बैजबॉल से नहीं अपनी परवरिश से जायसवाल बने ‘यशस्वी’, नासिर हुसैन ने की बेन डकेट की आलोचना
- Written By: मृणाल पाठक
PIC Credit: Social Media
नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: पूर्व कप्तान नासिर हुसैन (Nasser Hussain) ने राजकोट टेस्ट में यशस्वी जयसवाल (Yashasvi Jaiswal) की आक्रामक बल्लेबाजी को इंग्लैंड (England) की ‘बैजबॉल’ (Bazball) रणनीति से प्रभावित बताने वाले बेन डकेट (Ben Duckett) की आलोचना करते हुए कहा कि मेहमान टीम को इस युवा भारतीय बल्लेबाज से सीख लेने की जरूरत है।
राजकोट में तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद डकेट ने जायसवाल की आक्रामक बल्लेबाजी की प्रशंसा की और कहा कि टेस्ट मैचों में आक्रामक बल्लेबाजी करने के लिए प्रेरित करने का श्रेय इंग्लैंड की वर्तमान टीम को जाता है। इंग्लैंड की आक्रामक बल्लेबाजी करने की ‘बैजबॉल’ रणनीति इस मैच में नहीं चल पाई और उसे 434 रन की करारी हार का सामना करना पड़ा।
हुसैन ने डकेट की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया करते हुए कहा,‘‘ जायसवाल को लेकर डकेट की टिप्पणी की उसने हमसे सीखा, मैं उसके बारे में बात करने जा रहा हूं। उसने (जायसवाल) आपसे नहीं सीखा है बल्कि उसने अपनी परवरिश और कड़ी मेहनत से सीखा है। उसने आईपीएल से सीखा है।” हुसैन ने स्काई स्पोर्ट्स पर इंग्लैंड के एक अन्य पूर्व कप्तान माइकल एथरटन के साथ चर्चा के दौरान कहा, ‘‘अगर कुछ भी हो मैं उसे देखकर सीख लूंगा।”
सम्बंधित ख़बरें
चैंपियन टीम इंडिया का अगला टी-20 मुकाबला कब और किससे होगा? सामने आया बड़ा अपडेट
IND vs NZ: कीवी टीम में बुमराह की दहशत, खिताबी जंग से पहले मिचेल सेंटनर ने कहा- वो वर्ल्ड क्लास गेंदबाज हैं
अरे यार चुप रहो…बीच मैच में उछल रही साक्षी को महेंद्र सिंह धोनी ने कराया शांत, VIDEO हो रहा वायरल
वानखेड़े में गूंजा ‘चक दे इंडिया’, भारत चौथी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में, लेकिन फैंस का दिल जीत गए बेथल
हुसैन ने रांची में होने वाले चौथे टेस्ट मैच से पहले इंग्लैंड के खिलाड़ियों को आत्ममंथन करने की सलाह भी दी। उन्होंने कहा,‘‘ वे सार्वजनिक रूप से या ड्रेसिंग रूम में जो भी कुछ कह रहे हों, उन्हें असल में अपने अंदर झांकने की जरूरत है। उन्हें अपने खेल की समीक्षा करने की जरूरत है।”
(एजेंसी)
