Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए श्रीलंका टीम का ऐलान, ऑफ स्पिनर आसियान डेनियल स्क्वाड में हुए शामिल

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Feb 21, 2022 | 05:51 PM

PIC: @OfficialSLC/Twitter

Follow Us
Close
Follow Us:

कोलंबो: भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला के लिए सोमवार को घोषित श्रीलंका की 18 सदस्यीय टीम में ऑफ स्पिनर आशियान डेनियल इकलौते नये खिलाड़ी है। हरफनमौला दासुन शनाका को इस टीम का कप्तान बनाया गया जो काफी हद तक ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पांच मैचों की श्रृंखला खेलने वाली टीम की तरह ही है। 

श्रीलंका क्रिकेट (एससीएल) की विज्ञप्ति के मुताबिक बल्लेबाज अविष्का फर्नांडो, तेज गेंदबाज नुवान तुषारा और स्पिनर रमेश मेंडिस ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोटिल होने के कारण स्वदेश लौट आये हैं और वे भारत दौरे के लिए चुनी गयी टीम का हिस्सा नहीं है। फिटनेस मुद्दों के कारण मध्यक्रम के बल्लेबाज भानुका राजपक्षे टीम में जगह बनाने में विफल रहे। हाल के दिनों में हालांकि उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है। डेनियल को लिस्ट ए क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने के लिए पुरस्कृत किया गया है।

 

सम्बंधित ख़बरें

T20 World Cup: कुसल मेंडिस का अर्धशतक, श्रीलंका ने आयरलैंड को दिया 164 रनों का टारगेट

इंग्लैंड के खिलाफ श्रीलंका की ODI टीम घोषित, चरिथ असलंका को सौंपी गई कप्तानी; इन खिलाड़ियों को किया गया शामिल

IND W vs SL W 2nd T20: शेफाली वर्मा की तूफानी फिफ्टी से दहला श्रीलंका, भारत ने 7 विकेट से जीता मैच

भारत दौरे के लिए श्रीलंका की महिला टीम घोषित, 21 दिसंबर से शुरू होगी टी20 सीरीज

विज्ञप्ति के मुताबिक डेनियल का चयन हालांकि मंत्रिस्तरीय मंजूरी के अधीन है। टीम की बल्लेबाजी को पथुम निसांका मजबूती प्रदान करेंगे, जो ऑस्ट्रेलिया में सबसे सफल बल्लेबाज थे। उन्होंने इस दौरे पर जिसने 184 रन बनाए। शनाका ने ऑस्ट्रेलिया में पांच टी20 मैचों में 116 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया में सात विकेट लेने वाले दुष्मंथा चमीरा  तेज गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व करना जारी रखेंगे। इस दौरे पर महेश तीक्षना (पांच विकेट) और वानिंदु हसरंगा (पांच विकेट) भी प्रभाव छोड़ने में सफल रहे। 

हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग नीलामी में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 10.75 करोड़ की बोली के साथ हसरंगा को अपनी टीम में शामिल किया, जबकि तीक्षना को चेन्नई सुपर किंग्स ने 70 लाख रुपये में खरीदा था। श्रीलंका को दोनों से भारत में अहम भूमिका निभाने की उम्मीद होगी। विज्ञप्ति में कहा गया है कि टीम को देश के खेल मंत्री नमल राजपक्षे की मंजूरी मिल गयी है। 

Sri Lanka T20I squad for India tour 2022 – https://t.co/SofZ6k22gC
⬇️#INDvSL pic.twitter.com/Pfj3TTehOg
— Sri Lanka Cricket ?? (@OfficialSLC) February 21, 2022

श्रीलंका टी20 टीम: 

दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, कुसल मेंडिस, चरित असलंका (उपकप्तान), दिनेश चंडीमल, दनुष्का गुणाथिलका, कामिल मिशारा, जनीथ लियानागे, वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथा चमीरा, लाहिरु कुमारा, बिनुरा फर्नांडो, शिरन थेकनांडो, महेश तीक्षना , जेफरी वेंडरसे, प्रवीण जयविक्रमा, आसियान डेनियल (मंत्रिस्तरीय अनुमोदन के अधीन)। 

भारत टी20 टीम: 

रोहित शर्मा (Rohit Sharma Captain), ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, दीपक हुड्डा, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, आवेश खान।

Off spinner ashian daniel included in sri lankan squad for t20 series against india

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 21, 2022 | 05:51 PM

Topics:  

  • IND vs SL T20 Series
  • Sri Lanka Team Squad

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.