Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नोवाक जोकोविच 25वां ग्रैंड स्लैम जीतकर रचेंगे इतिहास, पेरिस ओलंपिक में लगा चुके हैं गोल्डन स्मैश

नोवाक जोकोविच ने पेरिस ओलंपिक में पुरुष एकल में स्वर्ण पदक जीता, जिसका बाद अब वह अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में भाग लेने वाले हैं। जहां वह रिकॉर्ड 25वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने की कोशिश करेंगे।

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Aug 25, 2024 | 02:00 PM

नोवाक जोकोविच (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

न्यूयॉर्क: पेरिस ओलंपिक 2024 में टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच ने शानदार खेल दिखाया था और गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। जिसके बाद अब उनका आत्मविश्वास काफी ऊपर है और वह उत्साह से भरे हुए हैं। ऐसे में अब वह सोमवार से अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में भाग लेने वाले हैं, जहां वह रिकॉर्ड 25वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने की कोशिश करेंगे।

नोवाक जोकोविच ने पेरिस में पुरुष एकल में स्वर्ण पदक जीता। उनके नाम पर 24 ग्रैंड स्लैम सहित कुल 99 खिताब दर्ज हैं और वह यहां अपने खिताबों का शतक पूरा करने का प्रयास करेंगे। इसके अलावा सबसे अधिक सप्ताह तक विश्व का नंबर एक खिलाड़ी बने रहने का रिकॉर्ड भी जोकोविच के नाम पर है।

यह भी पढ़ें- शिखर धवन के लिए विराट कोहली ने लिखा इमोशनल पोस्ट, नए इनिंग के लिए दी शुभकामनाएं

सम्बंधित ख़बरें

सिर्फ टाइमपास नहीं, कमाई का भी जरिया, AI ऐप्स का तूफान, ChatGPT डाउनलोड करने में भारत बना नंबर-1

Today Horoscope 27 February: शुक्रवार को इन 3 राशियों पर होगी धन की वर्षा! जानें अपनी राशि का हाल

हार कर भी ‘बाजीगर’ बना जिम्बाब्वे का ये बल्लेबाज, बुमराह को जड़ा कोहली जैसा छक्का, खेली 97 रन की नाबाद पारी

जिम्बाब्वे पर भारत की जीत से साउथ अफ्रीका को हुआ फायदा, T20 WC 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची प्रोटियाज टीम

जोकोविच ने कहा, ‘‘लोग मुझसे पूछते हैं कि अब तो आपने स्वर्ण पदक भी जीत लिया है तो फिर अब हासिल करने के लिए क्या बचा है लेकिन मेरे अंदर अब भी प्रतिस्पर्धा करने की भावना है। मैं आगे भी इतिहास बनाना चाहता हूं और अपने करियर के इस दौर का पूरा आनंद लेना चाहता हूं।”

सर्बिया के इस 37 वर्षीय खिलाड़ी का अमेरिकी ओपन के पहले दौर में सामना मोल्दोवा के 138वीं रैंकिंग वाले राडू अल्बोट से होगा। अमेरिकी ओपन में रोजर फेडरर के बाद कोई भी खिलाड़ी लगातार टूर्नामेंट नहीं जीत पाया है और अब जोकोविच के पास यह मौका है।

यह भी पढ़ें- सरबजोत सिंह ने किया खुलासा, पिस्टल पर ‘एससिंह30’ का बताया राज़, मनु भाकर से मुलाकात का किया जिक्र

फेडरर ने 2004 से लेकर 2008 तक लगातार पांच खिताब जीते थे। जोकोविच को इस बार दूसरी वरीयता दी गई है। जोकोविच को स्पेन के 21 वर्षीय कार्लोस अल्कराज से कड़ी चुनौती मिलने की संभावना है, लेकिन वह अमेरिकी ओपन में अपना पांचवा खिताब जीतने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Novak djokovic will play us open 2024 for win record 25th grand slam title

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 25, 2024 | 01:59 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.