उन्होंने अपनी तैराकी के जरिए पैरालंपिक में भारत को पहला गोल्ड मेडल दिलाया।

जानकारी के लिए आपको बताते चले कि हाल ही में रीलीज कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन मुरलीकांत पेटकर पर ही बनी है।

 

Para athlete murlikant petkar had won first gold medal in paralympics

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 26, 2024 | 02:37 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.