कोहनी की चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नहीं खेलेंगे विलियमसन
उन्होंने आखिरी बार भारत के खिलाफ नवंबर में टेस्ट खेला था।
- Written By: काजल चोपड़े
Updated On:
Feb 08, 2022 | 12:16 PM
वेलिंगटन, कप्तान केन विलियमसन (New Zealand Captain Kane Williamson) कोहनी की चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की घरेलू श्रृंखला नहीं खेल सकेंगे। उनकी चोट आपरेशन से ठीक नहीं हो सकी है।
वह इसकी वजह से बांग्लादेश के खिलाफ भी नहीं खेल सके थे। उन्होंने आखिरी बार भारत के खिलाफ नवंबर में टेस्ट खेला था। कोच गैरी स्टीड ने बल्लेबाज हामिश रदरफोर्ड और हरफनमौला कोलिन डे ग्रांडहोमे को टीम में शामिल किया है जिसमें दो नये चेहरे विकेटकीपर कैम फ्लेचर और तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनेर भी हैं।
रदरफोर्ड ने आखिरी बार 2015 में टेस्ट खेला था । तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट अपने तीसरे बच्चे के जन्म के कारण पहला टेस्ट नहीं खेल सकेंगे। पहला टेस्ट 17 फरवरी से शुरू होगा । (एजेंसी)
सम्बंधित ख़बरें
ZIM vs IND T20: ईशान-तिलक का बल्ला गरजा, अभिषेक की गेंदबाजी का कहर; भारत ने 90 रन से जीतकर सीरीज पर किया कब्जा
सूर्यवंशी-अभिषेक फ्लॉप…ईशान-तिलक वर्मा ने संभाली कमान, भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 220 रन का टारगेट
21 साल बाद वर्ल्ड जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची अनाहत सिंह, इतिहास रचने से एक जीत दूर
CWG 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स में चाड ले क्लोस का ऐतिहासिक कारनामा, 19वां मेडल जीतकर रचा इतिहास
New zealand captain kane williamson to miss test series agaist south africa due to elbow injury
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Feb 08, 2022 | 12:16 PM
