Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

इमरान खान की कुर्सी जाने के बाद अब PCB अध्यक्ष रमीज राजा के पद पर मंडरा रहा खतरा!

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Apr 21, 2022 | 01:49 PM

File Photo

Follow Us
Close
Follow Us:

कराची: पाकिस्तान में सत्ता उलट-पलट के बाद इमरान खान (Former Pak PM Imran Khan) पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के पद से हट चुके हैं। ऐसे में अब विभिन्न पदों पर विराजमान उनके करीबियों पर भी गाज गिरनी तय मानी जा रही है। जिनमें पीसीबी (PCB) अध्यक्ष रमीज राजा (Ramiz Raja) भी शामिल हैं। ऐसा माना जा रहा है कि अब रमीज राजा का पद अब सुरक्षित नहीं है। उन्हें भी अब पद से हटाने की तैयारी पीएम शाहबाज शरीफ (PAK PM Shehbaz Sharif) की सरकार कर रही है। 

रमीज की विदाई तय 

जियो न्यूज के अनुसार, पाकिस्तान की सरकार ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीज राजा को हटाने का फैसला किया है। उनकी नियुक्ति पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के कार्यकाल के दौरान हुई थी। वहीं पीएम शाहबाज शरीफ पीसीबी के संरक्षक भी हैं। इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि वो पीसीबी बोर्ड में अपनी पंसद के दो लोगों को नामित कर सकते हैं। सूत्रों की मानें तो शाहबाज शरीफ पीसीबी के पूर्व चेयरमैन नजम सेठी और शकील शेख का नाम बोर्ड को दे सकते हैं। 

रमीज का दावा, मिला है ग्रीन सिग्नल

हालांकि, मौजूदा अध्यक्ष रमीज राजा ने मंगलवार को पीसीबी के कर्मचारियों को फोन करके ये बात बताई थी कि, उन्होंने पद पर बने रहने के लिए नई सरकार की ओर से ग्रीन सिग्नल मिल चुका है। वह PCB के अध्यक्ष के रूप में अपना काम कर सकते हैं। ऐसे में अब सब इस बात पर ध्यान देने के बजाए इससे इतर काम पर ध्यान दें।  

सम्बंधित ख़बरें

इमरान खान की सेहत पर सस्पेंस; सुप्रीम कोर्ट ने दिए जेल में जांच के आदेश, 11 फरवरी तक मांगी रिपोर्ट

Imran Khan से मुलाकात की मांग सुप्रीम कोर्ट ने की खारिज, सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब

इमरान खान के बेटों को नहीं मिल रहा पाकिस्तान का वीजा, कासिम खान ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से मांगी मदद

इमरान खान की आंखों का ‘सीक्रेट’ ऑपरेशन; जेल से अचानक अस्पताल ले जाए गए पूर्व PM; PTI ने जताया रोशनी जाने का डर

सितंबर में हुई थी नियुक्ति

बता दें कि, रमीज राजा की पीसीबी अध्यक्ष के रूप में पिछले साल सितंबर में नियुक्ति हुए थे। वो पूर्व पीएम इमरान खान की पसंद थे। उनका कार्यकाल तीन साल का था लेकिन पीएम इमरान खान की सत्ता हटने के बाद उनके पद पर अब खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि, रमीज की पीसीबी अक्ष्यक्ष पद से विदाई का वक्त भी करीब आ गया है। 

Pakistan cricket board ramiz raja set to be fired from the post of pcb chairman

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 21, 2022 | 01:49 PM

Topics:  

  • Imran Khan
  • PCB Chairman

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.