Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • अन्य
    • वेब स्टोरीज़
    • वायरल
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • धर्म
    • करियर
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • Tariff War |
  • Weather Update |
  • Aaj ka Rashifal |
  • Parliament Session |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Davis Cup: पहली बार स्वीडन को मात देने उतरेगी भारत की टीम, इन खिलाड़ियों से है उम्मीदें

डेविस कप 14 सितंबर से शुरू होने जा रहे है, जहां इस बार शीर्ष खिलाड़ी इसका हिस्सा नहीं हैं। लेकिन, डेविस कप टीम के पास 14 सितंबर से शुरू हो रहे विश्व ग्रुप वन मुकाबले में स्वीडन पर पहली जीत दर्ज करने का सुनहरा मौका है। जो इससे पहले भारत ने नहीं किया है।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Sep 12, 2024 | 03:29 PM

डेविस कप (सौजन्य-एक्स)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्टॉकहोम: डेविस कप में इस बार शीर्ष खिलाड़ी नहीं खेल रहे है, फिर भी भारत अपने अन्य खिलाड़ियों के साथ डेविस कप में शामिल हो रहा है। भारत के पास भारत के शीर्ष खिलाड़ी भले ही नहीं खेल रहे हों लेकिन डेविस कप टीम के पास 14 सितंबर से शुरू हो रहे विश्व ग्रुप वन मुकाबले में स्वीडन पर पहली जीत दर्ज करने का सुनहरा मौका है।

भारत ने डेविस कप के इतिहास में कभी स्वीडन को हराया नहीं है। भारतीय टीम अपने सर्वश्रेष्ठ एकल और युगल खिलाड़ी सुमित नागल और युकी भांबरी के बिना यहां पहुंची है जो अलग अलग कारणों से बाहर हैं। इसके बावजूद भारत का पलड़ा भारी हो सकता है क्योंकि स्वीडन की टीम उतनी मजबूत नहीं है।

पहले दिन रामकुमार पर नज़र

घरेलू हालात और मध्यम रफ्तार के कोर्ट का फायदा स्वीडन को मिल सकता है क्योंकि भारत को तेज रफ्तार कोर्ट अधिक रास आता है। पहले दिन रामकुमार रामनाथन पर नजरें होंगी। दूसरे एकल में निकी पूनाचा और एन श्रीराम बालाजी में से किसी को उतारा जा सकता है।

पूर्व राष्ट्रीय चैम्पियन सिद्धार्थ विश्वकर्मा भी एक विकल्प हैं लेकिन इस महत्वपूर्ण मुकाबले में उन्हें उतारे जाने की संभावना कम ही है क्योंकि उनके पास अनुभव की कमी है। कप्तान रोहित राजपाल युगल विशेषज्ञ बालाजी को एकल में उतार सकते हैं जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ ग्रासकोर्ट पर भी एकल मुकाबला खेला था। बालाजी ने उस मैच में अनुभवी अकील खान को हराया था।

पूनाचा की फिटनेस पर संदेह

पूनाचा प्रतिभाशाली हैं लेकिन अभ्यास के दौरान उनके टखने में मोच आई है। देखना होगा कि वह कितने फिट हैं। उन्होंने इस साल पुणे में नागल को हराया था लेकिन एकल में ज्यादा मैच खेले नहीं हैं। स्वीडन के सर्वश्रेष्ठ एकल खिलाड़ी 238वीं रैंकिंग वाले एलियास येमेर हैं। रामकुमार ने एटीपी टूर पर उनके खिलाफ दोनों मैच जीते हैं।

बालाजी को रविवार को युगल मुकाबला खेलना है जिसमें रामकुमार या पूनाचा उनके जोड़ीदार होंगे । पहले दिन के खेल पर यह निर्भर करेगा कि उनके साथ कौन खेलता है। राजपाल ने पीटीआई से कहा ,‘‘ हमारे पास अच्छी सर्विस करने वाले खिलाड़ी हैं लेकिन ये मध्यम रफ्तार वाले कोर्ट है जिसके अनुकूल ढलने के लिये हम काफी अभ्यास कर रहे हैं।”

यह भी पढ़ें- महिला टी20 विश्व कप के लिए ICC ने किया टिकटों का ऐलान, इन्हें मिलेगी फ्री एंट्री

उन्होंने कहा,‘‘ अगर युकी और सुमित होते तो हम आसानी से जीत जाते। अभी बराबरी का मामला है। पूनाचा अब बेहतर महसूस कर रहे हैं और फिजियो को यकीन है कि वह मैच तक पूरी तरह से फिट हो जायेंगे।”

स्वीडन के खिलाड़ी

स्वीडन के पास लियो बोर्ग (603वीं रैंकिंग), आंद्रे गोरानसन (66वीं) और फिलीप बेरगेवी (125वीं) जैसे खिलाड़ी हैं। भारत के नये डेविस कप कोच आशुतोष सिंह भी पूरा होमवर्क करके यहां पहुंचे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से रणनीति के बारे में विस्तार से बात की है।

उन्होंने कहा ,‘‘ हम जीत सकते हैं लेकिन यह डेविस कप है। इसमें कुछ भी हो सकता है। रैंकिंग मायने नहीं रखती। हमारे खिलाड़ी यूएस ओपन खेलकर आ रहे हैं तो हमारे पास अच्छा मौका है।”

यह भी पढ़ें- प्रज्ञानानंदा और वैशाली की जीत से शतरंज ओलंपियाड में भारत की शानदार शुरूआत

ड्रॉ शुक्रवार को होंगे। पहले दिन एकल मैच खेले जायेंगे जबकि युगल और उलट एकल रविवार को होंगे। विजेता टीम अगले साल क्वालीफायर खेलेगी जबकि हारने वाली टीम विश्व ग्रुप वन प्लेआफ खेलेगी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Davis cup india has golden opportunity to defeat sweden for the first time

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 12, 2024 | 03:29 PM

Topics:  

  • Davis Cup

सम्बंधित ख़बरें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • सोलापुर
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.