-
मंगल, 21 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Nepal Gave India A Target Of 231 Runs Asif Sompal Reached A Respectable Score
नेपाल ने भारत को दिया 231 रन का टारगेट, आसिफ-सोमपाल ने सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया
- Written By: शुभम सोनडवले

Photo: BCCI
पालेकल (श्रीलंका). सलामी बल्लेबाज आसिफ शेख के अर्धशतक और सोमपाल कामी की आकर्षक पारी की मदद से नेपाल ने एशिया कप एकदिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के मैच में सोमवार को यहां भारत के खिलाफ 48.2 ओवर में 230 रन का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। नेपाल को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद आसिफ शेख (97 गेंदों पर 58 रन) और कुशाल भुर्तेल (25 गेंदों पर 38 रन) ने शुरू में मिले जीवनदान का फायदा उठाकर पहले विकेट के लिए 65 रन जोड़े। निचले क्रम में सोमपाल ने 56 गेंदों पर 48 रन का उपयोगी योगदान किया।
भारत की तरफ से रविंद्र जडेजा ने 40 रन देकर तीन विकेट लिए, लेकिन दूसरे स्पिनर कुलदीप यादव (10 ओवर में 34 रन) को कोई सफलता नहीं मिली। तेज गेंदबाजों में मोहम्मद सिराज ने 61 रन देकर तीन विकेट लिए जबकि मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर और हार्दिक पंड्या को एक-एक विकेट मिला।
#AsiaCup2023 | Nepal all-out on 230 against India at Pallekele International Cricket Stadium, Pallekele in Sri Lanka; India need 231 runs to win (Pic: BCCI) pic.twitter.com/jUYfpZv4t4 — ANI (@ANI) September 4, 2023
भारत के पास मैच की पहली सात गेंदों पर ही नेपाल के दोनों सलामी बल्लेबाजों को पवेलियन भेजने का मौका था लेकिन शमी की पारी के पहले ओवर की अंतिम गेंद पर श्रेयस अय्यर ने भुर्तेल का कैच छोड़ा जबकि सिराज की पहली गेंद पर विराट कोहली ने आसिफ का आसान कैच टपकाया। भुर्तेल को इशान किशन ने भी जीवनदान दिया। नेपाल के बल्लेबाजों ने इसके बाद नियमित अंतराल में गेंद को सीमा रेखा तक पहुंचाकर भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश की।
नेपाल ने पहले पावरप्ले के 10 ओवरों में एक विकेट पर 65 रन बनाए जिसमें सात चौके और दो छक्के शामिल हैं। भारत को पहली सफलता 10वें ओवर में ठाकुर ने भुर्तेल को विकेट के पीछे कैच कराकर दिलाई, जिन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और दो छक्के लगाए। इसके बाद भारतीय गेंदबाज हावी हो गए। नेपाल ने अगले पांच ओवरों में केवल 12 रन बनाए और इस बीच भीम शर्की (07) का विकेट गंवाया जिन्होंने जडेजा की गेंद अपने विकेटों में खेली।
सम्बंधित ख़बरें
International Chess Day 2026: बच्चों का दिमाग तेज बनाने में कैसे मदद करता है शतरंज? जानें इसके फायदे
फोटो गैलरी: स्पेन की ऐतिहासिक जीत के 10 यादगार पल, अर्जेंटीना का टूटा खिताबी सपना
FIFA World Cup Final: खेल प्रेमियों को तोहफा, महाराष्ट्र में सुबह 4 बजे तक खुले रहे होटल
संग्राम सिंह ने पाकिस्तानी फाइटर को सिर्फ 80 सेकेंड में किया ढेर, भारत ने जीती MMA की एशियन चैंपियनशिप
