-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Bangladesh Announces Squad For T20i Series Against Pakistan
पाकिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश की टी20 टीम घोषित, जानें कब-कहां खेली जाएगी सीरीज
- Written By: उज्जवल सिन्हा
पाकिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए बांग्लादेश ने 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। लिटन दास की अगुवाई में टीम की घोषणा की गई है। इस सीरीज में तीन टी20 मुकाबले खेले जाएंगे।

बांग्लादेश टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
ढाका: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए बांग्लादेश ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश ने 16 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। यह सीरीज 20 से 24 जुलाई तक बांग्लादेश में खेली जाएगी। पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश का दौरा करेगी।
इस टीम में वहीं खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्होंने हाल में ही श्रीलंका को उसके घर में टी20 सीरीज हराया। बांग्लादेश ने पहली बार श्रीलंका में टी20 सीरीज जीता है। बांग्लादेश ने श्रीलंका को तीन टी20 सीरीज में 2-1 हराकर खिताब अपने नाम किया। 3 टी20 मैचों की सीरीज में 0-1 से पिछड़ने के बाद बांग्लादेश ने सीरीज 2-1 से जीती।
बांग्लादेश को पाकिस्तान के खिलाफ यह टी20 सीरीज घर में खेलनी है। यह सीरीज 20, 22 और 24 जुलाई को ढाका के शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश पहुंच गई है। जबकि बांग्लादेश की टीम श्रीलंका से अपने देश वापस लौट गई है।
सम्बंधित ख़बरें
Bangladesh Ram Temple: ‘राम मंदिर से दिक्कत क्या है?’ बांग्लादेश संसद में कट्टरपंथियों पर बरसे सांसद
Bangladesh-India सीमा पर भारी तनाव: लाठी-डंडे लेकर घुसपैठ की कोशिश में बॉर्डर पर जुटे सैकड़ों बांग्लादेशी
बांग्लादेश में हिंदुओं का विरोध प्रदर्शन: ढाका में गूंजे ‘जय श्री राम’ के नारे, सड़कों पर उतरे लोग
बांग्लादेश में ‘राम’ के अपमान पर भड़के हिंदू छात्र; ढाका में महाआंदोलन का आगाज, सरकार को दी खुली चुनौती
बांग्लादेश के खिलाड़ी है शानदार लय में
टी20 फॉर्मेट में बांग्लादेश का टॉप ऑर्डर हाल के दिनों में शानदार फॉर्म में रहा है। तनजीद हसन, लिटन दास, तौहीद हृदय और शमीम हुसैन जैसे बल्लेबाज़ों ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। वहीं गेंदबाज़ी यूनिट भी शानदार लय में नजर आ रही है। ऑफ स्पिनर मेहदी हसन ने श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 में 4 विकेट लेकर सिर्फ 11 रन दिए। इसके अलावा लेग स्पिनर रिशाद हुसैन और बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ मुस्तफिजुर रहमान की गेंदबाजी भी काबिल-ए-तारीफ रही, जिनकी पूरी सीरीज में इकॉनमी रेट महज 6 रन प्रति ओवर रही। वहीं श्रीलंका के खिलाफ इस सीरीज में लिटन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज़’ का अवॉर्ड अपने नाम किया।
यह भी पढ़ें: मेहदी हसन ने तोड़ा हरभजन सिंह का 13 साल पुराना रिकॉर्ड, श्रीलंका में ऐसा करने…
बांग्लादेश पर भारी रहा है पाकिस्तान
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होने वाली टी20 सीरीज के रोमांचक होने की उम्मीद है। हालांकि, अब तक खेले गए मैचों में पाकिस्तान का पलड़ा भारी रहा है। पाकिस्तान ने 22 मैचों में 19 में जीत हासिल की है। ऐसे में बांग्लादेश को बेहतर खेल दिखाना होगा और मुकाबले के साथ सीरीज में भी कब्जा जमाना होगा।
पाकिस्तान के खिलाफ बांग्लादेश की टी20 टीम
लिटन दास (कप्तान), तंजीद हसन, परवेज हुसैन इमोन, मोहम्मद नईम, तौहीद हृदोय, जाकेर अली, शमीम हुसैन, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, महेदी हसन, नसुम अहमद, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब, मोहम्मद सैफुद्दीन।
Bangladesh announces squad for t20i series against pakistan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 27 June 2026: शनिवार को चमकेगी इन राशियों की किस्मत, जानें किन बातों का रखना होगा ध्यान
Jun 27, 2026 | 12:10 AMमराठा युवाओं के उत्थान में सारथी की बड़ी भूमिका, CM देवेंद्र फडणवीस ने किया निपुण सेतु का ऐलान
Jun 27, 2026 | 12:02 AMमहासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 51 किलो गांजे के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 30 लाख की संपत्ति जब्त
Jun 26, 2026 | 11:12 PMJSSC JTMACCE Result 2026 Out: झारखंड माध्यमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें PDF डाउनलोड
Jun 26, 2026 | 11:04 PMऑपरेशन सिंदूर में देश के 6 जवान हुए थे बलिदान, सरकार ने पहली बार सार्वजनिक किए शहीदों के नाम
Jun 26, 2026 | 10:56 PM13 सेकंड में 15 से ज्यादा चाकू के वार, उज्जैन में दिनदहाड़े हमले का आरोपी गिरफ्तार; युवती की हालत खतरे से बाहर
Jun 26, 2026 | 10:56 PM20 साल बाद पर्दे पर साथ दिखे अक्षय कुमार और रवीना टंडन, ‘वेलकम टू द जंगल’ में दिखी पुरानी केमिस्ट्री
Jun 26, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM














