पाकिस्तान-श्रीलंका के बीच ट्राई सीरीज का फाइनल मैच आज, जानें पिच रिपोर्ट, Playing 11 और कहां देखें मैच

PAK vs SL Final: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच वनडे ट्राई-सीरीज का फाइनल मैच आज, शनिवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन और पिच रिपोर्ट।
PAK vs SL ODI Tri Series Final 2026
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच वनडे ट्राई-सीरीज का फाइनल मैच आज

  • दोनों टीमों के बीच फाइनल मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा

  • स्टेडियम में 30 हजार दर्शकों के आने की उम्मीद है

PAK vs SL ODI Tri Series Final 2026: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच आज यानी शनिवार, 31 अक्टूबर को लाहौर के ऐतिहासिक गद्दाफी स्टेडियम में वनडे ट्राई-सीरीज का फाइनल महामुकाबला खेला जाएगा, स्टेडियम में 30 हजार दर्शकों के आने की उम्मीद है।

मेजबान पाकिस्तान टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम रही है, वहीं श्रीलंका ने अपने जुझारू प्रदर्शन से सबको चौंकाते हुए फाइनल में जगह बनाई है। यह खिताबी मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस दोपहर 1:00 बजे होगा।

कप्तान शाहीन को टॉप ऑर्डर से बड़ी उम्मीदें

दरअसल, पाकिस्तान ने सीरीज के चार में से तीन मैच जीतकर 6 अंकों के साथ टेबल में टॉप किया है। कप्तान शाहीन शाह अफरीदी 8 विकेट लेकर शानदार फॉर्म में हैं। हालांकि, शाहीन ने माना कि फाइनल में टीम के टॉप ऑर्डर को और बेहतर प्रदर्शन करना होगा। बल्लेबाज सलमान अली आगा को भी भरोसा है कि टीम फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलेगी।

PAK vs SL ODI Tri Series Final 2026
IND vs NZ Highlights: भारत की टी-20 में न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़ी हार, न्यूजीलैंड ने 87 रनों से जीता मुकाबला

श्रीलंका के बढ़े हौसले, इंग्लैंड बाहर

आपको बता दें कि टूर्नामेंट की शुरुआत में श्रीलंका को सबसे कमजोर माना जा रहा था, लेकिन उन्होंने इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज कर सबको हैरान कर दिया। हालांकि श्रीलंका अपना आखिरी लीग मैच इंग्लैंड से 55 रन से हार गया था।

जहां इंग्लैंड ने 386 रन बनाए और श्रीलंका 331 पर सिमट गया लेकिन इंग्लैंड फाइनल की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुका था। 27 अक्टूबर को हुए पिछले मैच में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी थी, जिससे कप्तान कुसल मेंडिस की टीम के हौसले बुलंद हैं।

जानें गद्दाफी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। यहां इस सीरीज में अब तक हुए तीन मैचों में से दो मैच बाद में बल्लेबाजी (चेज) करने वाली टीम ने जीते हैं। इस मैदान पर कोई भी स्कोर सुरक्षित नहीं है, इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।

कहां देखे मैच का लाइव?

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच ODI ट्राई-सीरीज का फाइनल मैच क्रिकेट प्रेमी वीटो ऐप के जरिए लाइव देख सकते है, जो अभी फ्री है और इसके लिए सब्सक्रिप्शन की जरूरत नहीं है।

PAK vs SL ODI Tri Series Final 2026
मनीषा भानवाला ने रचा इतिहास, वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन

पाकिस्तान टीम: फखर जमान, साहिबजादा फरहान, बाबर आजम, साद बेग (विकेटकीपर), सलमान आगा, हसन नवाज, अराफात मिन्हास, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी (कप्तान), नसीम शाह और हारिस रऊफ।

श्रीलंका टीम: अविष्का फर्नांडो, कामिंडू मेंडिस, कुसल मेंडिस (कप्तान/विकेटकीपर), पवन रथनायके, सहान अराचिगे, जनिथ लियानागे, दासुन शनाका, दुनिथ वेल्लालेगे, ईशान मलिंगा, असिथा फर्नांडो और दिलशान मदुशंका।