-
शुक्र, 31 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Hockey Asia Cup 2025 India Won Against Japan By 3 2 With Help Of Harmanpreet Singh
हॉकी एशिया कप में भारत की लगातार दूसरी जीत, जापान को 3-2 से दी शिकस्त
- Written By: उज्जवल सिन्हा
India vs Japan, Hockey Asia Cup: हॉकी एशिया कप में भारतीय टीम ने लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली है। भारत ने जापान को 3-2 से हराया। वहीं पहले मैच में भारत ने चीन को 4-3 से हराया था।

भारतीय टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Hockey Asia Cup 2025, India vs Japan: हॉकी एशिया कप में भारत ने लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली है। भारत ने जापान को 3-2 से हराया। इस जीत के साथ भारत ने आगे का सफल पक्का कर लिया है। भारतीय टीम ने पहले मैच में चीन को 4-3 से हराकर जीत के साथ शुरुआत की थी। इस टूर्नामेंट में अभी तक भारतीय टीम अजेय है।
भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने जापान के खिलाफ दो गोल दागकर टीम को जीत दिला दी। हरमनप्रीत ने पांचवें और 46वें मिनट में गोल दागे जबकि भारत के लिए एक अन्य गोल मनदीप सिंह ने चौथे मिनट में किया। जापान की ओर से दोनों गोल कोसेई कावाबे ने 38वें और 59वें मिनट में दागे।
हाफटाइम के बाद आगे थी भारतीय टीम
भारतीय हॉकी टीम ने इस मैच में शानदार शुरुआत की। पहले क्वार्टर में ही दो गोल दाग दिए। भारत की ओर से पहला गोल मनदीप सिंह ने किया। उसके ठीक एक मिनट बाद ही अगला गोल कप्तान मनदीप सिंह ने किया। पहले क्वार्टर में भारतीय टीम ने 2-0 से बढ़त हासिल कर ली थी। दूसरा क्वार्टर काफी मजेदार रहा। दोनों टीमों ने एक भी गोल नहीं होना दिया। हाफटाइम के बाद तक भारतीय टीम 2-0 से आगे चल रही थी।
सम्बंधित ख़बरें
Explainer: कौन तय करता है खिलाड़ियों की जर्सी का रंग? भगवा हुई हॉकी टीम की जर्सी तो मचा बवाल, जानें नियम
नीली से भगवा हुई टीम इंडिया की जर्सी…प्रियंका गांधी ने जताई नाराजगी, बोली- जर्सी नहीं इतिहास बदलने की कोशिश
FIH World Cup 2026: हॉकी इंडिया के फैसले पर मचा विवाद, भगवा जर्सी को लेकर पूर्व कप्तान का बड़ा हमला
29 जुलाई का इतिहास : जब दुनिया पर छाया था भारतीय हॉकी का दबदबा, जानिए स्वर्णिम दौर की कहानी
जापान ने तीसरे क्वार्टर में दिखाया था आक्रामक खेल
तीसरे क्वार्टर में जापान ने पलटवार किया। जापान ने आक्रामक खेल दिखाया, जिसका फायदा भी उसे मिला। तीसरे क्वार्टर में जापान कवाबे कोसेई ने जापान के लिए गोल करके स्कोर को 2-1 कर दिया। उसके बाद चौथे क्वार्टर में भारतीय टीम को पेनल्टी कॉर्नर मिला। जिसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने गोल दाग दिया। हरमनप्रीत ने 46वें मिनट पर गोल दागा।
यह भी पढ़ें: भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन बने तेलंगाना से MLC, पार्टी हाईकमान का जताया आभार
इस गोल के साथ भारत अब 3-1 से आगे हो गया। इस गोल के बाद भारतीय टीम ने जापान को ज्यादा मौका नहीं दिया। जापान ने अपना दूसरा गोल खेल खत्म होने के अंतिम दो मिनट से पहले किया। जापान के लिए दूसरा गोल भी कवाबे कोसेई ने ही किया।
पूल ए की अंक तालिका
