पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट में बेहतर पिच चाहते हैं डेविड वॉर्नर
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष रमीज राजा ने स्वीकार किया कि मैच ड्रॉ होना टेस्ट क्रिकेट के लिये अच्छा नहीं है।
- Written By: काजल चोपड़े
Updated On:
Mar 10, 2022 | 03:44 PM
कराची, आस्ट्रेलिया (Australia) के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner) ने कहा है कि कराची में पाकिस्तान (Australia vs Pakistan 2nd Test Match) के खिलाफ दूसरे टेस्ट में उन्हें बेहतर पिच मिलने की उम्मीद है। रावलपिंडी (Rawalpindi) की सपाट पिच पर दोनों टीमों के बीच पहला मैच ड्रॉ रहा था। वॉर्नर ने बृहस्पतिवार को कहा ,‘‘ मैं ऐसा मैच चाहता हूं कि 20 मौके बन सके। जो दर्शकों के लिये रोमांचक और मनोरंजक हो।”
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष रमीज राजा ने स्वीकार किया कि मैच ड्रॉ होना टेस्ट क्रिकेट के लिये अच्छा नहीं है। आस्ट्रेलिया के बल्लेबाज और उपकप्तान स्टीव स्मिथ ने भी पिंडी क्रिकेट स्टेडियम की पिच को मृत बताया था। वॉर्नर ने कहा ,‘‘ गेंद पिच पर सपाट और धीमी आ रही थी। इसमें उछाल भी नहीं थी और यह टूटी फुटी पिच की तरह थी।” (एजेंसी)
सम्बंधित ख़बरें
Japan Open: जापान ओपन में पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं पीवी सिंधु, खिताब से सिर्फ दो कदम दूर
भारत सीरीज से पहले जिम्बाब्वे की बड़ी कमजोरी आई सामने, 7 कैच छोड़ शर्मनाक फील्डिंग से हारे जीता हुआ मैच
रोहित शर्मा के संन्यास की खबरों पर BCCI का बड़ा बयान, सचिव देवजीत सैकिया ने अफवाहों को किया खारिज
वेस्ट इंडीज के महान क्रिकेटर गैरी सोबर्स का निधन, 89 की उम्र में ली अंतिम सांस, क्रिकेट जगत में शोक की लहर
Pak vs aus 2nd test david warner calls for better surface after dull draw at batters paradise in rawalpindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Mar 10, 2022 | 03:44 PM
