Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नोवाक जोकोविच का दिखा अलग अंदाज, ट्रेडमिल पर किया धांसू डांस- देखें वीडियो

नोवाक जोकोविच फिट खिलाड़ी हैं। ऐसे में फिटनेस और डांस को एक साथ जोड़कर अपना अनोखा रूप दिखाने का उनका ये तरीका उनके फैंस को काफी पसंद आया है। उनके इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। लोग इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं।

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Sep 15, 2024 | 04:41 PM

नोवाक जोकोविच (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच डेविस कप में हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें वह जिम करते हुए दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं वह इस वीडियो में ट्रेडमिल पर डांस करते नजर आ रहे हैं।

नोवाक जोकोविच फिट खिलाड़ी हैं। ऐसे में फिटनेस और डांस को एक साथ जोड़कर अपना अनोखा रूप दिखाने का उनका ये तरीका उनके फैंस को काफी पसंद आया है। उनके इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। लोग इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं।

Nole se préparant à mettre un tarif aux Grecs en Coupe Davis. Djokovic et Kecmanovic vont affronter respectivement Ionnis Xilas, 770e mondial, et Aristotelis Thanos, 713e mondial. Cela devrait bien se passer.pic.twitter.com/MxnOdsRWPA — Tennis Legend (@TennisLegende) September 14, 2024

सम्बंधित ख़बरें

तहज़ीब भूला पाकिस्तानी खिलाड़ी…India से मिली करारी हार तो भारतीय प्लेयर से की बदसलूकी- देखें VIDEO

Davis Cup: पहली बार स्वीडन को मात देने उतरेगी भारत की टीम, इन खिलाड़ियों से है उम्मीदें

जोकोविच ने डेविस कप में शनिवार को इयोनिस ज़िलास पर 6-0, 6-1 की शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के साथ ही सर्बिया ग्रीस के खिलाफ 2-0 से आगे हो गया। सिर्फ 45 मिनट तक चले इस मुकाबले में जोकोविच ने सात में से पांच ब्रेक पॉइंट को भुनाया।

जानकारी के लिए बता दें कि पेरिस ओलंपिक में नोवाक जोकोविच ने गोल्ड मेडल जीता था। लेकिन अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट में वह अपना 25वां गैंड स्लैम नहीं जीत पाए। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के 28वीं वरीयता प्राप्त एलेक्सी पोपिरिन से हार का सामना करना पड़ा।

ज्ञात हो कि जोकोविच इससे पहले 2005 और 2006 में अमेरिकी ओपन के तीसरे दौर से आगे नहीं बढ़ पाए थे। हालांकि 2011, 2015, 2018 और 2023 में वह अमेरिकी ओपन के चैंपियन रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें- बांग्लादेश की कमर तोड़ने तैयार विराट कोहली, खेला ऐसा शॉट देखकर उड़ जाएंगे होश- Video

गौरतलब है कि 24 ग्रैंड स्लैम जीत चुके नोवाक जोकोविच के नाम पर सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम फाइनल खेलने का रिकॉर्ड भी है। उन्होंने अब तक अपने करियर में 37 ग्रैंड स्लैम फाइनल मुकाबले खेल हैं। ओपन ऐरा में वह सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम फाइनल खेलने वाले खिलाड़ी हैं। वह स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और स्पेनिश के राफेल नडाल को भी इस मामले में पीछे छोड़ चुके हैं।

 

Novak djokovic dance on treadmill video davis cup 2024

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 15, 2024 | 04:41 PM

Topics:  

  • Davis Cup

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.