| पद | टीम | मैच | जीत | ड्रा | हार | अंक (Pt) |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | भारत | 2 | 2 | 0 | 0 | 6 |
| 2 | चीन | 2 | 1 | 0 | 1 | 3 |
| 3 | जापान | 2 | 1 | 0 | 1 | 3 |
| 4 | कजाकिस्तान | 2 | 0 | 0 | 2 | 0 |
एशिया कप में भारतीय टीम को जापान, चीन और कजाकिस्तान के साथ पूल-ए में रखा गया है। वहीं पूल-बी में चीनी ताइपे, मलेशिया, साउथ कोरिया और बांग्लादेश की टीमें हैं। मेजबान टीम अपना अंतिम पूल मैच सोमवार को कजाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। इस महाद्वीपीय प्रतियोगिता का विजेता अगले साल बेल्जियम और नीदरलैंड की संयुक्त मेजबानी में होने वाले विश्व कप के लिए सीधे क्वालीफाई करेगा।
पूल बी की अंक तालिका
| पद | टीम | मैच | जीत | ड्रा | हार | अंक (Pt) |
|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | मलेशिया | 2 | 2 | 0 | 0 | 6 |
| 2 | कोरिया | 2 | 1 | 0 | 1 | 3 |
| 3 | बांग्लादेश | 2 | 1 | 0 | 1 | 3 |
| 4 | चीन ताइपे | 2 | 0 | 0 | 2 | 0 |
Hockey asia cup 2025 india won against japan by 3 2 with help of harmanpreet singh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Flipkart Pay Later सर्विस अब सामान खरीदें आज, पैसे दें 30 दिन बाद, Freedom Sale में खास ऑफर
Jul 31, 2026 | 04:06 AMAaj Ka Rashifal: शुक्रवार को इन राशि वालों पर होगी धनवर्षा, पढ़ें आज का राशिफल और व्यापारिक संकेत
Jul 31, 2026 | 12:15 AMअजब मन्नत! 101 लीटर गंगाजल लेकर पैदल निकला कांवड़िया, कहा- योगी जी बनें देश के PM,देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 11:15 PMद ट्रेटर्स 2 के 21 कंटेस्टेंट्स के नाम आए सामने, करण जौहर के शो में शहनील गिल से श्वेता तिवारी तक मचाएंगे धमाल
Jul 30, 2026 | 11:06 PMMumbai Crime News: उत्तर परिमंडल में मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन, 12 गंभीर अपराधियों को किया तड़ीपार
Jul 30, 2026 | 11:04 PMजम्मू-कश्मीर के रियासी में बड़ी कार्रवाई: UAPA के तहत पाकिस्तान में बैठे 5 आतंकी हैंडलर्स की संपत्ति अटैच
Jul 30, 2026 | 10:57 PMISRO URSC Apprentice Recruitment 2026: इसरो में 410 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका
Jul 30, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

8वें वेतन आयोग: सरकारी कर्मचारियों की मौज या झटका? मनजीत सिंह पटेल के इस खुलासे ने मचा दी खलबली, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 10:30 PM
राज्यसभा में संजय सिंह का बड़ा हमला, पेपर लीक से लेकर सत्ता बदलने तक सरकार को दी खुली चुनौती, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 09:33 PM
पाप धोने की नौटंकी या शातिर चाल? पहले भगवान से मांगी माफी, फिर नागपुर के मंदिर में डाला डाका, देखें VIDEO
Jul 30, 2026 | 09:19 PM
तीसरा विश्वयुद्ध दूर नहीं! मिडिल ईस्ट संकट और भारत पर असर को लेकर Ex Lt Gen अरुण साहनी का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 30, 2026 | 04:51 PM
डॉ. हेडगेवार का वो कथित खत क्या है, जिसे संजय सिंह को सदन में नहीं पढ़ने दिया गया? RSS पर उठे सवाल- VIDEO
Jul 30, 2026 | 01:57 PM
जबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PM














