MS धोनी के घुटने की सर्जरी हुई सफल, मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में हुआ ऑपरेशन
- Written By: काजल चोपड़े
मुंबई: ‘कैप्टन कुल’, ‘माही’ और ‘थाला’ के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) के घुटने की आज घुटने की सर्जरी की गई। धोनी आईपीएल 2023 (IPL 2023) के दौरान चोटिल हुए थे। वहीं, आज मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल (Kokilaben Hospital) में माही की सर्जरी हुई है। मालूम हो कि, चेन्नई सुपर किंग्स ने पांचवी बार आईपीएल का ख़िताब जीता है। वहीं, आईपीएल के पहले ही मैच में धोनी को चोट लगी थी।
मिली हुई जानकारी के मुताबिक, धोनी की सर्जरी आज सुबह 8 बजे हुई है। डॉक्टर दिनशॉ पारदीवाला ने यह ऑपरेशन किया। डॉक्टर दिनशॉ पारदीवाला ने इससे पहले ऋषभ पंत और टोक्यो ओलिंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा का ऑपरेशन भी किया हैं।
IPL 2023 के पहले मैच में चोटिल हुए थे धोनी
सम्बंधित ख़बरें
तमिलनाडु में TVK के विधायक तोड़ने के लिए 35-35 करोड़ का खेल, संजय राउत का बीजेपी पर बड़ा आरोप
मुंबई में बारिश का हाहाकार, नवी मुंबई में दो युवतियों को लगा करंट, वसई में पानी में बहे कई वाहन
मुंबई में आफत की बारिश, 100 मिलीमीटर से अधिक वर्षा, सड़कों पर जलभराव, ट्रेन लेट और विमान सेवा भी प्रभावित
मुंबई लोकल ट्रेन में चाकू से हत्या के बाद जागा प्रशासन, ट्रेनों में बढ़ते अपराध पर नकेल कसने की तैयारी
आईपीएल 2023 का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया था। इस मैच में गुजरात की पारी के19वें ओवर में दीपक चाहर की गेंद को रोकने के लिए धोनी ने डाइव लगाई। जिसके बाद वह कराहते नजर आए। उन्होंने तुरंत ही अपना पैर पकड़ लिया था। इसके बाद उन्होंने खुद को संभाला और अपनी विकेट कीपिंग जारी रखी।
