T20 World Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 5 नए चेहरों की स्क्वॉड में एंट्री; इस दिन होगा IND-PAK महामुकाबला
Pakistan Squad for ICC Women's T20 WC: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान कर दिया गया है। मैनेजमेंट ने एक बार फिर से फातिमा सना को टीम की कमान सौंपी है।
- Written By: संजय बिष्ट
पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया)
Pakistan Squad Announced for Women’s T20 World Cup 2026: महिला टी20 विश्वकप 2026 का आयोजन 12 जून से इंग्लैंड में होने वाला है। पाकिस्तान महिला टीम ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए अपनी 15 सदस्यीय महिला टीम का ऐलान कर दिया है। इस मेगा टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट ने एक बार फिर से फातिमा सना पर भरोसा जताते हुए टीम की कमान उन्हें सौंपी है। T20 World Cup के लिए पाकिस्तान टीम के स्क्वॉड में 5 नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।
अपने स्क्वॉड में अचानक से वर्ल्ड कप जैसे इवेंट में 5 नए खिलाड़ियों को शामिल करना कई पाकिस्तान फैंस को हैरान कर रहा है। गौरतलब है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले पाकिस्तान महिला टीम आयरलैंड के में ट्राई-सीरीज का हिस्सा बनेगी। इस दौरान पाकिस्तान, आयरलैंड और वेस्टइंडीज के बीच त्रिकोणीय सीरीज खेली जाएगी, जहां पर टीम अपनी मजबूती को पहचानकर तैयारियों को आखिरी अंजाम देगी।
फातिमा सना पर फिर जताया गया भरोसा
आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन इंग्लैंड और वेल्स में 12 जून को शुरू होगा, जबकि इसका समापन 5 जुलाई को होगा। इस मेगा इवेंट के लिए पाकिस्तान टीम में 24 साल की फातिमा सना फिर से कप्तानी करती हुई दिखाई देंगी। ये दूसरी बार होगा जब फातिमा महिला टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की अगुवाई कर रही होंगी। इससे पहले वो साल 2024 के टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तानी टीम की कप्तानी कर चुकी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 में KKR ने क्वालिफिकेशन की तरफ बढ़ाया कदम, ईडन गार्डन्स में Mumbai Indians को 4 विकेट से दी शिकस्त
KKR vs MI: कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई को 147 रन पर रोका, दुबे, ग्रीन और त्यागी ने झटके 2-2 विकेट
PAK को हराने के बाद बंग्लादेशी कप्तान का बयान, कहा- हमें भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट खेलना है
BCCI का मेगा प्लान तैयार, दलीप ट्रॉफी से होगी घरेलू सीजन की शुरुआत, खेले जाएंगे 1700 से ज्यादा मुकाबले
इस बार के टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान टीम में 5 नए चेहरों को शामिल किया गया है। जिसमें एयमान फातिमा, नतालिया परवेज, रमीन शमीम, सायरा जाबिन और तस्मिया रुबाब का नाम शामिल है। इसके अलावा पाक टीम में अलिया रियाज, डायना बेग, आयशा जफर और सादिया इकबाल को भी मौका दिया गया है।
इस दिनो होगा IND vs PAK महामुकाबला
पाकिस्तानी टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत अपने चिर-प्रतिद्वंदी भारत के खिलाफ करेगी। 14 जून को पाकिस्तान और भारत के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन में महामुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद पाक टीम अपना दूसरा मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी, जो कि 17 जून को इसी मैदान एजबेस्टन में होगा। वहीं, तीसरा मुकाबला साउथैम्प्टन में बांग्लादेश के खिलाफ होगा।
ये भी पढ़ें: IPL 2026 फाइनल के बीच अहमदाबाद में मचेगी खलबली! भारत आ रहे हैं PCB चीफ मोहसिन नकवी?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पाकिस्तान महिला टीम का स्क्वॉड
अलिया रियाज, आयशा जफर, फातिमा सना (कप्तान), डायना बेग, गुल फिरोजा, एमान फातिमा, मुनीबा अली सिद्दीकी (विकेटकीपर), नशरा संधू, रमीन शमीम, नतालिया परवेज, सादिया इकबाल, सायरा जबीन, रुबाब, तुबा हसन।
