Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नेशनल खिलाड़ी लूटकांड में गिरफ्तार, पुलिस से बोले- हमारी माली हालत खराब

उत्तर प्रदेश के कानपुर में 2 नेशनल लेवल खिलाड़ी लूट के आरोप में गिरफ्तार हुए हैं। दोनों ने बताया कि उनकी माली हालत बहुत खराब है। उनके पास रूम रेंट और बिजली बिल देने के पैसे नहीं हैं।

  • By Saurabh Pal
Updated On: Jul 14, 2025 | 05:22 PM

गिरफ्तार आरोपी (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

कानपुरः देश में क्रिकेट के अलावा कई खेल अपने अस्तित्व से जूझ रहे हैं। खेल की हालत तो खराब है ही, खिलाड़ियों की माली हालत बद से बदतर है। कानपुर से एक ऐसी खबर आई है, जो सभी को सोचने को मजबूर कर देगी। यहां 2 नेशनल खिलाड़ी लूट के आरोप में गिरफ्तार किए गए हैं। दोनों आरोपी कानपुर यूनिवर्सिटी से डिप्लोमा कर रहे हैं।

पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। उन्हें फ्लैट का किराया और बिजली का बिल भरने के लिए लूट जैसे अपराध करने पड़ रहे हैं। गिरफ्तार आरोपी उत्कर्ष नेशनल लेवल का हॉकी खिलाड़ी है और श्रेयांस सिंह हैंडबाल का नेशनल लेवल खिलाड़ी है। दोनों ने अपने एक दोस्त दिनेश यादव व एक और साथी के साथ मिलकर लूट को अंजाम दिया था।

दिल्ली से लौटे व्यापारी को लूटा 

सम्बंधित ख़बरें

भारत की रफ्तार से ‘खौफ’ में ट्रंप? 500% टैरिफ की धमकी के पीछे का असली डर आया सामने- VIDEO

काशी की दालमंडी में बुलडोजर का ‘तांडव’! लोगों का रो-रो कर बुरा हाल- VIDEO

PM मोदी के संसदीय क्षेत्र में बुलडोजर ने मचाया तांडव, लोगों का रो-रो कर हुआ बुरा हाल, देखें- VIDEO

RSS ऑफिस पहुंचे कलेक्टर और मेयर..तो बमक गए जीतू पटवारी, इंदौर में मौतों के बीच नया बवाल; देखें VIDEO

संकेत त्रिपाठी नामक व्यापारी 11 जुलाई को दिल्ली से अपना सामान लेकर रावतपुर रेलवे स्टेशन के बाहर निकले। यहां वह किसी साधन का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान वैगनार में तीन लोग बैठे हुए दिखाई दिए। एक बाहर खड़ा था। उन लोगों ने पूछा संकेत से कहा कि कहां जाना हैं तो उन्होंने शिवली का नाम लिया। इन लोगों ने भी व्यापारी से कहा कि हम लोग भी शिवली जा रहे हैं। व्यापारी को इन लोगों ने जैसे-तैसे भरोसे में लिया।

आर्थिक तंगी के चलते खिलाड़ी बने लुटेरे

वैगनार में चारों लुटेरे व्यापारी संकेत त्रिपाठी को लेकर स्टेशन से लेकर चल दिए। रास्ते में गाड़ी कल्याणपुर पहुंची, जहां बिल्कुल सुनसान था। मौका देखकर इन लोगों ने व्यापारी के साथ मारपीट की। साथ ही उसका पैसा और सारा सामान छीन लिया। व्यापारी को कार से नीचे धक्का देकर मौके से लुटेरे फरार हो गए। आरोपियों ने व्यापारी के मोबाइल से ₹15000 भी अपने अकाउंट में यूपीआई के जरिए ट्रांसफर करवा लिए।

ये भी पढ़ें-घटेगी मोदी-शाह की पावर! ज्यादा ताकतवर होगा BJP अध्यक्ष, नागपुर से आया नया संदेश

एडीएसपी कपिल देव सिंह ने क्या बताया?

पीड़ित व्यापारी ने रावतपुर थाने में FIR दर्ज करवाई है। पुलिस ने सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच में जुट गई है। रविवार को पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि लूट में शामिल दिनेश यादव इससे पहले भी कई वारदातों को अंजाम दे चुका है। उसने लूट का पूरा प्लान बनाया था। पुलिस के सामने आरोपियों कुबूल किया कि उनके पास फ्लैट का किराया और बिजली का बिल भरने तक के पैसे नहीं थे। इसलिए ऐसा किया। ADCP कपिल देव सिंह ने बताया कि आरोपियों को पकड़ लिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

National players became robbers due to poor financial condition in up

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 14, 2025 | 05:22 PM

Topics:  

  • Latest News
  • Sports News
  • Uttar Pradesh News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.