जडेजा ने कप्तान रोहित पॉडेल (05) और कुशाल मल्ला (02) को भी नहीं टिकने दिया। आसिफ ने एक छोर संभाले रखा और 88 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया, लेकिन इसके बाद सिराज ने उन्हें शार्ट कवर पर कैच देने के लिए मजबूर किया और इस बार कोहली ने भी कोई गलती नहीं की। आसिफ ने अपनी पारी में आठ चौके लगाए।
गुलशन झा (23) दोहरे अंक में पहुंचने वाले तीसरे बल्लेबाज थे। सिराज ने उन्हें किशन के हाथों कैच कराया। नेपाल ने जब 37.5 ओवर में छह विकेट पर 178 रन बनाए थे तब बारिश के कारण एक घंटे तक खेल रुका रहा। दीपेंद्र सिंह ऐरी (29) और सोमपाल ने खेल शुरू होने पर अपनी अर्धशतकीय साझेदारी पूरी की।
हार्दिक ने ऐरी को पगबाधा आउट करके यह साझेदारी तोड़ी। नेपाल 44वें ओवर में 200 रन के पार पहुंचा। सोमपाल ने इसके बाद अपने आक्रामक तेवरों का नमूना पेश करके हार्दिक और सिराज पर छक्के लगाए लेकिन शमी ने उन्हें अर्धशतक पूरा नहीं करने दिया। (एजेंसी)
Nepal gave india a target of 231 runs asif sompal reached a respectable score
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp पर अनजान नंबरों से आने वाली कॉल से हैं परेशान? तुरंत ऑन करें यह सीक्रेट फीचर, स्पैम कॉल से भी राहत
Jul 21, 2026 | 04:25 AMAaj Ka Rashifal: मेष को मिलेगी कार्यक्षेत्र में सफलता, मीन के लिए भाग्योदय के योग, पढ़ें मंगलवार का राशिफल
Jul 21, 2026 | 12:10 AMMP पुलिस मुख्यालय में सीएम मोहन यादव का बड़ा एक्शन! हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड; नए कानूनों पर दिया कड़ा जोर
Jul 20, 2026 | 11:24 PMतीर्थयात्रा योजना के तहत बोधगया के लिए स्पेशल ट्रेन रवाना, 800 श्रद्धालुओं को मिलेंगी कई मुफ्त सुविधाएं
Jul 20, 2026 | 11:15 PMयूक्रेन में 4 भारतीय की मौत पर भारत ने जताई नाराजगी, बंदरगाह पर खड़े जहाज पर हुआ हमला
Jul 20, 2026 | 11:10 PMजीतू पटवारी ने ग्वालियर कोर्ट में किया गुप्त सरेंडर, ₹25 हजार के निजी मुचलके पर मिली जमानत; जानें पूरा मामला
Jul 20, 2026 | 11:08 PMकृष्ण जी पढ़ते थे 5 वक्त की नमाज…मौलाना जर्जिस के बयान पर भड़के हिंदू संगठन, बुलडोजर ऐक्शन की मांग- VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:53 PMवीडियो गैलरी

जंतर-मंतर पर युवाओं का हुंकार! NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक की रिहाई के लिए आर-पार की लड़ाई, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:52 PM
मारो सर, मार डालो हमको…पुलिस की लाठियों के आगे चिल्लाया बेबस युवा, दिल्ली में प्रदर्शनकारी का VIDEO वायरल
Jul 20, 2026 | 10:23 PM
पूरे देश में आखिर क्यों भड़का सोनम वांगचुक-CJP आंदोलन? देखें अंदर की पूरी कहानी! VIDEO
Jul 20, 2026 | 08:13 PM
दिल्ली में सियासी हलचल! जेपी नड्डा से मिले CJP नेता, क्या सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल होगी खत्म? देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 07:26 PM
अयोध्या सरयू नदीं में नाव पर मटन-शराब पार्टी करने पर पुलिस का बड़ा एक्शन! 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:29 PM
कानपुर में खुलेआम गुंडागर्दी! धुरंधर गाने पर इनामी गैंगस्टर अजय ठाकुर ने पुलिस को दी सीधी चुनौती, देखें VIDEO
Jul 20, 2026 | 03:03 PM














